logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहाँपुर के रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। दरअसल, दिनांक 17.06.2026 को आई.एस.जी.एस. इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, रोज़़ा पावर प्लांट शाहजहाँपुर के अधिन्यास प्रबन्धक श्री सर्वेश सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह ने थाना रामचन्द्र मिशन में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के अनुसार, अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा सहित कुल तीन लोगों ने रोज़़ा पावर प्लांट परिसर से मोटर पुली, टाई रॉड, एक्सटेंशन स्विच बोर्ड, ग्लैण्ड हाउसिंग, बटरफ्लाई वाल्व, बाल्टी में रखे पीस बोल्ट तथा डिस्चार्ज टूल पीस की चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

3 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाहजहाँपुर के रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। दरअसल, दिनांक 17.06.2026 को आई.एस.जी.एस. इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, रोज़़ा पावर प्लांट शाहजहाँपुर के अधिन्यास प्रबन्धक श्री सर्वेश सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह ने थाना रामचन्द्र मिशन में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के अनुसार, अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा सहित कुल तीन लोगों ने रोज़़ा पावर प्लांट परिसर से मोटर पुली, टाई रॉड, एक्सटेंशन स्विच बोर्ड, ग्लैण्ड हाउसिंग, बटरफ्लाई वाल्व, बाल्टी में रखे पीस बोल्ट तथा डिस्चार्ज टूल पीस की चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मदनापुर के चाहरपुर निवासी सत्यवीर ने अपनी पत्नी मंजू के सिर पर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह क्रूरता पति-पत्नी के बीच हुए एक विवाद के दौरान हुई। मंजू के भाई विपिन कुमार सिंह, जो गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मंजू देवी की शादी लगभग 27 वर्ष पहले सत्यवीर सिंह से हुई थी। शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक छोटी सी बात पर इस "सनकी पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं", अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर पर तेजाब उड़ेल दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मदनापुर के चाहरपुर निवासी सत्यवीर ने अपनी पत्नी मंजू के सिर पर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह क्रूरता पति-पत्नी के बीच हुए एक विवाद के दौरान हुई। मंजू के भाई विपिन कुमार सिंह, जो गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव के निवासी हैं, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मंजू देवी की शादी लगभग 27 वर्ष पहले सत्यवीर सिंह से हुई थी। शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एक छोटी सी बात पर इस "सनकी पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं", अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और उसके सिर पर तेजाब उड़ेल दिया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही "जबरन पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था" के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन, शाहजहांपुर के समस्त अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने जी.आई.सी. तिराहा जाम कर दिया। इस दौरान, उन्होंने शासन और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र विचार करके इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने इस निर्णय को आम जनता एवं अधिवक्ता समुदाय दोनों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए कहा कि इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्तागण मौजूद रहे।
    4
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही "जबरन पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था" के विरोध में सेंट्रल बार एसोसिएशन, शाहजहांपुर के समस्त अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने जी.आई.सी. तिराहा जाम कर दिया।

इस दौरान, उन्होंने शासन और प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र विचार करके इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा और पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा। अधिवक्ताओं ने इस निर्णय को आम जनता एवं अधिवक्ता समुदाय दोनों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए कहा कि इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्तागण मौजूद रहे।
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर के रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। दरअसल, दिनांक 17.06.2026 को आई.एस.जी.एस. इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, रोज़़ा पावर प्लांट शाहजहाँपुर के अधिन्यास प्रबन्धक श्री सर्वेश सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह ने थाना रामचन्द्र मिशन में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के अनुसार, अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा सहित कुल तीन लोगों ने रोज़़ा पावर प्लांट परिसर से मोटर पुली, टाई रॉड, एक्सटेंशन स्विच बोर्ड, ग्लैण्ड हाउसिंग, बटरफ्लाई वाल्व, बाल्टी में रखे पीस बोल्ट तथा डिस्चार्ज टूल पीस की चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
    1
    शाहजहाँपुर के रामचन्द्र मिशन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

दरअसल, दिनांक 17.06.2026 को आई.एस.जी.एस. इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड, रोज़़ा पावर प्लांट शाहजहाँपुर के अधिन्यास प्रबन्धक श्री सर्वेश सिंह पुत्र श्री जगदीश सिंह ने थाना रामचन्द्र मिशन में एक लिखित तहरीर दी थी। इस तहरीर के अनुसार, अभियुक्त अंकित वर्मा पुत्र शिवपाल वर्मा सहित कुल तीन लोगों ने रोज़़ा पावर प्लांट परिसर से मोटर पुली, टाई रॉड, एक्सटेंशन स्विच बोर्ड, ग्लैण्ड हाउसिंग, बटरफ्लाई वाल्व, बाल्टी में रखे पीस बोल्ट तथा डिस्चार्ज टूल पीस की चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों ने कुछ नए नियम लागू होने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन मुख्य रूप से टीईटी (TET) से संबंधित विषयों पर केंद्रित है।
    1
    बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों ने कुछ नए नियम लागू होने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन मुख्य रूप से टीईटी (TET) से संबंधित विषयों पर केंद्रित है।
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है, जो खाकी वर्दी पहनकर खुद को पुलिस विभाग का उपनिरीक्षक बता रहा था और अधिकारियों व कर्मचारियों पर धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियां और वर्दी के साथ असामान्य हुलिया देखकर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। वह लोगों पर अपना प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहा था। पुलिसकर्मियों को उसकी दाढ़ी और बालों की शैली पुलिस विभाग के निर्धारित मानकों से मेल न खाने के कारण संदेह हुआ। जब पुलिस ने उससे पहचान और तैनाती संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गहन पड़ताल में पता चला कि वह फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने वर्दी कहां से प्राप्त की और क्या वह पहले भी इसी तरह लोगों को गुमराह कर चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है, जो खाकी वर्दी पहनकर खुद को पुलिस विभाग का उपनिरीक्षक बता रहा था और अधिकारियों व कर्मचारियों पर धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियां और वर्दी के साथ असामान्य हुलिया देखकर पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ। वह लोगों पर अपना प्रभाव जमाने का प्रयास कर रहा था।

पुलिसकर्मियों को उसकी दाढ़ी और बालों की शैली पुलिस विभाग के निर्धारित मानकों से मेल न खाने के कारण संदेह हुआ। जब पुलिस ने उससे पहचान और तैनाती संबंधी दस्तावेज मांगे, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। गहन पड़ताल में पता चला कि वह फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने वर्दी कहां से प्राप्त की और क्या वह पहले भी इसी तरह लोगों को गुमराह कर चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    1
    शाहजहाँपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इस घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शाहजहाँपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जानकारी दी गई है।
    1
    शाहजहाँपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जानकारी दी गई है।
    user_तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    तेज इंडिया लाइव न्यूज चैनल
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर तेजाब फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई के बयान के अनुसार, उसकी बहन का विवाह लगभग 27 वर्ष पूर्व मदनापुर क्षेत्र के चाहरपुर गांव निवासी सत्यवीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार सुबह कथित तौर पर सत्यवीर ने अपनी पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    3
    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के मदनापुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर तेजाब फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के भाई के बयान के अनुसार, उसकी बहन का विवाह लगभग 27 वर्ष पूर्व मदनापुर क्षेत्र के चाहरपुर गांव निवासी सत्यवीर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार सुबह कथित तौर पर सत्यवीर ने अपनी पत्नी पर तेजाब उड़ेल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने साक्ष्य एकत्र किए। महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.