बौंसी डैम रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जाम से राहत की उम्मीद "बांका जिले के बौंसी में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली… डैम रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से इस सड़क पर रोज़ जाम लगता था… जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आज प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची… और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया… साथ ही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई… और कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 👉 इस कार्रवाई से जहाँ एक तरफ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है… वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ लोगों के सामने आगे की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं… फिलहाल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बौंसी डैम रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जाम से राहत की उम्मीद "बांका जिले के बौंसी में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली… डैम रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से इस सड़क पर रोज़ जाम लगता था… जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आज प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची… और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया… साथ ही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई… और कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 👉 इस कार्रवाई से जहाँ एक तरफ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है… वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ लोगों के सामने आगे की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं… फिलहाल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
- "बांका जिले के बौंसी में आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली… डैम रोड पर लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से इस सड़क पर रोज़ जाम लगता था… जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। आज प्रशासन की टीम बुलडोजर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची… और पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया… साथ ही प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई… और कुछ लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। 👉 इस कार्रवाई से जहाँ एक तरफ लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है… वहीं सड़क किनारे दुकान लगाने वाले कुछ लोगों के सामने आगे की व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं… फिलहाल प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 वर्षीय बेटे की जान ले ली। बताया जा रहा है कि आरोपी चमचम पंडित अपने साले की शादी में बिना बुलाए ससुराल पहुंचा था। वहां कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपने मासूम बेटे रोहित कुमार को पटक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को भागलपुर मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे की मां ने बांका टाउन थाना में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और लोगों में भारी आक्रोश है।1
- *आबकारी आयुक्त के आदेशों को नहीं मानता अंग्रेजी शराब उंचेहरा का ठेकेदार !* उंचेहरा:- सतना जिले में इन दिनों आबकारी विभाग ने शराब ठेकेदार को शराब बेचने के लिए गांव-गांव का लाइसेंस दे दिया है।यह सुनने में अटपटा लग रहा होगी लेकिन यह हकीकत है। क्योंकि जिस अंदाज में उंचेहरा में गांव-गांव शराब की पैकारी हो रही है। उसे देखकर यही हर कोई कह रहा है। जैसे शराब दुकानदार को गांव-गांव शराब बेंचने का लाइसेंस मिल गया हो। जबकि आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर से विगत दिनों फरमान जारी किया गया था, कि ठेके से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर तथा ब्लैक में शराब बिक्री किए जाने वालों की अब खैर नहीं होगी, प्रदेश सरकार ने यह भी आदेश लागू किया है।कि शराब दुकानों से शराब लेने पर बिल अनिवार्य होगा साथ ही संबंधित आबकारी अधिकारी पर कार्यवाही करने की आबकारी आयुक्त ने कम्पोजिट देशी / अंग्रेजी शराब दुकान फरमान जारी किया था, लेकिन सतना जिले के आबकारी अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेगी और यह फरमान नाम मात्र रद्दी कागज के सामान रह गया। इसी कारण से संबंधित आबकारी अधिकारी की मिलीभगत व पुलिस महकमे की मिली भगत से पोड़ी गरादा,परसमनिया,बिहटा,ईचौल,भरहुत, भटनवारा,बाबूपुर के साथ आसपास के क्षेत्रों को शराबमय बनाकर शराब ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं,प्रशानिक व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल।1
- चांदन/आनंदपुर (बांका): थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार यादव (29 वर्ष), पिता लालजी यादव, माता कुंती देवी, निवासी कुसोना, थाना आनंदपुर, जिला बांका के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओंकार यादव गांव स्थित अपने खेत में मक्का की फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।हालांकि, दूसरी ओर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मृतक एक शादी समारोह में डीजे की वायरिंग का काम कर रहा था, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, युवक बिजली के तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।मृतक चार भाइयों में से एक था। उसके भाइयों में अशोक कुमार, कुमोद यादव और देवेंद्र यादव शामिल हैं। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे—विकास कुमार (6 वर्ष), अंकित कुमार (5 वर्ष) और आर्यन कुमार (1 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, माहौल और भी गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। इस दौरान मृतक की पत्नी बार-बार शव से लिपटकर विलाप करती रही, जिसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में थाना में कोई औपचारिक आवेदन नहीं दिया गया था। आनंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार1
- पृथ्वी दिवस के मौके पर एम.के पब्लिक स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम बौंसी थानाध्यक्ष पंकज झा एवं विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में बुधवार को 20 पौधे का पौधा रोपण किया और पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों से निपटने का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय के 7वी एवं 8वी कक्षा के बच्चों ने थानाध्यक्ष पंकज झा को एक पौधा भेंट कर , पृथ्वी पर बढ़ रहे संकटों को बचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस मौके प्रिंसिपल निजात खान ने कहा कि वर्तमान समय में पृथ्वी पर जल संकट गहराता जा रहा है। इसे बचाने का संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी दिवस के मौके पर हमारा मुख्य उद्देश्य स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखना है और हमारा कर्तव्य नैतिक अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी होना चाहिये, प्रदूषण कम करना और जैविक विविधता का संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। इसके अलावा ''हमारी शक्ति हमारा ग्रह'' विषय जीवन यापन की लागत शारीरिक स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की विशेषता जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। तेजी से गिरता भूजल स्तर और विलुप्त होती प्रजातियों के बीच यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिये गंभीर चेतावनी है। वृक्षारोपण कर प्लास्टिक उपयोग में कमी रिन्यूएबल एनर्जी अपनाना और सफाई अभियान कैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी आयोजित करना है। इस मौके पर शिक्षिका रजनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, रेणु दत्ता मौजूद रही।1
- बांका के गांव में तीन पैर वाले बच्चे का जन्म, मायागंज अस्पताल में हुई डिलीवरी—लोग बोले “कलयुग का अवतार बिहार के बांका जिला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक गांव के परिवार में जन्मे बच्चे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे का जन्म मायागंज अस्पताल में हुआ, और जन्म के समय बच्चे के तीन पैर होने की बात सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक दुर्लभ शारीरिक स्थिति हो सकती है, लेकिन स्थानीय लोग इसे आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं।1
- कटोरिया से दर्दनाक हादसा | शादी की खुशियाँ बदली चिंता में कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत के रहने वाले तीन दोस्त बाइक से झारखंड की ओर जा रहे थे, जहां उनमें से एक युवक की शादी होने वाली थी। लेकिन रास्ते में, भलजर चेकपोस्ट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि जिस युवक की शादी थी, वह किसी तरह धीरे-धीरे अपने गाँव पहुंच गया, जबकि बाकी दो युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बौंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। 👉 हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। 👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1