logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बहराइच-; भाई की चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

1 hr ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

बहराइच-; भाई की चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खेत में काम कर रही महिला सर्प दंश से पीड़ित महिला का चल रहा इलाज बहराइच। फखरपुर थाने के धोबहा गांव निवासनी रमजाना पत्नी इद्रीश खां अपने खेत में काम कर रही थी। उसे सर्प ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल वाहन पर लादकर मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
    1
    खेत में काम कर रही महिला सर्प दंश से पीड़ित महिला का चल रहा इलाज  बहराइच। फखरपुर थाने के धोबहा गांव निवासनी रमजाना  पत्नी इद्रीश खां अपने खेत में काम कर रही थी। उसे सर्प ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल वाहन पर लादकर मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रामनगर, बाराबंकी आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार
यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
रामनगर, बाराबंकी
आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया।
प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_खबरों का रणक्षेत्र
    खबरों का रणक्षेत्र
    Teacher रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    4
    राम नगर 
यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे 
यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा।
यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा 
ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह 
अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    user_Ashish kumar Yadav
    Ashish kumar Yadav
    Agricultural service रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    1
    कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां
    user_पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    पत्रकार श्रीनाथ रस्तोगी
    Local News Reporter कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू बाराबंकी। चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    1
    मासूम बेटी की आवाज पर डीएम का संज्ञान, जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
बाराबंकी। 
चार साल की मासूम बच्ची की दर्द भरी अपील ने प्रशासन का ध्यान खींच लिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल गार्डन के पास रहने वाली बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह हाथ जोड़कर कह रही थी, “डीएम अंकल, हमारे घर की रोड बनवा दीजिए। इसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और पानी भर जाता है।” बच्ची की मासूम आवाज जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को सड़क की स्थिति जांचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया। बारिश में सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क का काम शुरू होने पर बच्ची के परिवार और मोहल्लेवासियों ने डीएम का आभार जताया। बच्ची के पिता ने कहा कि डीएम ने उनकी बेटी की छोटी सी गुहार को गंभीरता से लेकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।
    user_अमित कुमार पत्रकार
    अमित कुमार पत्रकार
    रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए। नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
    1
    नेपाल में आए भयंकर बाढ़ मे सैकड़ों घरों के सामान बहाओ में बह गए।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में सैकड़ों घर नदी की तेज धारा में बह गए और हजारों परिवारों का जीवनभर का सामान पलभर में उजड़ गया। कई लोग अभी भी सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं, जबकि राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में बाढ़ के पानी में बहकर आए गैस सिलेंडरों को कुछ लोग उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि आपदा की इस घड़ी में भी कुछ लोग राहत की बजाय गैस सिलेंडर लूटने में जुट गए। हालांकि वायरल वीडियो के सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
आपदा के समय मानवता और संवेदनशीलता सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।
    user_Waseem ahmad press reporter
    Waseem ahmad press reporter
    Pharmacist Bahraich, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही.... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा.... उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है। इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।
    1
    रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलरही....
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही प्रशंसा....
उत्तर प्रदेश,बहराइच- रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 27, 28 और 31 अगस्त 2026 को महिलाओं को निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी यात्रा की सुविधा दी जा रही है l
बहराइच से नानपारा - रुपैडीहा की ओर जा रही रोडवेज बस संख्या 38 99 में यात्रा के दौरान स्टाफ से जानकारी ली गई बताया कि बस में पांच महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही हैं। उन्हें विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा करने वाली महिलाओं को नियमानुसार अलग से टिकट भी जारी किया जा रहा है।
इसके अलावा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से रक्षाबंधन के बाद भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं को  मिली इस विशेष सुविधा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच-; भाई की चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    1
    बहराइच-; भाई की  चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.