logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राज्यसभा में सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर उठाई जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने आज राज्यसभा में “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर अपनी बात रखते हुए देश के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से की गई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 79 हजार 156 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले इस अभियान के तहत देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक जनजाति बहुल गांवों को शामिल किया गया है, जिससे करीब 5 करोड़ जनजातीय नागरिकों के समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद श्री गरासिया ने कहा कि 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं के माध्यम से सामाजिक अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में सुधार का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के उद्घाटन एवं 25 नए विद्यालयों के शिलान्यास सहित “पीएम जन मन” योजना के अंतर्गत सड़कों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं छात्रावासों जैसी परियोजनाओं के शुभारंभ को जनजातीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान के जनजाति बहुल क्षेत्रों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों—बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़—में निवासरत जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, पेयजल एवं रोजगार के बेहतर अवसरों की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद श्री गरासिया ने सरकार से आग्रह किया कि “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत राजस्थान के इन जनजाति बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर उनके त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के जनजातीय समाज को इस महत्वाकांक्षी योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा और उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

3 hrs ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
3 hrs ago

राज्यसभा में सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर उठाई जनजातीय क्षेत्रों की समस्याएं राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने आज राज्यसभा में “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर अपनी बात रखते हुए देश के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से की गई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 79 हजार 156 करोड़ रुपये के परिव्यय वाले इस अभियान के तहत देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक जनजाति बहुल गांवों को शामिल किया गया है, जिससे करीब 5 करोड़ जनजातीय नागरिकों के समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सांसद श्री गरासिया ने कहा कि 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं के माध्यम से सामाजिक अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में सुधार का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के उद्घाटन एवं 25 नए विद्यालयों के शिलान्यास सहित “पीएम जन मन” योजना के अंतर्गत सड़कों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं छात्रावासों जैसी परियोजनाओं के शुभारंभ को जनजातीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। उन्होंने विशेष रूप से राजस्थान के जनजाति बहुल क्षेत्रों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राज्य के दक्षिणी जिलों—बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़—में निवासरत जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क, पेयजल एवं रोजगार के बेहतर अवसरों की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद श्री गरासिया ने सरकार से आग्रह किया कि “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत राजस्थान के इन जनजाति बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए तथा अधिक से अधिक विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर उनके त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के जनजातीय समाज को इस महत्वाकांक्षी योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा और उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी छोटी सरवा में कपास को लेकर हुआ किसान सम्मेलन, जनजाति किसानों ने बढ़ाया उत्पादन बांसवाड़ा, 31 मार्च। CITI Cotton Development and Research Association (CITI-CDRA) द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत संचालित “कपास की विशेष परियोजना” के अंतर्गत सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन, छोटी सरवा (बांसवाड़ा) में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरगिलास मीणा (Zonal Director Research, ARS बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने और कपास उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से ईएलएस (Extra Long Staple) कपास की खेती को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता, अधिक बाजार मूल्य और निर्यात के अवसर मिल सकते हैं। डॉ. जी.एस. आमेटा (Project Coordinator, Rajasthan) ने “कस्तूरी कॉटन भारत” पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कपास उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान मिल सके। कार्यक्रम में किसानों को ईएलएस कपास की उन्नत किस्मों, उचित दूरी पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग, समय पर कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेष बात यह रही कि क्षेत्र के जनजाति किसानों ने पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो इस परियोजना की सफलता को दर्शाता है। किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में छगन जी डामा (A.D. कुशलगढ़), भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे), राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष), संतोष जी पारगी (AAO, छोटी सरवा), शान्तिलाल जी (सरपंच), देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. जी.एस. आमेटा के निर्देशन में हुआ। राजूलाल कुमावत सहित प्रोजेक्ट टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। किसान मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और आयोजन की सराहना की।
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
छोटी सरवा में कपास को लेकर हुआ किसान सम्मेलन, जनजाति किसानों ने बढ़ाया उत्पादन
बांसवाड़ा, 31 मार्च।
CITI Cotton Development and Research Association (CITI-CDRA) द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत संचालित “कपास की विशेष परियोजना” के अंतर्गत सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन, छोटी सरवा (बांसवाड़ा) में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरगिलास मीणा (Zonal Director Research, ARS बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए आधुनिक तकनीकों को अपनाने और कपास उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से ईएलएस (Extra Long Staple) कपास की खेती को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता, अधिक बाजार मूल्य और निर्यात के अवसर मिल सकते हैं।
डॉ. जी.एस. आमेटा (Project Coordinator, Rajasthan) ने “कस्तूरी कॉटन भारत” पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कपास उत्पादन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर पहचान मिल सके।
कार्यक्रम में किसानों को ईएलएस कपास की उन्नत किस्मों, उचित दूरी पर बुवाई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग, समय पर कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उत्पादन बढ़ाने की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
विशेष बात यह रही कि क्षेत्र के जनजाति किसानों ने पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जो इस परियोजना की सफलता को दर्शाता है।
किसान मेले में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में छगन जी डामा (A.D. कुशलगढ़), भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे), राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष), संतोष जी पारगी (AAO, छोटी सरवा), शान्तिलाल जी (सरपंच), देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. जी.एस. आमेटा के निर्देशन में हुआ। राजूलाल कुमावत सहित प्रोजेक्ट टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। किसान मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की और आयोजन की सराहना की।
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • खडगदा में हनुमान जन्मोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ, निकलेगी क्षेत्रपाल भगवान की पालकी यात्रा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड अंतर्गत खडगदा में मोरन नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाला प्राचीन हनुमान जन्मोत्सव मेला बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। सदियों पुरानी आस्था, परंपरा और संस्कृति के इस अद्भुत संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि गुरुवार को मेले का मुख्य आयोजन होगा। बुधवार सुबह लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से संतों के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक से होते हुए क्षेत्रपाल मंदिर पहुँची। यहां मेला संस्थापक पंडित नन्दलाल दीक्षित एवं मंदिर जीर्णोद्धार से जुड़े महर्षि नाथूराम भट्ट की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शोभायात्रा में श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा सागवाड़ा के महंत उदयराम महाराज, रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री और भागवताचार्य हरीश पंड्या की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। मंदिर परिसर में संतों के सान्निध्य में मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक भट्ट और मंत्री जनार्दन द्विवेदी ने संतों का स्वागत किया। सभा अध्यक्ष चंद्रेश व्यास ने बताया कि दिनभर हनुमान यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। शाम को श्रीफल होम और आरती होगी, वहीं सुबह हनुमान चालीसा पाठ और शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा। मेला संयोजक हरीश रोत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे भगवान श्री क्षेत्रपाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। यह पालकी यात्रा क्षेत्रपाल भगवान की उस परंपरा का प्रतीक है, जिसमें वे अपने भक्तों के बीच आकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश व्यास ने किया तथा आभार डॉ. विमलेश पंड्या ने व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में सरपंच गटी देवी सरपोटा सहित बदामीलाल टेलर, शशिकांत पुरोहित, ईश्वर भट्ट, गणेशलाल भट्ट, प्रसन्न द्विवेदी, मणिलाल जोशी, जगदीशचंद्र दवे, चिंतन द्विवेदी, प्रकाश भट्ट, जिग्नेश जोशी, पंकज जैन, सुशील मेहता, ईश्वर पाटीदार, कचरा खांट, रतिलाल बामणिया, पराग कलाल और भरतलाल सोनी सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
    1
    खडगदा में हनुमान जन्मोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ, निकलेगी क्षेत्रपाल भगवान की पालकी यात्रा
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड अंतर्गत खडगदा में मोरन नदी के पावन तट पर आयोजित होने वाला प्राचीन हनुमान जन्मोत्सव मेला बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। सदियों पुरानी आस्था, परंपरा और संस्कृति के इस अद्भुत संगम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि गुरुवार को मेले का मुख्य आयोजन होगा।
बुधवार सुबह लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर से संतों के सान्निध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों के साथ होली चौक, नवरात्र चौक और ग्वाल चौक से होते हुए क्षेत्रपाल मंदिर पहुँची। यहां मेला संस्थापक पंडित नन्दलाल दीक्षित एवं मंदिर जीर्णोद्धार से जुड़े महर्षि नाथूराम भट्ट की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोभायात्रा में श्री प्रभुदास धाम रामद्वारा सागवाड़ा के महंत उदयराम महाराज, रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री और भागवताचार्य हरीश पंड्या की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। मंदिर परिसर में संतों के सान्निध्य में मेले का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक भट्ट और मंत्री जनार्दन द्विवेदी ने संतों का स्वागत किया।
सभा अध्यक्ष चंद्रेश व्यास ने बताया कि दिनभर हनुमान यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। शाम को श्रीफल होम और आरती होगी, वहीं सुबह हनुमान चालीसा पाठ और शाम को संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा।
मेला संयोजक हरीश रोत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे भगवान श्री क्षेत्रपाल जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जो मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी। यह पालकी यात्रा क्षेत्रपाल भगवान की उस परंपरा का प्रतीक है, जिसमें वे अपने भक्तों के बीच आकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं।
कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश व्यास ने किया तथा आभार डॉ. विमलेश पंड्या ने व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में सरपंच गटी देवी सरपोटा सहित बदामीलाल टेलर, शशिकांत पुरोहित, ईश्वर भट्ट, गणेशलाल भट्ट, प्रसन्न द्विवेदी, मणिलाल जोशी, जगदीशचंद्र दवे, चिंतन द्विवेदी, प्रकाश भट्ट, जिग्नेश जोशी, पंकज जैन, सुशील मेहता, ईश्वर पाटीदार, कचरा खांट, रतिलाल बामणिया, पराग कलाल और भरतलाल सोनी सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का यह। अंक आज ओसवाल समाज के भगवान महावीर जी के जन्म उत्सव पर जयंती पर उनके चरणों में समर्पित। आज दादाबाड़ी के आंगन में भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल थे। और अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व खादी बोर्ड के बाईस चेयरमैन पंकज मेहता कर रहे थे। आज महान विभूतियों को दादावाड़ी की कार्य समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लोडा और उपाध्यक्ष अनिल दक महामंत्री सुरेश कुमार अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खजांची और उनकी कार्यकारिणी ने बहूमान किया सम्मान किया। और उन्हें साल श्री फल देकर प्रोत्साहित किया गया। देहदान तपस्या शिक्षा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि करने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया। सबसे बड़ी सबसे गौरव की उपलब्धि आज उस बहन को सम्मानित किया गया। जो कोटा की माटी की रज है। माटी की बेटी है बहन है। और उसने शादी के बाद कठिन परिश्रम कर आरपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश गुजरात में अपना मजिस्ट्रेट का सफर शुरू किया है। आज उस बहन टीना को भी समाज ने शाल श्रीफल प्रशंसा पत्र देकर बहुमान किया है। सम्मान किया है। समाज को उसे समय हल्का सा बुरा जरूर लगा। जब शांति धारीवाल ओसवाल समाज की भरी संसद में अपने दो शब्द आशीष वचन के भगवान महावीर स्वामी के बताएं पद माग के धर्मसंसद में माता और बहनों और तरुणाई को नहीं देकर चल दिए। वही अध्यक्ष श्री मंच से उदगार व्यक्त करते हुए पंकज मेहता ने आज सबसे महत्वपूर्ण समाज के लोगों से विनम्र अपील की है। कि जो लोग धनाढय समाज के भामाशाह धन-धन है। और जो लोग गरीबों की मार झेल रहे हैं। गरीबों की रेखा से नीचे हैं। उन पर भी समाज ध्यान दें उनके बच्चों को पढ़ाई बीमार होने पर दवाई आर्थिक तंगी होने पर उन्हें धंधा रोजगार देने के लिए या तो कोई फंड बनाएं जाये या एक-एक भामाशाह एक-एक गरीब परिवार को गोद ले ले। करतल ध्वनि से हजारों ओसवाल समाज के बुजुर्ग माता-पिता भाई बहनों ने कर्ततल ध्वनि से पंकज जी के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का यह। अंक आज ओसवाल समाज के भगवान महावीर जी के जन्म उत्सव पर जयंती पर उनके चरणों में समर्पित।
आज दादाबाड़ी के आंगन में भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल थे। और अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व खादी बोर्ड के बाईस चेयरमैन पंकज मेहता कर रहे थे।
आज महान विभूतियों को दादावाड़ी की कार्य समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लोडा और उपाध्यक्ष अनिल दक महामंत्री सुरेश कुमार अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खजांची और उनकी कार्यकारिणी ने बहूमान किया सम्मान किया। और उन्हें साल  श्री फल देकर प्रोत्साहित किया गया।
देहदान तपस्या शिक्षा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि करने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया।
सबसे बड़ी सबसे गौरव की उपलब्धि आज उस बहन को सम्मानित किया गया। जो कोटा की माटी की रज है। माटी की बेटी है बहन है। और उसने शादी के बाद कठिन परिश्रम कर आरपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश गुजरात में अपना मजिस्ट्रेट का सफर शुरू किया है। आज उस बहन टीना को भी समाज ने शाल श्रीफल प्रशंसा पत्र देकर बहुमान किया है। सम्मान किया है।
समाज को उसे समय हल्का सा बुरा जरूर लगा। जब शांति धारीवाल ओसवाल समाज की भरी संसद में अपने दो शब्द आशीष वचन के भगवान महावीर स्वामी के बताएं पद माग के धर्मसंसद में माता और बहनों और तरुणाई को नहीं देकर चल दिए।
वही अध्यक्ष श्री मंच से उदगार व्यक्त करते हुए पंकज मेहता ने आज सबसे महत्वपूर्ण समाज के लोगों से विनम्र अपील की है। कि जो लोग धनाढय समाज के भामाशाह धन-धन है। और जो लोग गरीबों की मार झेल रहे हैं। गरीबों की रेखा से नीचे हैं।
उन पर भी समाज ध्यान दें उनके बच्चों को पढ़ाई बीमार होने पर दवाई आर्थिक तंगी होने पर उन्हें धंधा रोजगार देने के लिए या तो कोई फंड बनाएं जाये या एक-एक भामाशाह एक-एक गरीब परिवार को गोद ले ले। करतल ध्वनि से हजारों ओसवाल समाज के बुजुर्ग  माता-पिता भाई बहनों ने कर्ततल ध्वनि से पंकज जी के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • ब्यूरो चीफ अनिल जटिया ब्यूरो चीफ अनिल जटिया प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के फनावला गांव से बड़ी खबर… मक्का के खेत पर रखवाली कर रहे पप्पू गुर्जर के सिर में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि पास के गांव से आए कुछ शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर रहे थे, इसी दौरान चली गोली पप्पू गुर्जर को जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन पप्पू को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर और फिर अहमदाबाद रेफर किया गया… जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मांग की गई है और उन्हें गेहूं बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में थानाधिकारी ने बताया है कि दो व्यक्तियों को डिटेन किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है… जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की है… फिलहाल परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है…” मक्का के खेत पर रखवाली कर रहे पप्पू गुर्जर के सिर में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि पास के गांव से आए कुछ शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर रहे थे, इसी दौरान चली गोली पप्पू गुर्जर को जा लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजन पप्पू को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर और फिर अहमदाबाद रेफर किया गया… जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मांग की गई है और उन्हें गेहूं बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में थानाधिकारी ने बताया है कि दो व्यक्तियों को डिटेन किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है… जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की है… फिलहाल परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है…”
    2
    ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र के फनावला गांव से बड़ी खबर…
मक्का के खेत पर रखवाली कर रहे पप्पू गुर्जर के सिर में गोली लग गई।
बताया जा रहा है कि पास के गांव से आए कुछ शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर रहे थे, इसी दौरान चली गोली पप्पू गुर्जर को जा लगी।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में परिजन पप्पू को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर और फिर अहमदाबाद रेफर किया गया… जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मांग की गई है और उन्हें गेहूं बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है।
वहीं इस मामले में थानाधिकारी ने बताया है कि दो व्यक्तियों को डिटेन किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है… जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की है…
फिलहाल परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है…”
मक्का के खेत पर रखवाली कर रहे पप्पू गुर्जर के सिर में गोली लग गई।
बताया जा रहा है कि पास के गांव से आए कुछ शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर रहे थे, इसी दौरान चली गोली पप्पू गुर्जर को जा लगी।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर हालत में परिजन पप्पू को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उदयपुर और फिर अहमदाबाद रेफर किया गया… जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों का आरोप है कि इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मांग की गई है और उन्हें गेहूं बेचकर इलाज करवाना पड़ रहा है।
वहीं इस मामले में थानाधिकारी ने बताया है कि दो व्यक्तियों को डिटेन किया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है… जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग की है…
फिलहाल परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है…”
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • धंबोला। समाजिक संगठन की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए विप्र फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2026-28 हेतु बाँसवाड़ा जोन-1जी का जोनल संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा 15 मार्च 2026 को पुष्कर में आयोजित 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में हुई। जोन-1जी के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि यह नियुक्ति संस्थापक संयोजक सुशील ओझा की अनुशंसा पर की गई है। उन्होंने कहा कि श्री ललित उपाध्याय का चयन उनके समर्पण, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए किया गया है। वर्ष 2025 में जिलाध्यक्ष रहते हुए श्री उपाध्याय द्वारा समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनमें परशुराम चौराया के विकास तथा परशुराम मंदिर से जुड़े कार्य प्रमुख रहे। समाज के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन अपने उद्देश्यों की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा समाजहित में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जोनल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करें। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा, सीए ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवँ शुभकामनाएं दी है।
    1
    धंबोला। समाजिक संगठन की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए विप्र फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2026-28 हेतु बाँसवाड़ा जोन-1जी का जोनल संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा 15 मार्च 2026 को पुष्कर में आयोजित 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में हुई। जोन-1जी के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि यह नियुक्ति संस्थापक संयोजक सुशील ओझा की अनुशंसा पर की गई है। उन्होंने कहा कि श्री ललित उपाध्याय का चयन उनके समर्पण, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए किया गया है। वर्ष 2025 में जिलाध्यक्ष रहते हुए श्री उपाध्याय द्वारा समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनमें परशुराम चौराया के विकास तथा परशुराम मंदिर से जुड़े कार्य प्रमुख रहे। समाज के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन अपने उद्देश्यों की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा समाजहित में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जोनल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करें। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा, सीए ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवँ शुभकामनाएं दी है।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राज्य की भजनलाल सरकार की मंशानुसार सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने एवं शैक्षणिक माहौल सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौखला में प्रवेशोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रवेशोत्सव चौपाल एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन कर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय जयदीप जी पुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेखा जी रोत (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ने की। विशिष्ट अतिथियों में आदरणीय गोतमलाल जी कटारा (एडीईओ), नीरज जी दोसी (एसीबीओ), बसंत जी सोनी, गेबिलाल जी पाटीदार, ललित जी पाटीदार, कचरूलाल जी पाटीदार एवं दयालाल जी जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कोदरसिंह जी सोलंकी के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात गेबिलाल जी पाटीदार एवं कचरूलाल जी पाटीदार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि जयदीप जी पुरोहित ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती रेखा जी रोत ने शिक्षा को जीवन की आधारशिला बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के कुल 35 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिनमें 27 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों—जिनल पाटीदार (95.20%), मानसी पाटीदार (95.20%), तनीषा पटेल (95.20%) एवं चेतना पटेल (91.20%)—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयदीप पाटीदार ने प्रभावी ढंग से किया तथा अंत में भूमिका पडियार ने आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
    1
    राज्य की भजनलाल सरकार की मंशानुसार सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने एवं शैक्षणिक माहौल सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौखला में प्रवेशोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रवेशोत्सव चौपाल एवं नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन कर क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आदरणीय जयदीप जी पुरोहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेखा जी रोत (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ने की। विशिष्ट अतिथियों में आदरणीय गोतमलाल जी कटारा (एडीईओ), नीरज जी दोसी (एसीबीओ), बसंत जी सोनी, गेबिलाल जी पाटीदार, ललित जी पाटीदार, कचरूलाल जी पाटीदार एवं दयालाल जी जोशी शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य कोदरसिंह जी सोलंकी के स्वागत उद्बोधन से हुई। इसके पश्चात गेबिलाल जी पाटीदार एवं कचरूलाल जी पाटीदार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रभावी संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि जयदीप जी पुरोहित ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती रेखा जी रोत ने शिक्षा को जीवन की आधारशिला बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के कुल 35 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, जिनमें 27 प्रथम श्रेणी एवं 8 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों—जिनल पाटीदार (95.20%), मानसी पाटीदार (95.20%), तनीषा पटेल (95.20%) एवं चेतना पटेल (91.20%)—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जयदीप पाटीदार ने प्रभावी ढंग से किया तथा अंत में भूमिका पडियार ने आभार व्यक्त किया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी ( कुशलगढ़ दो बाईको की टक्कर एक घायल 108बनी मददगार) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र व पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बावड़ी डीडोड रतलाम कुशलगढ़ मार्ग पर आज दौपहर 12बजे दो बाईकों की टक्कर होने से से एक युवक पुरी तरह ज़ख़्मी हो गया ज़ख़्मी होने वाले का नाम परबु पुत्र वज्जा आदिवासी जाती मईडा निवासी चोरवड बड़ी बताया गया है जीसे 108मे ईलाज हेतु कुशलगढ़ चिकित्साल्य ले जाया गया वहीं सुरवन निवासी अरविंद पुत्र गोरचंद मावी ने पिछे से टक्कर मारी जीसके चलते प्रबु के पेर मे चोट लगी समाचार लिखे जाने तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तथा बाइकें दोनो मुख्य सड़क पर पड़ी हुई है
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
( कुशलगढ़ दो बाईको की टक्कर एक घायल 108बनी मददगार)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र व पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बावड़ी डीडोड रतलाम कुशलगढ़ मार्ग पर आज दौपहर 12बजे दो बाईकों की टक्कर होने से  से एक युवक पुरी तरह ज़ख़्मी हो गया ज़ख़्मी होने वाले का नाम परबु पुत्र वज्जा आदिवासी जाती मईडा निवासी चोरवड बड़ी बताया गया है जीसे 108मे ईलाज हेतु कुशलगढ़ चिकित्साल्य ले जाया गया वहीं सुरवन निवासी अरविंद पुत्र गोरचंद मावी ने पिछे से टक्कर मारी जीसके चलते प्रबु के पेर मे चोट लगी समाचार लिखे जाने तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तथा बाइकें दोनो मुख्य सड़क पर पड़ी हुई है
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले से एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, वहीं सागवाड़ा उपखंड के छोटे से गांव गोटाद की बेटी लेखि लेवोत ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कला संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर लेखि ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सागवाड़ा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि लेखि ने सीमित संसाधनों के बावजूद रोजाना मात्र 2 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है, परिजन और ग्रामीण लगातार बधाई दे रहे हैं। लेखि का कहना है कि उन्होंने नियमितता और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की और कभी हार नहीं मानी। अब उनका सपना आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है। आइए मिलते हैं इस होनहार छात्रा से और जानते हैं उनकी सफलता का राज।
    1
    डूंगरपुर जिले से एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, वहीं सागवाड़ा उपखंड के छोटे से गांव गोटाद की बेटी लेखि लेवोत ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कला संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर लेखि ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सागवाड़ा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि लेखि ने सीमित संसाधनों के बावजूद रोजाना मात्र 2 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है, परिजन और ग्रामीण लगातार बधाई दे रहे हैं। लेखि का कहना है कि उन्होंने नियमितता और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की और कभी हार नहीं मानी। अब उनका सपना आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है। आइए मिलते हैं इस होनहार छात्रा से और जानते हैं उनकी सफलता का राज।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.