Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rashtriy apna dal
More news from Vaishali and nearby areas
- सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है1
- Post by Rashtriy apna dal1
- Post by बिहार दैनिक पंचायत रणधीर सिंह1
- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरांची उजागर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पूर्व वार्ड सदस्य के पुत्र का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पूर्व वार्ड सदस्य के बेटे के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। #Samastipur #Hasanpur #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #MurderCase #JusticeForVictim #PoliceNegligence #BiharCrime #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #TrueStory #CrimeAlert #सनसनी #हत्या #बिहार_न्यूज #समस्तीपुर1
- पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लोधीपुर गांव निवासी अफताब आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अफताब आलम रोज की तरह टोटो से स्टेशन जा रहे थे, तभी समना के पास घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद है। उनका कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं और इसको लेकर थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।1
- उसने मीडिया पर वायरल वीडियो बदायूं जिले की बताई जा रही है तो किन्नर की शिक्षा शादी में बधाई दे रही थी इसी बीच दूसरी किन्नर कस्टमर ने उसको किडनैप करके ले गया बहुत-बहुत तरीका से मारा गया है इस वीडियो में आप देख सकते हैं1
- पटना सिटी स्थित बाहरी बेगमपुर जल्ला बाले महावीर मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान हनुमान की पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आसपास मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। स्थानीय पूर्व पुजारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हनुमान जयंती का दिन अत्यंत हर्ष और आस्था का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस अवसर पर जल्ला हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर लगभग 450 वर्ष प्राचीन है और इसकी विशेषता यह है कि यहां स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भभूत (राख) से निर्मित है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग पहचान देती है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की आस्था केवल पटना सिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से यहां पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #HanumanMandir #JlalaHanumanMandir #1
- Post by Rashtriy apna dal1