logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान द्वारा जल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *विश्व जल सप्ताह पर बच्चों ने ली जल बचाने की शपथ* गोण्डा।* विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान मनकापुर के सहयोग से *आरटीएस एजुकेशनल एकेडमी, करोहा मान, मनकापुर* में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीडियो व भाषण के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल बर्बादी रोकने के उपाय बताए गए। बच्चों को परिवार व समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने पानी की हर बूंद के सदुपयोग और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक *दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब, प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अंजली शुक्ला* सहित शिक्षक हरीश नारायण, रमाकांत, संतोष, कोहिनूर, नीलम, जयंती गोस्वामी मौजूद रहे। पानी संस्थान से *ज्ञान प्रकाश, आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा व अनुविंद सिंह* ने संवाद किया। अंत में *"जल है तो कल है"* का संदेश दिया गया।

57 min ago
user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
57 min ago

विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान द्वारा जल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *विश्व जल सप्ताह पर बच्चों ने ली जल बचाने की शपथ* गोण्डा।* विश्व जल सप्ताह के अवसर पर पानी संस्थान मनकापुर के सहयोग से *आरटीएस एजुकेशनल एकेडमी, करोहा मान, मनकापुर* में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वीडियो व भाषण के माध्यम से भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल बर्बादी रोकने के उपाय बताए गए। बच्चों को परिवार व समुदाय को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्होंने पानी की हर बूंद के सदुपयोग और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक *दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब, प्रधानाचार्य राहुल मिश्रा, उप प्रधानाचार्य अंजली शुक्ला* सहित शिक्षक हरीश नारायण, रमाकांत, संतोष, कोहिनूर, नीलम, जयंती गोस्वामी मौजूद रहे। पानी संस्थान से *ज्ञान प्रकाश, आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा व अनुविंद सिंह* ने संवाद किया। अंत में *"जल है तो कल है"* का संदेश दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    1
    कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अलीनगर रानीमऊ तटबांध के भीतर बसे बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान का निरीक्षण करने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि के साथ पंहुचे एस डी एम ने बाढ खंण्ड के अधिकारियों से वार्ता करके कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए सिरौलीगौसपुर ।तहसील सिरौलीगौसपुर के बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान जारी है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज गुरुवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ खंण्ड के अधिकारियों को तत्काल कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य शुरु कराने की दूरभाष पर वार्ता की ।जलस्तर घटने के बाद शुरू हुई इस कटान से किसानों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि व गन्ने की फसल नदी में समा गई है। कटान से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों में रामकृपाल, राम सुमिरन, अयोध्या, कमलेश और कुंजा देवी शामिल हैं, जिनके घर कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले खेत कटे, अब नदी तेजी से घरों की ओर बढ़ रही है, जिससे उनमें दहशत का माहौल है। एसडीएम सरोज ने बताया कि फिलहाल कटान गांव के बाहर हो रही है और घरों को कोई नुकसान नहीं है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंण्ड विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियों के बजाय पेड़ों की टहनियां काटकर नदी में डाली जा रही हैं। बाढ खंण्ड के अभियन्ताओं ने बबुरी गांव के पास कटान रोकने के लिए प्रयास शुरु कर दिया है।
    1
    अलीनगर रानीमऊ तटबांध के भीतर बसे बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान का निरीक्षण करने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि के साथ पंहुचे एस डी एम ने बाढ खंण्ड के अधिकारियों से वार्ता करके कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए 
सिरौलीगौसपुर ।तहसील सिरौलीगौसपुर के बबुरी गांव में सरयू नदी की  कटान जारी है। 
उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज गुरुवार  मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ खंण्ड के अधिकारियों को तत्काल कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य शुरु कराने की दूरभाष पर वार्ता की ।जलस्तर घटने के बाद शुरू हुई इस कटान से किसानों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि व गन्ने की फसल नदी में समा गई है। 
कटान से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों में रामकृपाल, राम सुमिरन, अयोध्या, कमलेश और कुंजा देवी शामिल हैं, जिनके घर कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले खेत कटे, अब नदी तेजी से घरों की ओर बढ़ रही है, जिससे उनमें दहशत का माहौल है।
एसडीएम सरोज ने बताया कि फिलहाल कटान गांव के बाहर हो रही है और घरों को कोई नुकसान नहीं है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंण्ड विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियों के बजाय पेड़ों की टहनियां काटकर नदी में डाली जा रही हैं। बाढ खंण्ड के अभियन्ताओं ने बबुरी गांव के पास कटान रोकने के लिए प्रयास शुरु कर दिया है।
    user_अजय कुमार रावत
    अजय कुमार रावत
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा
    1
    (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा 
(अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • खेत में काम कर रही महिला सर्प दंश से पीड़ित महिला का चल रहा इलाज बहराइच। फखरपुर थाने के धोबहा गांव निवासनी रमजाना पत्नी इद्रीश खां अपने खेत में काम कर रही थी। उसे सर्प ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल वाहन पर लादकर मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
    1
    खेत में काम कर रही महिला सर्प दंश से पीड़ित महिला का चल रहा इलाज  बहराइच। फखरपुर थाने के धोबहा गांव निवासनी रमजाना  पत्नी इद्रीश खां अपने खेत में काम कर रही थी। उसे सर्प ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल वाहन पर लादकर मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रामनगर, बाराबंकी आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार
यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
रामनगर, बाराबंकी
आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया।
प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना #nepal #Bhotekoshi #nepalflood #Rasuwa
    1
    Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना
Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना
#nepal #Bhotekoshi #nepalflood #Rasuwa
    user_"India Vision 24*7 News
    "India Vision 24*7 News
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    4
    राम नगर 
यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे 
यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा।
यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 
ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह 
अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    user_Ashish kumar Yadav
    Ashish kumar Yadav
    Agricultural service रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच-; भाई की चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    बहराइच-; भाई की  चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.