मैट्रिक परीक्षा में 462 अंक लाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की सलोनी बनी पंचायत टॉपर सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
मैट्रिक परीक्षा में 462 अंक लाकर उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की सलोनी बनी पंचायत टॉपर सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
- सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है1
- Post by Rashtriy apna dal1
- समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भीषण आग ने दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। #SamastipurFire #MusriGharari #BiharNews #FireIncident #BreakingNews #AagKaKahar #SamastipurUpdate #BiharFire #LocalNews #FireBrigadeDelay #ViralNews #GroundReport #HindiNews #NewsUpdate #LiveNews1
- बिहार के नदी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने जेठुली पेट्रोल पंप के सामने रेलवे लाइन के पास छापेमारी की, जहां से दो युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 191 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 61 लीटर से अधिक बताई जा रही है। बरामद शराब में 750 एमएल की King Royal Stage Whisky की 42 बोतलें, Blender Pride Exclusive की 5 बोतलें, वहीं 180 एमएल की 8 PM Special Whisky की 100 बोतलें और 8 PM Gold Pocket Pack की 44 बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।1
- Post by बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह1
- स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने एवं क्षेत्रीय चिकित्सकों को उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से एक दो दिवसीय सर्जिकल वर्कशॉप एवं कॉन्फ्रेंस एबीएसआई स्किलकॉन -2026 का आयोजन आगामी 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर-पूर्वी राज्यों तथा सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल के चिकित्सक सम्मिलित होंगे। इस बात की जानकारी कंकड़बाग स्थित सवेरा कैंसर हॉस्पिटल (या एक अस्पताल)में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ कैंसर सर्जन और एबीएसआई स्किलकॉन -2026 के आयोजन अध्यक्ष डॉ. वी पी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के चिकित्सकों को नवीनतम सर्जिकल तकनीकों एवं स्तन रोगों के आधुनिक उपचार पद्धतियों से अवगत कराना है, ताकि इसका प्रत्यक्ष लाभ इस क्षेत्र की आम जनता को गुणवत्तापूर्ण उपचार के रूप में मिल सके। इस सर्जिकल वर्कशॉप एवं कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ भाग लेंगे, जिनमें इंग्लैंड से डॉ. ऋषिकेश परमेश्वर, डॉ. अमर देशपांडेय, टाटा मेमोरियल से डॉ. शलाका जोशी, अपोलो प्रोटॉन कैंसर सेंटर से डॉ. मंजुला राव, एम्स दिल्ली से डॉ. आशुतोष मिश्रा, टीएमसी कोलकाता से डॉ. संजीत अग्रवाल, मैक्स दिल्ली से डॉ. नवनीत कौर, IPGMER कोलकाता से डॉ. दीप्तेन्द्र कुमार सरकार, रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई से डॉ सेवंती लिमये सहित बैंगलोर, हुबली, पुणे एवं पूरे भारत तथा विदेशों से 20 स्तन कैंसर विशेषज्ञ शामिल होंगे। आयोजन होटल चाणक्य में होगा। मौके पर आयोजन सचिव डॉ. आकाश कुमार सिंह ने बताया कि इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी क्षेत्र के सभी प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता देंगे, जिससे न केवल ज्ञान का आदान-प्रदान होगा बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में समग्र उन्नयन को भी बढ़ावा मिलेगा। पहले दिन स्तन कैंसर पर डॉक्टरों का विशेषज्ञ व्याख्यान: उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होने वाली सर्जिकल वर्कशॉप से होगा। इसके बाद लाइव वॉलंटियर्स एवं मॉडल्स पर विशेष डेमोंस्ट्रेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें फ्लैप तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। यह सत्र विशेष रूप से युवा एवं उभरते सर्जनों के लिए उपयोगी रहेगा, जो स्तन सर्जरी के क्षेत्र में दक्षता प्राप्त करना चाहते हैं। दोपहर के पश्चात उद्घाटन समारोह आयोजित होगा, जिसके बाद स्तन कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों—जैसे इम्यूनोथेरेपी, कैंसर जेनेटिक्स आदि—पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चूंकि लगभग 70-80% स्तन रोग सौम्य ( बिनाइन) होते हैं, अतः इस महत्वपूर्ण विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी, जो इस क्षेत्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। दूसरे दिन कैंसर उपचार के नवीन तकनीकों पर चर्चा : कार्यकारिणी समिति के सह-अध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन का आरंभ वीडियो वर्कशॉप से होगा, जिसमें सर्जिकल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे युवा सर्जनों को व्यावहारिक समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। इसके पश्चात स्तन कैंसर उपचार से संबंधित नवीनतम रुझानों—विशेषकर हार्मोनल थेरेपी एवं HEA थेरेपी—पर दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में युवा पीजी (स्नातकोत्तर) छात्रों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए एक विशेष पोस्टर सत्र भी आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को स्तन कैंसर से संबंधित पोस्टर प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है। इन पोस्टरों का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन लगभग दोपहर 2 बजे आयोजित समापन समारोह के साथ होगा। यह आयोजन क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा एवं उपचार की गुणवत्ता को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा तथा इससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम में एम्स पटना, आईजीआईएम , पीएमसीएच , महावीर कैंसर संस्थान सहित कई प्रमुख संस्थान भाग ले रहे हैं। यह आयोजन क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और उपचार की गुणवत्ता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉन्फ्रेंस में डॉ. वी. पी. सिंह (आयोजन अध्यक्ष), डॉ. राहुल कुमार चौधरी (सह-अध्यक्ष), डॉ. पी. के. झा (सह-अध्यक्ष),डॉ. आकाश कुमार सिंह (आयोजन सचिव), डॉ. एस. सिरकार (संयोजक), डॉ. अमित कुमार (संयोजक), डॉ. मनीष कुमार (संयुक्त सचिव), डॉ. जगजीत पांडेय (संयुक्त सचिव), डॉ. मनोज कुमार (कोषाध्यक्ष) एवं आईजीआईएमएस के डॉ प्रदीप जायसवाल उपस्थित रहे।2
- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में कैसा होगा सियासी समीकरण? नई सरकार पर आया बड़ा अपडेट बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के अगले कदमों को लेकर अटकलें तेज हैं. सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. राज्यसभा जाने की तैयारी और 7 सर्कुलर रोड आवास का दौरा इस बदलाव के संकेत दे रहे हैं. मंत्रिमंडल में भी बड़े फेरबदल की संभावना है. अब सबकी नजर 14 अप्रैल के बाद होने वाले फैसलों पर टिकी है. बिहार की राजनीति इन दिनों बेहद गर्म है और सत्ता परिवर्तन को लेकर अटकलों का बाजार चरम पर है. सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो सकती है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के अगले कदमों और नए नेतृत्व को लेकर सियासी हलचल लगातार बढ़ती जा रही है. राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर डालें तो पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ती दिख रही है. दरअसल सबसे पहले नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा, फिर राज्यसभा जाने की तैयारी और 10 अप्रैल को दिल्ली जाने का कार्यक्रम ये सभी घटनाएं संकेत दे रही हैं कि सत्ता परिवर्तन की पटकथा लगभग तैयार हो चुकी है. इसके साथ ही पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड आवास का लगातार दौरा भी इस बात की ओर इशारा करता है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी में हैं.1
- Post by Rashtriy apna dal1