Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतुहा फोरलेन पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का भव्य स्वागत। मोकामा में चौहरमल जयंती को लेकर मोकामा जाने के दौरान फतुहा के फोर लेन पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया फतुहा पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया पूरा माहौल स्वागत और उत्साह से सराबोर हो गया इस मौके पर फतुहा नगर परिषद अध्यक्ष रूपा कुमारी के पति एवं समाजसेवी टुनटुन यादव, उपाध्यक्ष बब्बन यादव, लोजपा नेता रणजीत यादव, सुधीर कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। समर्थकों में अपने नेता को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।
Shashi Kumar
फतुहा फोरलेन पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का भव्य स्वागत। मोकामा में चौहरमल जयंती को लेकर मोकामा जाने के दौरान फतुहा के फोर लेन पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया गया फतुहा पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया पूरा माहौल स्वागत और उत्साह से सराबोर हो गया इस मौके पर फतुहा नगर परिषद अध्यक्ष रूपा कुमारी के पति एवं समाजसेवी टुनटुन यादव, उपाध्यक्ष बब्बन यादव, लोजपा नेता रणजीत यादव, सुधीर कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। समर्थकों में अपने नेता को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला।
More news from Vaishali and nearby areas
- सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है1
- फतुहा - फतुहा प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हेतु उपप्रमुख संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए बहस में 18पंचायत समिति सदस्यों में कुल 12पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र कुमार और लाला राय के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए बहस में हिस्सा लिए. जबकि प्रमुख समेत छह पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे. प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में उपस्थित 12 पंचायत समिति सदस्यों ने वोटिंग की ,इसके बढ़ आब्जर्वर के रूप में तैनात पटना डिसीएलआर अभिलाषा सिंहा और बीडीओ ने ढाई घंटे के इंतजार के बाद फतुहा प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार की कुर्सी गिरने की घोषणा की. बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों में राधा कुमारी, श्रुति श्री, रेखा देवी, सबूजा देवी,अनीता कुमारी,रेणु कुमारी, लालाराय, डॉ रविन्द्र कुमार,संतोष कुमार,इंदल पासवान, रामप्रसाद पासवान और टिम्पल कुमार उर्फ बली ठाकुर का नाम शामिल है.इस प्रकार फतुहा प्रमुख की कुर्सी 12वोट से गिर गई.इस मौके पर मौजूद फतुहा प्रखंड के बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने बताया कि अविश्वास अगले तय तिथि को नए प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा.3
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। #महनार_आग #वैशाली_न्यूज #बिहार_समाचार #BreakingNews #FireIncident #WheatCropFire #FarmersLoss #बिजली_विभाग_लापरवाही #ShortCircuit #FireNews #IndianFarmers #CropDamage #EmergencyNews #ViralNews #GroundReport1
- Post by बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह1
- देश में शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। UGC से जुड़े हालिया फैसलों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ब्रजेश मिश्र ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करना बेहद चिंताजनक है और इसका सीधा असर देश के भविष्य पर पड़ सकता है। ब्रजेश मिश्र ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में वोट बैंक की राजनीति हावी हो चुकी है, जिसके कारण नीतियां गुणवत्ता और योग्यता के बजाय तुष्टिकरण को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह फैसले लिए जाते रहे, तो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आना तय है। उन्होंने आगे कहा कि UGC जैसे संस्थानों का उद्देश्य देश में शिक्षा का स्तर सुधारना और छात्रों को बेहतर अवसर देना है, लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप इसकी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को कमजोर कर रहा है। यह स्थिति न केवल छात्रों बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अंत में ब्रजेश मिश्र ने सरकार से अपील की कि शिक्षा को राजनीति से दूर रखा जाए और ऐसे निर्णय लिए जाएं जो देश के युवाओं के हित में हों। उन्होंने कहा कि मजबूत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा आधार है।1
- हथियार से लैस बदमाशों का आतंक, लूट के साथ अभद्रता पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पीतमबरपुर फोरलेन के पास आज सुबह करीब 9 बजे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर रोका और उसके सिर पर हथियार तान दिया। इसके बाद उससे सोने की चेन और लगभग 4 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा निवासी अनिल प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब विक्की कुमार ने बदमाशों का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की बाइक की पहचान कर ली गई है, जिसका नंबर भी उपलब्ध है। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद विक्की कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण आग ने दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। #SamastipurFire #MusriGharari #BiharNews #FireIncident #BreakingNews #AagKaKahar #SamastipurUpdate #BiharFire #LocalNews #FireBrigadeDelay #ViralNews #GroundReport #HindiNews #NewsUpdate #LiveNews1
- Post by बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह1