logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु

10 hrs ago
user_आवाज़
आवाज़
Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
10 hrs ago

कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु
    1
    कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,
 बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया
जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद चुनौती पूर्ण रहने वाला है।
    1
    यशवंत सिन्हा का बड़ा दावा मोदी से देश नहीं संभल रहा, यूपी हाथ से निकला तो 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल
इकबाल खान बीकानेर,भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मोर्चों पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर पा रही है। सिन्हा ने कहा कि उन्हें मोदी को चुनने को लेकर अब अपनी पुरानी राजनीतिक भूमिका पर भी पछतावा है और उन्होंने इसे बड़ी भूल बताया।सिन्हा के मुताबिक 2014 के मोदी और 2026 के मोदी में काफी अंतर आ चुका है। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है। उन्होंने चीनी की बढ़ती कीमतों का भी जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत को लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि देश की आर्थिक स्थिति और रक्षा से जुड़े मामलों को लेकर भी गंभीर चुनौतियां हैं।यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा के भीतर भी प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात लॉबी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार पार्टी के कई लोग मौजूदा नेतृत्व से खुश नहीं हैं और युवाओं के बीच भी सरकार को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है।
सिन्हा ने 2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश भाजपा के हाथ से निकल गया तो मोदी के लिए 2029 तक सरकार चलाना मुश्किल हो सकता है। उनका दावा है कि ऐसी स्थिति में सहयोगी दल सरकार से दूरी बना सकते हैं और भाजपा के भीतर भी नेतृत्व को लेकर बगावत की स्थिति पैदा हो सकती है।उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं और आने वाला समय भाजपा तथा मोदी सरकार के लिए राजनीतिक रूप से बेहद  चुनौती पूर्ण रहने वाला है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    52 min ago
  • 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।
    2
    37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद 
नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सावन में गूंजा हर-हर महादेव, शिव भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा मूंडवा में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में महिलाओं, युवतियों सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिव भक्तों ने पोकंडी सरोवर से पवित्र जल कावड़ में भरा और तारकेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई लाखोलाव सरोवर पहुंची। यहां स्थित प्राचीन घूमटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कावड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव भक्तों ने लाखोलाव सरोवर से पुनः पवित्र जल भरा और कावड़ लेकर तारकेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली कावड़ यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और युवतियों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। सावन माह में आयोजित इस कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते धार्मिक आस्था और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भगवान तारकेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान वातावरण शिवमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-शांति की कामना की।
    1
    सावन में गूंजा हर-हर महादेव, शिव भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा
मूंडवा में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में महिलाओं, युवतियों सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा।
शिव भक्तों ने पोकंडी सरोवर से पवित्र जल कावड़ में भरा और तारकेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई लाखोलाव सरोवर पहुंची। यहां स्थित प्राचीन घूमटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कावड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद शिव भक्तों ने लाखोलाव सरोवर से पुनः पवित्र जल भरा और कावड़ लेकर तारकेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली कावड़ यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और युवतियों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया।
सावन माह में आयोजित इस कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते धार्मिक आस्था और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भगवान तारकेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान वातावरण शिवमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-शांति की कामना की।
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
    1
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।
    1
    दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल 
जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मेड़ता में मीरा महोत्सव का भक्ति रंग, गीता रबारी की प्रस्तुति ने बांधा समां मेड़ता सिटी में आयोजित मीरा महोत्सव भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता रबारी की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    1
    मेड़ता में मीरा महोत्सव का भक्ति रंग, गीता रबारी की प्रस्तुति ने बांधा समां
मेड़ता सिटी में आयोजित मीरा महोत्सव भक्ति और संगीत के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका गीता रबारी की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    14 hrs ago
  • कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया बारहवफात जुलूस से पहले झझु में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी जुलूस को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का फ्लैग मार्च नई मस्जिद तेलियान से कसाइयों की मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस थाने के ASI लखपत सिँह व रोहिताश भारी ने बताया कि कल झझु में बारहवफात का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे आयोजन पर प्रशासन की नजर रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
    1
    कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,
 बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया
बारहवफात जुलूस से पहले झझु में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी जुलूस को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस का फ्लैग मार्च नई मस्जिद तेलियान से कसाइयों की मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पुलिस थाने के ASI लखपत सिँह व रोहिताश भारी ने बताया कि कल झझु में बारहवफात का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे आयोजन पर प्रशासन की नजर रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.