बीकानेर वरिष्ठ नागरिक संवाद से स्वीप गतिविधियों का आगाज बीकानेर, 25 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप गतिविधियों का मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक संवाद कार्यक्रम के साथ आगाज हुआ। वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतंत्र चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे के निर्देशन में स्वीप प्रकोष्ठ एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वीप सह प्रभारी एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने वरिष्ठ नागरिकों से स्वयं मतदान करने तथा आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वरिष्ठ नागरिक समिति के वाई.के. शर्मा योगी ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई। वरिष्ठ नागरिकों ने स्वयं मतदान करने के साथ ही परिजनों, परिचितों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया, ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती मिले तथा शहर की सरकार का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के आईईसी कोऑर्डिनेटर एवं कार्यक्रम के सह प्रभारी गोपाल जोशी ने किया। इस दौरान वाई.के. शर्मा योगी, सुनील दत्त नांगल, श्याम चारण, राजेन्द्र भार्गव, शाकिर अहमद, फारूख, देवेश भाटी, सैयद अख्तर, शक्ति नंदन भानोली, इंजीनियर रघुवीर लुहानीवाल, मधुरिमा, शक्ति नंदन भनोत, घनश्याम सर्जन, जगदीश प्रसाद, महावीर पारीक, प्रेम खत्री, गोपाल कृष्ण, लाल चंद लुहानीवाल, भरत तंवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। स्वीप प्रभारी शैलजा पांडे ने बताया कि 27 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह 11:15 बजे ‘मतदान की मेहंदी’ एवं महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम जवाहर स्कूल, भीनासर में सुबह 11:15 बजे होगा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाते हुए उन्हें स्वयं मतदान करने तथा परिवार एवं समाज के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

- यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद चुनौती पूर्ण रहने वाला है।1
- कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु1
- 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।2
- सावन में गूंजा हर-हर महादेव, शिव भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा मूंडवा में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में महिलाओं, युवतियों सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिव भक्तों ने पोकंडी सरोवर से पवित्र जल कावड़ में भरा और तारकेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई लाखोलाव सरोवर पहुंची। यहां स्थित प्राचीन घूमटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कावड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव भक्तों ने लाखोलाव सरोवर से पुनः पवित्र जल भरा और कावड़ लेकर तारकेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली कावड़ यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और युवतियों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। सावन माह में आयोजित इस कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते धार्मिक आस्था और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भगवान तारकेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान वातावरण शिवमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-शांति की कामना की।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...1
- राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा राजकीय डीबी अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू, शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच ने खोला मोर्चा चूरू। राजकीय डीबी जिला अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में अस्पताल के बाहर ऐतिहासिक सत्याग्रह शुरू हो गया है। यह आंदोलन शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में शुरू किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के प्रमुख सदस्य दिनेश कुमार भामासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। जांच मशीनों की खराबी, दवाइयों की किल्लत, चिकित्सकों की अनुपलब्धता और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता और गरीब मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिनेश कुमार भामासी का वक्तव्य: "राजकीय डीबी अस्पताल जिले की जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में यह केवल अव्यवस्थाओं और लापरवाही का केंद्र बनकर रह गया है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर सिर्फ तारीखें और निराशा मिलती है। जब तक अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्थाओं में ठोस सुधार नहीं करते, आवश्यक संसाधन और दवाइयां उपलब्ध नहीं करवाते, तब तक हमारा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। जनहित और स्वास्थ्य के अधिकार की इस लड़ाई से हम पीछे नहीं हटेंगे।" सत्याग्रह स्थल पर बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अस्पताल की कमियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।2
- मेड़ता में मीरा महोत्सव का भक्ति रंग, गीता रबारी की प्रस्तुति ने बांधा समां मेड़ता सिटी में आयोजित मीरा महोत्सव भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता रबारी की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।1
- आईएलपीएल-2026 सीजन-1 का भव्य समापन, हीरो स्पार्टन बनी चैंपियन बीकानेर। बीकानेर में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित आईएलपीएल-2026 सीजन-1 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले डे-नाइट खेले गए। फाइनल मुकाबला 24 अगस्त की रात 11 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:30 बजे तक चला। फाइनल मुकाबला हीरो क्लब और हीरो स्पार्टन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो स्पार्टन ने खिताब अपने नाम किया। हीरो क्लब उपविजेता रही। समापन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित हाजी अब्दुल मजीद खोखर, बाबू जयशंकर जोशी, जितेंद्र खत्री, सैयद गुफरान, हाजी यूनुस, अब्दुल रऊफ राठौड़, हाजी अब्दुल जब्बार, अब्दुल वाहिद मामा और मोहम्मद कलीम सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट कमेटी में अध्यक्ष इमरान खोखर के साथ अब्दुल रब्बानी, शाहिद चौधरी, मोहम्मद ताहिर, आदिल खिलाड़ी, मोहम्मद अतीक, वसीम डीके, एहसान राठौड़, फरहान राठौड़, मोहम्मद शफीक, नोमान और आदिल खान ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में शकील अहमद और अख्तर अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। लीग मुकाबलों में रजा क्लब बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद अमान, रेड ईगल बनाम स्टेट के धुरंधर में अजमल हुसैन, नागौरी स्टार बनाम सुल्तान क्लब में मोहम्मद शफीक, हीरो स्पार्टन बनाम नूरानी क्लब में नदीम रोनी, नागौरी रॉयल्स बनाम आरसीबी में मोहम्मद सलमान, नागौरी राइडर बनाम टाइगर हीरोज में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सैय्यद वारियर्स में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम एसएमएस में अक्सम असलम, नागौरी रॉयल्स बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद फैसल, रेड ईगल बनाम नागौरी राइडर में नईम सूर्या, नागौरी स्टार बनाम सैय्यद वारियर्स में अब्दुल कादिर, आरसीबी बनाम रजा क्लब में रेहान खन्ना, टाइगर हीरोज बनाम स्टेट के धुरंधर में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सुल्तान क्लब में वाजिद गौरी, नूरानी क्लब बनाम सीएसके में सलामुद्दीन तथा हीरो स्पार्टन बनाम एसएनएस में जावेद जैदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्वार्टर फाइनल में हीरो क्लब बनाम रजा क्लब में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम टाइगर हीरोज में नासिर खान, नागौरी स्टार बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद शफीक तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी राइडर में आदिल नागौरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में सीएसके बनाम हीरो क्लब मुकाबले में वाजिद गौरी तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी स्टार मुकाबले में सबाबदीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों में वाजिद गौरी को बेस्ट बैट्समैन, जावेद जैदी को बेस्ट बॉलर और ओवैस गौरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों और सहयोगियों का आभार जताया। संपर्क सूत्र: +91 92617 744441