logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्हाट्सऐप यूजर्स सावधान! अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने बताए 7 जरूरी उपाय जयपुर, 15 सितम्बर। व्हाट्सऐप आज केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की निजी चैट, फोटो, दस्तावेज, ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का भी डिजिटल भंडार बन चुका है। साइबर अपराधी अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर ठगी, फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी ने आमजन के लिए व्हाट्सऐप सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह एवं दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस ने बताया कि व्हाट्सऐप के मैसेज और कॉल डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, लेकिन गलत सेटिंग, अनधिकृत एक्सेस या यूजर की लापरवाही से निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है। ये 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं 1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें सक्रिय: व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाकर 6 अंकों का पिन सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें। रजिस्ट्रेशन कोड या पिन किसी से साझा नहीं करें। सुविधा उपलब्ध होने पर पासकी का भी इस्तेमाल करें। 2. लिंक्ड डिवाइसेज की जांच करें: समय-समय पर देखें कि आपका व्हाट्सऐप किन कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से जुड़ा है। संदिग्ध या पुराने डिवाइस को तुरंत लॉग आउट करें। 3. संवेदनशील चैट को करें लॉक: महत्वपूर्ण चैट्स के लिए चैट लॉक और फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करें। व्हाट्सऐप ऐप पर भी बायोमेट्रिक लॉक लगाया जा सकता है। 4. प्राइवेसी सेटिंग नियंत्रित रखें: प्रोफाइल फोटो, अबाउट, लास्ट सीन/ऑनलाइन और स्टेटस जैसी जानकारियों को जरूरत के अनुसार केवल कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रखें। ग्रुप में जोड़ने की अनुमति भी नियंत्रित करें। 5. चैट बैकअप को सुरक्षित करें: सेटिंग्स में जाकर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सक्रिय करें। इसे पासवर्ड या 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित रखें। 6. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी ऑन रखें: संवेदनशील चैट्स और ग्रुप्स में यह सुविधा सक्रिय करने से चैट एक्सपोर्ट, ऑटोमैटिक मीडिया सेविंग और एआई फीचर्स से जुड़े अतिरिक्त सुरक्षा नियंत्रण मिलते हैं। 7. अनजान कॉल और फर्जी ऐप से बचें: स्पैम कॉल से बचने के लिए Silence Unknown Callers और कॉल के दौरान आईपी एड्रेस छिपाने के लिए Protect IP Address in Calls सुविधा सक्रिय रखें। राजस्थान पुलिस ने जीबी व्हाट्सऐप सहित सभी मॉडिफाइड या क्लोन ऐप से दूर रहने की सलाह दी है। साइबर ठगी हो तो 1930 पर करें तुरंत कॉल राजस्थान पुलिस ने कहा है कि व्हाट्सऐप अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि, अनधिकृत एक्सेस या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍

10 hrs ago
user_Khemraj Joshi
Khemraj Joshi
Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
10 hrs ago
b81241d5-f6eb-44f3-a309-542d43df6b8d

व्हाट्सऐप यूजर्स सावधान! अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने बताए 7 जरूरी उपाय जयपुर, 15 सितम्बर। व्हाट्सऐप आज केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की निजी चैट, फोटो, दस्तावेज, ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का भी डिजिटल भंडार बन चुका है। साइबर अपराधी अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर ठगी, फर्जी पहचान और ब्लैकमेलिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी को देखते हुए महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी ने आमजन के लिए व्हाट्सऐप सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह एवं दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित आईपीएस ने बताया कि व्हाट्सऐप के मैसेज और कॉल डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं, लेकिन गलत सेटिंग, अनधिकृत एक्सेस या यूजर की लापरवाही से निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है। ये 7 सुरक्षा उपाय अपनाएं 1. टू-स्टेप वेरिफिकेशन करें सक्रिय: व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाकर 6 अंकों का पिन सेट करें और रिकवरी ईमेल जोड़ें। रजिस्ट्रेशन कोड या पिन किसी से साझा नहीं करें। सुविधा उपलब्ध होने पर पासकी का भी इस्तेमाल करें। 2. लिंक्ड डिवाइसेज की जांच करें: समय-समय पर देखें कि आपका व्हाट्सऐप किन कंप्यूटर या अन्य डिवाइस से जुड़ा है। संदिग्ध या पुराने डिवाइस को तुरंत लॉग आउट करें। 3. संवेदनशील चैट को करें लॉक: महत्वपूर्ण चैट्स के लिए चैट लॉक और फिंगरप्रिंट या फेस आईडी

df146433-d230-41d7-a1ed-322113474ac6

का इस्तेमाल करें। व्हाट्सऐप ऐप पर भी बायोमेट्रिक लॉक लगाया जा सकता है। 4. प्राइवेसी सेटिंग नियंत्रित रखें: प्रोफाइल फोटो, अबाउट, लास्ट सीन/ऑनलाइन और स्टेटस जैसी जानकारियों को जरूरत के अनुसार केवल कॉन्टैक्ट्स तक सीमित रखें। ग्रुप में जोड़ने की अनुमति भी नियंत्रित करें। 5. चैट बैकअप को सुरक्षित करें: सेटिंग्स में जाकर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप सक्रिय करें। इसे पासवर्ड या 64 अंकों की एन्क्रिप्शन की से सुरक्षित रखें। 6. एडवांस्ड चैट प्राइवेसी ऑन रखें: संवेदनशील चैट्स और ग्रुप्स में यह सुविधा सक्रिय करने से चैट एक्सपोर्ट, ऑटोमैटिक मीडिया सेविंग और एआई फीचर्स से जुड़े अतिरिक्त सुरक्षा नियंत्रण मिलते हैं। 7. अनजान कॉल और फर्जी ऐप से बचें: स्पैम कॉल से बचने के लिए Silence Unknown Callers और कॉल के दौरान आईपी एड्रेस छिपाने के लिए Protect IP Address in Calls सुविधा सक्रिय रखें। राजस्थान पुलिस ने जीबी व्हाट्सऐप सहित सभी मॉडिफाइड या क्लोन ऐप से दूर रहने की सलाह दी है। साइबर ठगी हो तो 1930 पर करें तुरंत कॉल राजस्थान पुलिस ने कहा है कि व्हाट्सऐप अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि, अनधिकृत एक्सेस या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राजस्थान साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़ 💥📍

More news from राजस्थान and nearby areas
  • किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन दी जानकारी *किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन* लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। विद्यालय की व्याख्याता सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। इस अवसर पर व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए उपस्थिति रही।
    4
    किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, स्वच्छता प्रबंधन  दी जानकारी 
*किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन*
लालसोट । शहर की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें विद्यालय की समस्त छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भागीदारी निभाई  निबंध प्रतियोगिता,  पोस्टर प्रतियोगिता ,आशु भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। 
विद्यालय की व्याख्याता  सुनीता योगी एवं संतरा मीणा ने  छात्राओं को महावारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी एवं सावधानियाँ के बारे में बताया, साथ ही  सेनेटरी नैपकिन ,अतिरिक्त अंतर्वस्त्र सुरक्षित निपटान के लिए डिस्पोजल पेपर बैग एवं साबुन और हैंड सेनीटाइजर आदि सुविधाओं की  विद्यालय में उपलब्धता के बारे में बताया। 
इस अवसर पर  व्याख्याता संजू गुप्ता, सपना खंडेलवाल , वनिता देवेश ,मंजू सैनी, ज्योति शर्मा आदि महिला शिक्षिकाए  उपस्थिति रही।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    2
    शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल
शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान 
उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    1
    गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    13 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨 🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह! 🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏 सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें। ⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। 👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए। 📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें। ❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। 🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7 📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | JUST JAIPUR LIVE 24×7 🚨
🛑 ओवरलोडिंग बन सकती है बड़े हादसे की वजह!
🚛 पिकअप वाहन चालकों से विनम्र निवेदन 🙏
सरिया या अन्य सामान को क्षमता से अधिक और असुरक्षित तरीके से लोड करके सड़क पर न चलें।
⚠️ बाहर निकला हुआ या असंतुलित सरिया किसी भी राहगीर, बाइक सवार या दूसरे वाहन चालक के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
👮 पुलिस एवं प्रशासन से भी विनम्र निवेदन है कि ऐसे वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाए।
📢 सुरक्षित चलें, सुरक्षित पहुंचें।
❤️ ड्राइवर भाइयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
🔥 JUST JAIPUR LIVE 24×7
📰 हर खबर सबसे पहले | हर खबर सबसे तेज
    user_Just Jaipur Live
    Just Jaipur Live
    Journalist जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को मारी टक्कर,हादसे के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार
चोंमू जयपुर नेशनल हाईवे पर हरमाड़ा थाना इलाके के मंगल बेला गार्डन के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से सवारियों से भरे मैजिक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? #सिंगरौली
    1
    UGC रोल 🔙 सवाल से विचलित होकर कुर्सी छोड़ भागी पूर्व सांसद रीती पाठक सहित कई भाजपा नेता? 

#सिंगरौली
    user_Neha Chaturvedi
    Neha Chaturvedi
    Local News Reporter Amber, Jaipur•
    9 hrs ago
  • ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव2026
    1
    ‘पार्षद चुनाव में PM मोदी का शुभकामना संदेश पहली बार देखने को मिला’—महिपाल मकराणा #bhajanlalsharmacm #citycablenewsjaipur #महिपालमकराणा #PMModi #नरेंद्रमोदी #पार्षदचुनाव #नगरनिकायचुनाव #राजस्थानराजनीति #जयपुर #चुनाव2026
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है। ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बड़ी खबर | झालावाड़ में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत , वीडियो वायरल 
झालावाड़ः राजस्थान के झालावाड़ जिले में करीब ढाई घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:15 बजे, 8:20 बजे और 9:53 बजे आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में जमीन के करीब 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
ग्राम पंचायत नोलाई क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी, खजुरी, नापाखेड़ी और आवर गांवों में भी झटके महसूस किए गए। स्थानीय जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कुछ मकानों की दीवारों में दरारें आने की बात सामने आई है। वहीं, स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_Sunita sharma
    Sunita sharma
    Court reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.