logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई। बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

3 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई। बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया: चेहल्लुम पर्व पर एसपी ने संवेदनशील स्थल निरीक्षण किया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने मंगलवार देर रात्रि चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कोतवाली औरैया व अजीतमल क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संदिग्धों पर निगरानी व आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
    1
    औरैया: चेहल्लुम पर्व पर एसपी ने संवेदनशील स्थल निरीक्षण किया
औरैया एसपी अभिषेक भारती ने मंगलवार देर रात्रि चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर कोतवाली औरैया व अजीतमल क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संदिग्धों पर निगरानी व आमजन से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। इस दौरान एएसपी आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 10वीं पास सीधी भर्ती 2026 | No Exam ✅ All India Vacancy | आज ही Form भरें 🔥 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस वीडियो में जानिए No Exam Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या बिना परीक्षा भर्ती की तलाश में हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ✅ 10वीं पास भर्ती 2026 ✅ No Exam Direct Bharti ✅ All India Vacancy ✅ Age Limit: 18–50 Years ✅ Salary: ₹29,200 – ₹92,300 (पोस्ट के अनुसार) ✅ Online Apply Process ✅ Latest Government Jobs 2026 ⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आवेदन करने से पहले पात्रता, तिथियां और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें। 🌐 Official Website: 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। Keywords: 10th Pass Vacancy 2026, No Exam Bharti 2026, Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, Government Jobs 2026, Latest Sarkari Job, 10th Pass Job, Online Form 2026, Sarkari Naukri, New Vacancy 2026, Apply Online, Job News Tips #Hashtags: #10thPassJobs #NoExam #DirectRecruitment #SarkariNaukri #GovernmentJobs #AllIndiaJobs #LatestJobs #Vacancy2026 #JobNewsTips #OnlineForm
    1
    10वीं पास सीधी भर्ती 2026 | No Exam ✅ All India Vacancy | आज ही Form भरें
🔥 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस वीडियो में जानिए No Exam Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या बिना परीक्षा भर्ती की तलाश में हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
✅ 10वीं पास भर्ती 2026
✅ No Exam Direct Bharti
✅ All India Vacancy
✅ Age Limit: 18–50 Years
✅ Salary: ₹29,200 – ₹92,300 (पोस्ट के अनुसार)
✅ Online Apply Process
✅ Latest Government Jobs 2026
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आवेदन करने से पहले पात्रता, तिथियां और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें।
🌐 Official Website:
👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें।
Keywords:
10th Pass Vacancy 2026, No Exam Bharti 2026, Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, Government Jobs 2026, Latest Sarkari Job, 10th Pass Job, Online Form 2026, Sarkari Naukri, New Vacancy 2026, Apply Online, Job News Tips
#Hashtags:
#10thPassJobs #NoExam #DirectRecruitment #SarkariNaukri #GovernmentJobs #AllIndiaJobs #LatestJobs #Vacancy2026 #JobNewsTips #OnlineForm
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई। बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    1
    बारिश में व्हीलचेयर न मिलने से दिव्यांग महिला की बढ़ी मुश्किलें, डीएम से लगाई गुहार
औरैया। जिला मुख्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने का मामला सामने आया है। बुधवार को पूर्ण रूप से दिव्यांग महिला अनीता देवी अपने दो बच्चों के साथ फरियाद लेकर जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा नहीं मिली। इसके चलते बारिश और बूंदाबांदी के बीच उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीड़िता अनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। वह अपने दो बच्चों का पालन-पोषण भीख मांगकर करने को मजबूर हैं। न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर वह जिला मुख्यालय पहुंचीं, लेकिन दिव्यांगों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।
बारिश के दौरान कर्मचारियों के सहारे अनीता देवी किसी तरह मुख्यालय से बाहर निकलीं। इस दौरान वह भीग गईं और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई।
बाद में अनीता देवी की मुलाकात जिलाधिकारी बृजेश कुमार से हुई। उन्होंने महिला की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए मामले की जांच कराने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस घटना के बाद जिला मुख्यालय में दिव्यांग फरियादियों के लिए व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध न होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था होना आवश्यक है, ताकि उन्हें अपनी शिकायत लेकर आने पर इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजीं राष्ट्रभक्ति, हास्य और श्रृंगार की स्वर लहरियां औरैया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को आध्या होटल में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में देश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्य, श्रृंगार, वीर रस एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सम्मेलन में अवनीश त्रिपाठी, अजय अंजाम (औरैया), प्रमोद भारती (करैरा), अंजुम मनोहर (भिंड), योगिता चौहान (इटावा), शर्मिला गहोई (औरैया), शिवम कुमार आजाद (सिकंदराराउ) तथा गोपाल पाण्डेय (औरैया) ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने जहां श्रोताओं में जोश का संचार किया, वहीं हास्य और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने सभागार को ठहाकों और तालियों से गुंजायमान कर दिया।
    1
    अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में गूंजीं राष्ट्रभक्ति, हास्य और श्रृंगार की स्वर लहरियां
औरैया। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को आध्या होटल में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में देश के विभिन्न जनपदों से आए प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी, हास्य, श्रृंगार, वीर रस एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ कर देर रात तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध बनाए रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सम्मेलन में अवनीश त्रिपाठी, अजय अंजाम (औरैया), प्रमोद भारती (करैरा), अंजुम मनोहर (भिंड), योगिता चौहान (इटावा), शर्मिला गहोई (औरैया), शिवम कुमार आजाद (सिकंदराराउ) तथा गोपाल पाण्डेय (औरैया) ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ किया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं ने जहां श्रोताओं में जोश का संचार किया, वहीं हास्य और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने सभागार को ठहाकों और तालियों से गुंजायमान कर दिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हो रहा हैं जीणोंद्धार, पिंडदान चौकी पर लगा ग्रेनाइट पत्थर औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ हो गया हैं जिसके अंतर्गत दिवंगत व्यक्ति हेतु पिंडदान चौकी पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया हैं, तथा परिसर का फर्श भी दोबारा बनाया गया है जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि 10 दिन पूर्व पिंडदान स्थल पर छाया हेतु ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया था, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को ग्रीष्म ऋतु की कड़ी धूप में पेड़ों की छाया से काफी राहत मिलेगी, पौधों की उनकी सुरक्षा व देखरेख समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन की जा रही हैं, संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। उन्होंने बताया कि *"देखी जमाने की यारी, सबको जाना वारी-वारी"* जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवी दास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का हो रहा हैं जीणोंद्धार, पिंडदान चौकी पर लगा ग्रेनाइट पत्थर
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को यमुना तट मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार प्रारंभ हो गया हैं जिसके अंतर्गत दिवंगत व्यक्ति हेतु पिंडदान चौकी पर ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया हैं, तथा परिसर का फर्श भी दोबारा बनाया गया है जिससे दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में परिवारीजनों को सहूलियत मिलेगी। समिति संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल रानू ने बताया कि पिंडदान स्थल काफी क्षतिग्रस्त हो गया था, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पिंडदान स्थल के आसपास कई गड्ढे हो गए थे, जिससे अप्रिय घटना होने की संभावना थी, व दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को रखने वाली चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जनहित व अति आवश्यक सेवा को दृष्टिगत रखते हुए समिति द्वारा पिंडदान स्थल पर जीणोंद्धार कराया गया, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को पिंडदान स्थल पर दिवंगत व्यक्ति की पिंडदान क्रिया करने में सुविधा मिलेगी। पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) ने बताया कि 10 दिन पूर्व पिंडदान स्थल पर छाया हेतु ट्री गार्ड सहित छायादार पौधों का पौधारोपण किया गया था, जिससे अंत्येष्टि में गए हुए लोगों को ग्रीष्म ऋतु की कड़ी धूप में पेड़ों की छाया से काफी राहत मिलेगी, पौधों की उनकी सुरक्षा व देखरेख समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन की जा रही हैं, संस्थापक ने बताया कि प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 10 दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान स्थल पर पिंडदान क्रिया की जाती हैं, जबकि दिवंगत व्यक्तियों के साथ पिंडदान स्थल पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। उन्होंने बताया कि *"देखी जमाने की यारी, सबको जाना वारी-वारी"* जीणोंद्धार कार्यक्रम में समाजसेवी देवी दास अग्रवाल,पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • औरैया सदर के मोहल्ला जमाल शाह में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, घर-घर हुई कुरआनख़्वानी व तिलावत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला जमाल शाह में चेहल्लुम अरबईन का पर्व पूरे धार्मिक सम्मान और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर कुरआनख़्वानी और तिलावत का आयोजन किया गया। वहीं इमाम चौक पर रखे गए ताजियों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे, जहां उन्होंने नियाज़ व फ़ातिहा दिलाई और अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं। मोहल्ले में विभिन्न स्थानों पर हुसैनी लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और किया। बताया जाता है कि चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन कहा जाता है, पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की शहादत के 40वें दिन मनाया जाने वाला पवित्र और गमगीन धार्मिक अवसर है। यह इस्लामी कैलेंडर के दूसरे महीने सफर की 20 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन अकीदतमंद इमाम चौकों पर रखे ताजियों पर पहुंचकर नियाज़ और फ़ातिहा दिलाते हैं तथा इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं। इस मौके पर शोएब, शाहिद अख्तर, मुन्ना वारसी,आशिफ,सोयल,फैजान वारसी,राजा , रिषभ , कबीर,रिहान, लकी,गोलू,सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया सदर के मोहल्ला जमाल शाह में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, घर-घर हुई कुरआनख़्वानी व तिलावत
औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला जमाल शाह में चेहल्लुम अरबईन का पर्व  पूरे धार्मिक सम्मान और गमगीन माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर कुरआनख़्वानी और तिलावत का आयोजन किया गया। वहीं इमाम चौक पर रखे गए ताजियों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे, जहां उन्होंने नियाज़ व फ़ातिहा दिलाई और अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं।
मोहल्ले में विभिन्न स्थानों पर हुसैनी लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और  किया।
बताया जाता है कि चेहल्लुम, जिसे अरबी में अरबईन कहा जाता है, पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के अन्य शहीदों की शहादत के 40वें दिन मनाया जाने वाला पवित्र और गमगीन धार्मिक अवसर है। यह इस्लामी कैलेंडर के दूसरे महीने सफर की 20 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन अकीदतमंद इमाम चौकों पर रखे ताजियों पर पहुंचकर नियाज़ और फ़ातिहा दिलाते हैं तथा इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं।
इस मौके पर शोएब, शाहिद अख्तर, मुन्ना वारसी,आशिफ,सोयल,फैजान वारसी,राजा , रिषभ , कबीर,रिहान, लकी,गोलू,सहित मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.