Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit
Sheeraz Malik
पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत जिले की पूरनपुर वन रेंज क्षेत्र के रम्पुरा कोन में खेतों और आबादी क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को रेस्क्यू करके पिंजरे में कैद कर लिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। #Pilibhit1
- पीलीभीत में त्यौहारों कोलेकर एसपी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त। पीलीभीत। जनपद में आगामी त्योहारों दीपावली भाईदूज छठपूजा गोवर्धन पूजा आदि को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन एलर्ट पर है सुरक्षा व्यवस्था यातायात व्यवस्था महिला सुरक्षा सहित सभी मामलों पर पुलिस अधीक्षक ने नजर रखने के निर्देश दिए हैं।1
- अमरिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश, रावण दहन के साथ मेले का समापन अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर, कस्बे में श्रीरामलीला मेले का शुक्रवार को रावण दहन के साथ भव्य समापन हो गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया गया। रावण का पुतला जलते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। इस मौके पर मेला कमेटी के संजय गुप्ता, श्याम बिहारी, भूपराम, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- पूरनपुर में नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंक से लेते थे गोल्ड लोन, मशीन समेत 6 गिरफ्तार पूरनपुर, पीलीभीत। जिला पीलीभीत के थाना पूरनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नकली आभूषणों पर असली दिखाने वाला हॉलमार्क लगाने वाली मशीन और नकली सोने के आभूषणों के साथ 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,इनके कब्जे से एक अदद हार पीली धातु व एक अदद पैंडल पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा था तथा आदेश वर्मा के कब्जे से चार अदद कंगन पीली धातु जिस पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदा है, बरामद हुआ।आभूषण की क्वालिटी चेक कराने के लिए ज्वैलर्स से बरामद माल को टंच कराया गया। जिसमें सोने की मात्रा मात्र 3.03 % तथा हार का वजन 21.97 ग्राम व पैंडल का वजन 4.67 ग्राम तथा चार कंगन का वजन 39.96 ग्राम पाया गया,भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्टेशन रोड पूरनपुर में रोकड़ अधिकारी महेश चन्द्र गंगवार ने थाना पर आकर लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया कि इकरार और आदेश वर्मा बैंक में आये और गोल्ड लोन लेने के लिए खाता खुलवाया तथा इनके द्वारा दिये गये सोने के आभूषण की जांच की गयी तो वह सोना नकली पाया गया तथा दिये गये गोल्ड पर 18 कैरेट का हॉलमार्क भी गुदा हुआ पाया गया,पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नकली आभूषणों को असली दिखाने के लिए उन पर 18 कैरेट का हॉलमार्क गुदवाकर रखकर गोल्ड लोन लेते हैं। इकरार पुत्र नियामतनिवासी हरिपुर उर्फ हरियापुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जनपदपीलीभीत,आदेश वर्मा पुत्र मुकुन्द वर्मानिवासी मोहल्ला साहूकारा, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत,इसरार पुत्र मो० उस्माननिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी,जिलापीलीभीत,सुशील वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र राममूर्तिलाल वर्मानिवासी ग्राम जोगराजपुर, थाना सेरामऊ उत्तरी, जिला पीलीभीत,अखिल कुमार उर्फ मनोज कुमार पुत्र हरीशंकर अग्रवालनिवासी मोहल्ला शेखचांद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीत,विशाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला मलिक अहमद, थाना कोतवाली, जनपद पीलीभीतपुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।1
- धनतेरस पर चुर्रा सकतपुर का बाजार गुलजार, सुबह से देर शाम तक उमड़ी ग्रामीणों की भीड़! पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र के कस्बा चुर्रा सकतपुर में धनतेरस का पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजार में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ने लगी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बाजार में बर्तन, मिठाई, पूजन सामग्री, दीपक, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर खूब चहल-पहल रही। धनतेरस को लेकर महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपनी जरूरत और सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। देर शाम तक बाजार में खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और पूरा कस्बा दीपावली के उल्लास में सराबोर दिखाई दिया।1
- पूरनपुर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया ‘अज़मत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी’ पूरनपुर, दारुल उलूम अरबिया कादरिया मोहल्ला करीम गंज पूरनपुर 6 नवंबर 2026 शुक्रवार को बाद नमाज़-ए-इशा एक रूहानी ‘सालाना अज़मत-ए-मुस्तफा कॉन्फ्रेंस व जश्न-ए-दस्तारबंदी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और कॉन्फ्रेंस का माहौल पूरी तरह से इश्क-ए-रसूल में डूबा नजर आया। मेहमान और उलेमाओं की शिरकत कार्यक्रम की सरपरस्ती पीर-ए-तरीक़त, रहबर-ए-शरियत हज़रत अल्लामा मौलाना सैयद ओवैस मुस्तफ़ा कादरी चिश्ती वास्ती सज्जादानशीन खानकाह-ए-आलिया क़ादरिया चश्तिया महबूदिया, बिलग्राम शरीफ ने फरमाई। कांफ्रेंस में देश के नामचीन उलेमा-ए-किराम और खतीबों ने अपने बयानों से नवाजे गए मुल्क व मिल्लत को पैगाम दिया खतीब-ए-अहल-ए-सुन्नत हज़रत अल्लामा मौलाना मुहम्मद आमिर रज़ा खान,हज़रत अल्लामा मौलाना तौसीफ रज़ा खान सम्भल और अल्लामा मौलाना सलाहउद्दीन अय्यूबी बरेली शरीफ इसके अलावा हज़रत मौलाना इरशाद अल्कादरी, हज़रत मौलाना ज़हीरुद्दीन खान मरकज़ी, हज़रत मौलाना जाहिद रज़ा हसनी, और शायर-ए-इस्लाम सैयद कैफ़ी अली बुलंदशहर सहित कई अन्य अजीम शख्सियतों ने भी अपनी कलाम और बयानों से जलसे को चार चांद लगाए। दस्तारबंदी और फारिघीन तालिब-ए-इल्म कार्यक्रम के दौरान दारुल उलूम अरबिया कादरिया और जामिआ तुल मुस्तफा लिलबनात के तालीम हासिल करने वाले उलेमा व हुफ्फाज की दस्तारबंदी की गई। दस्तारबंदी पाने वाले कारी मोहम्मद तस्लीम,मौलाना मोहम्मद आदिल, मौलाना ओवैस रज़ा, मौलाना फरमान रज़ा, और मौलाना उमरान रज़ा सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे, जिन्हें उलेमाओं द्वारा पगड़ी दस्तार बांधकर सम्मानित किया गया।रूहानी माहौल में संपन्न हुआ जलसा रात भर चले इस रूहानी इज्तिमा में दूर-दराज से आए आशिक़ान-ए-रसूल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, चैन, भाईचारे और सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में दारुल उलूम अरबिया कादरिया की इंतेज़ामिया कमेटी और स्थानीय लोगों का अहम योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनत रहा2
- बीआरसी अमरिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर दिया अमरिया से इस वक्त की खबर, दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम! अमरिया बीआरसी में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमें 3 से 6 साल तक के दिव्यांग बच्चों की जल्द पहचान और उन्हें प्री प्राइमरी शिक्षा देने की जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है, जरूरत है समय पर पहचान और सही शिक्षा की। प्रशिक्षण संजीव कुमार मिश्रा और नूतन कुमार ने दिया। यह जानकारी शुक्रवार को 3 बजे मिली1
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शाही पुलिस ने किया गिरफ्तार मेडिकल और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बढ़ाई गई पॉक्सो एक्ट की धारा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शाही पुलिस ने किया गिरफ्तार मेडिकल और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बढ़ाई गई पॉक्सो एक्ट की धारा शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र सोमपाल गंगवार (20 वर्ष) निवासी ग्राम बसई, थाना शाही, बरेली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को थाना शाही में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 397/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी मीरगंज के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 5 और 6 नवंबर की रात दबिश देकर आरोपी को उसके मकान ग्राम बसई से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार और सोनू कुमार शामिल रहे।1