कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया बारहवफात जुलूस से पहले झझु में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी जुलूस को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का फ्लैग मार्च नई मस्जिद तेलियान से कसाइयों की मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस थाने के ASI लखपत सिँह व रोहिताश भारी ने बताया कि कल झझु में बारहवफात का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे आयोजन पर प्रशासन की नजर रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया बारहवफात जुलूस से पहले झझु में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी जुलूस को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का फ्लैग मार्च नई मस्जिद तेलियान से कसाइयों की मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस थाने के ASI लखपत सिँह व रोहिताश भारी ने बताया कि कल झझु में बारहवफात का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे आयोजन पर प्रशासन की नजर रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
- कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया जागेरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 21वें भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु1
- आईएलपीएल-2026 सीजन-1 का भव्य समापन, हीरो स्पार्टन बनी चैंपियन बीकानेर। बीकानेर में 16 अगस्त से 24 अगस्त तक आयोजित आईएलपीएल-2026 सीजन-1 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन हुआ। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले डे-नाइट खेले गए। फाइनल मुकाबला 24 अगस्त की रात 11 बजे शुरू हुआ और देर रात करीब 1:30 बजे तक चला। फाइनल मुकाबला हीरो क्लब और हीरो स्पार्टन के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो स्पार्टन ने खिताब अपने नाम किया। हीरो क्लब उपविजेता रही। समापन समारोह में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित हाजी अब्दुल मजीद खोखर, बाबू जयशंकर जोशी, जितेंद्र खत्री, सैयद गुफरान, हाजी यूनुस, अब्दुल रऊफ राठौड़, हाजी अब्दुल जब्बार, अब्दुल वाहिद मामा और मोहम्मद कलीम सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट कमेटी में अध्यक्ष इमरान खोखर के साथ अब्दुल रब्बानी, शाहिद चौधरी, मोहम्मद ताहिर, आदिल खिलाड़ी, मोहम्मद अतीक, वसीम डीके, एहसान राठौड़, फरहान राठौड़, मोहम्मद शफीक, नोमान और आदिल खान ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट में शकील अहमद और अख्तर अली ने अंपायर की भूमिका निभाई। लीग मुकाबलों में रजा क्लब बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद अमान, रेड ईगल बनाम स्टेट के धुरंधर में अजमल हुसैन, नागौरी स्टार बनाम सुल्तान क्लब में मोहम्मद शफीक, हीरो स्पार्टन बनाम नूरानी क्लब में नदीम रोनी, नागौरी रॉयल्स बनाम आरसीबी में मोहम्मद सलमान, नागौरी राइडर बनाम टाइगर हीरोज में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सैय्यद वारियर्स में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम एसएमएस में अक्सम असलम, नागौरी रॉयल्स बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद फैसल, रेड ईगल बनाम नागौरी राइडर में नईम सूर्या, नागौरी स्टार बनाम सैय्यद वारियर्स में अब्दुल कादिर, आरसीबी बनाम रजा क्लब में रेहान खन्ना, टाइगर हीरोज बनाम स्टेट के धुरंधर में आदिल खान, हीरो क्लब बनाम सुल्तान क्लब में वाजिद गौरी, नूरानी क्लब बनाम सीएसके में सलामुद्दीन तथा हीरो स्पार्टन बनाम एसएनएस में जावेद जैदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्वार्टर फाइनल में हीरो क्लब बनाम रजा क्लब में वाजिद गौरी, सीएसके बनाम टाइगर हीरोज में नासिर खान, नागौरी स्टार बनाम रिजवान वारियर्स में मोहम्मद शफीक तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी राइडर में आदिल नागौरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में सीएसके बनाम हीरो क्लब मुकाबले में वाजिद गौरी तथा हीरो स्पार्टन बनाम नागौरी स्टार मुकाबले में सबाबदीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों में वाजिद गौरी को बेस्ट बैट्समैन, जावेद जैदी को बेस्ट बॉलर और ओवैस गौरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों, अंपायरों और सहयोगियों का आभार जताया। संपर्क सूत्र: +91 92617 744441
- 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद किये बरामद नागौर/खींवसर,,आशा राम चौधरी SP नागौर के निर्देशन में नकबजनी के प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ग्राम बिरलोका में हुई नकबजनी का माल खरीदने का आरोपी बसंतकुमार सोनी निवासी भीलवाड़ा गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही से 37.45 ग्राम सोने की डली (जेवरात गलाकर बनाई हुई) एवं 338 ग्राम चांदी के आभूषण एवं पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपियों की निशादेही से 02 लाख रूपये नकद बरामद किये गये।आरोपी बसंतकुमार पूर्व में भी चोरी का माल खरीदने का आदतन अपराधी है। प्रकरण में पूर्व में अन्तर्राज्यीय गैंग के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर, एक 18 चक्का ट्रैलर जब्त किया जा चुका है।2
- सावन में गूंजा हर-हर महादेव, शिव भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा मूंडवा में सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को शिव भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कावड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कावड़ यात्रा में महिलाओं, युवतियों सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा शहर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। शिव भक्तों ने पोकंडी सरोवर से पवित्र जल कावड़ में भरा और तारकेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई लाखोलाव सरोवर पहुंची। यहां स्थित प्राचीन घूमटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ कावड़ में लाए गए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव भक्तों ने लाखोलाव सरोवर से पुनः पवित्र जल भरा और कावड़ लेकर तारकेश्वर महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकली कावड़ यात्रा में श्रद्धालु भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं और युवतियों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष रूप से आकर्षक बना दिया। सावन माह में आयोजित इस कावड़ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते धार्मिक आस्था और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। मंदिर पहुंचकर भगवान तारकेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक किया गया। इस दौरान वातावरण शिवमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की आराधना कर सुख-शांति की कामना की।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऐलान 6 महीने के अंदर हम 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे...1
- भाजपा ने किया कार्यालय का उद्घाटन रायसिंहनगर पुराने धान मंडी में 24 अगस्त को भाजपा ने पुराने धान मंडी स्थित कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें महिलाओं ने बड़ी मात्रा में भाग दिया1
- दो पक्षों में लड़ाई चले डंडे लाठी जूते वीडियो हो रहा हे जोरदार वायरल जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, जोधपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड़क पर लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, ।1
- कोलायत पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस ने झझु में किया बारहवफात जुलूस से पहले झझु में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कोलायत क्षेत्र के झझु गांव में बारहवफात पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आगामी जुलूस को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस का फ्लैग मार्च नई मस्जिद तेलियान से कसाइयों की मस्जिद तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने क्षेत्र का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस थाने के ASI लखपत सिँह व रोहिताश भारी ने बताया कि कल झझु में बारहवफात का जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पूरे आयोजन पर प्रशासन की नजर रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।1