दबंगों ने कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा! न्यायलय द्वारा रोक के आदेश की अवहेलना कर, जवरन,विवादित जमीन पर धड़ल्ले से करा रहा निर्माण. समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर एलौथ गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। पीड़ित सनाउर रहमान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी विवादित जमीन पर न्यायालय के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, इस जमीन को लेकर वर्ष 2017 से न्यायालय में वाद लंबित है। 19 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि मो. साहेबजान, मो. मकबूल हसन, मो. फूलहसन और मो. नौसाद सहित अन्य लोग आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब वह निर्माण रोकने गया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 और थाना पुलिस दो-दो बार मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाने की सलाह दी। पीड़ित ने बताया कि 16 सितंबर को परिजन की मौत के कारण घर में शोक का माहौल था, जिसका फायदा उठाकर रातों-रात निर्माण शुरू कर दिया गया। फिलहाल परिवार भयभीत है। पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
दबंगों ने कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा! न्यायलय द्वारा रोक के आदेश की अवहेलना कर, जवरन,विवादित जमीन पर धड़ल्ले से करा रहा निर्माण. समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर एलौथ गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। पीड़ित सनाउर रहमान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी विवादित जमीन पर न्यायालय के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, इस जमीन को लेकर वर्ष 2017 से न्यायालय में वाद लंबित है। 19 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि मो. साहेबजान, मो. मकबूल हसन, मो. फूलहसन और मो. नौसाद सहित अन्य लोग आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब वह निर्माण रोकने गया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 और थाना पुलिस दो-दो बार मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाने की सलाह दी। पीड़ित ने बताया कि 16 सितंबर को परिजन की मौत के कारण घर में शोक का माहौल था, जिसका फायदा उठाकर रातों-रात निर्माण शुरू कर दिया गया। फिलहाल परिवार भयभीत है। पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बाढ़ में भव्य दीपोत्सव, बाढ़ नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ गाय माता ने एक हजार दीप जलाकर दी शुभकामनाएं, बनारस के घाटों की तर्ज पर सजा उमानाथ घाट, दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरा परिसर1
- जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 के सदस्या विभा देवी ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचाई राहत सामग्री। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 की सदस्या विभा देवी के और से क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के विभिन्न पंचायतों में बीते कई दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण समाज सेवी लालबाबू पासवान द्वारा जारी है। जिसे लेकर आज कूरसाहा पंचायत के आलमपुर बदिया मे सैंकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत खाद्य सामग्री वितरण किया। सदस्या विभा देवी ने बताई कि यह सेवा बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे भी जारी रहेगी।1
- आमने-सामने हुए बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौ'त! समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सातनपुर रोड स्थित NH-28 पर सागर होटल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौ'त हो गई मृतकों की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ वार्ड-7 के मो. कलीम के पुत्र मो. रहिस आज़म (19 वर्ष) और सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा के बैजनाथ राम के पुत्र रामचंद्र राम (45 वर्ष) के रूप में की गई है! घटना की सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है!1
- 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त 136 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद, कुरकुरे के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे पिकअप वैन के अंदर, दो लोग गिरफ्तार, वाहन भी जप्त बाढ़ मधनिषेध विभाग के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की लखीसराय छोड़ से एक पिकअप वैन के अंदर बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लाया जा रहा है सूचना की पुष्टि करने के बाद विभाग के पदाधिकारी ने पचमहला थाना क्षेत्र के पास वाहन को पकड़ लिया और जब तलाशी ली गई तो कच्चा कुरकुरा के नीचे छुपा कर 136 कार्टून अंग्रेजी शराब ले जा रहा था 2988 बोतल कुल मिलाकर 1218 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया गया इस दौरान पुलिस ने पिकअप वैन भी जप्त कर लिया है और गाड़ी पर शराब ले जा रहे राजेश मोहाली निरसा धनबाद, और पिंटू लोहार मैथन धनबाद निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले में पुलिस अभी और भी पूछताछ करने में जुटी हुई है मधनिषेध विभाग के अधीक्षक विभा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है और यह बड़ी सफलता है इस छापेमारी अभियान में बाढ़ विभाग के इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद गुंजा कुमारी अनीश भारती सहित दर्जनों पुलिस के जवान ने सहयोग करते हुए यह सफलता हासिल की है/1
- हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष गुड्डी सिंह के आवास पर धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा मोकामा के हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया गुड्डी सिंह के आवास पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।1
- मोहिउद्दीन नगर के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा का आयोजन। समस्तीपुर पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 क़ो ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में मुखिया संजू कुमारी राय की अध्यक्षता में बिशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया l उस दौरान लोगों को संबोधित करते हुई प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष सह मुखिया कल्याणपुर बस्ती पश्चिम संजू कुमारी राय ने कही की बिहार सरकार द्वारा पंचायतो की सार्वजनिक सम्पत्तियों के सुदृढीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओ के लिये बिशेष अभियान आज से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की शुरुआत बिशेष ग्राम सभा के माध्यम से शुरू किया जा रहा है l जो अभियान 31 मार्च 2027 तक चलेगी l इस सेवा अभियान के द्वारा 10योजनाओं क़ो प्राथमिकता के आधार पर चयन किया जिसमें प्रमुख रूप से आँगनवाड़ी केंद्रों, छठ घाट,सामुदायिक भवन का उन्यन एवं रंगरोगन सहित पुस्तकलय एवं नये आँगनवाड़ी केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया l अधूरे छूटे हुए नली गली क़ो पूर्ण करने सहित जल जमाब से निजात पाने के लिये भी प्रस्ताव लिया गया l मुखिया ने बताई की पुरे प्रखंड में 05 ग्रामों क़ो आदर्श ग्राम बनाने की केंद्र सरकार के निर्देशनुसार लिया गया है l जिसमें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम के रामागामा विक्कू का चयन किया गया है l प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभूदय के तहत आदर्श ग्राम रामागामा विक्कू क़ो बनाने हेतु के प्रस्ताव अनुसार शिक्षा, स्वास्थ, विधुतीकरण, पेयजल और स्वच्छता से सम्बंधित कई योजनाओ का स्वीकृति ग्राम सभा ने आज दिया l बिशेष ग्राम सभा में किसान सभा समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष मनोज प्रसाद सुनील ने कहा की PM -- AJAY के तहत आदर्श ग्राम के रूप में रामगामा क़ो आदर्श ग्राम बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में विकास की प्राथमिकता के आधार पर विकास मुखिया के नेतृत्व में हुआ है l छूटे हुए आधारभुत संरचना के लिये समय से केंद्र और राज्य सरकार क़ो वित्तीय राशि पंचायत क़ो दिया जाना चाहिए l ग्राम सभा के निर्णयों क़ो अमलीजामा पहनाने के लिये पंचायतो के मिले अधिकारों में कटौती नहीं करना होगा l इस अवसर पर सरपंच राम बाबू पासवान, उपमुखिया राज कुमार पासवान, वार्ड सदस्य राजीव कुंवर, अंजनी कुमारी, अमित कुमार, नीलम देवी, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सिंह, विकास मित्र सुनील राम, कार्यपालक सहायक ब्रजनन्दन सिंह, किसान सलहकार संदीप कुंवर, आवास सहायक जावेद इकवाल, स्वचछाता प्रवेक्षक प्रमोद कुमार राय सहित पंचायत वासी बिशेष ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए योजनाओ का चयन में अपनी भूमिका निभाएं l1
- विश्वकर्मा जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले—भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन की शक्ति के प्रतीक, संयोग से आज से ही शुरू हो रही SEMICON India की शुरुआत1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात बाढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक से सेट रामायण नगर मोहल्ले के घनी आबादी में अपने घर के आगे सोना चांदी की दुकान चला रहे दुकानदार दीपक कुमार के ऊपर ग्राहक बनकर आए दो अपराधी ग्राहक बनकर आया पहले तो जेवर दिखाने को कहा फिर जेवर पसंद करने के बाद पैसा ऑनलाइन से आने की बात कही और दुकान के टेबल पर बैठ गया इस दौरान दुकानदार अपने दुकान पर जैसे ही सामान निकालने के लिए माथा नीचे किया उतना ही में अपराधी अपने कमर से भारी भरकम हथोड़ा निकालकर दुकानदार दीपक कुमार के माथे पर लगातार चार बार हमला हमला कर दिया जिस दुकानदार लहूलुहान हो जाने के बाद चिल्लाने लगा घर के परिवार बाहर निकाल कर देखा तो जब तक अपराधी भाग चुके थे और परिजन जल्दबाजी में घायल दुकानदार दीपक को उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में लाया जहां माथे में कई टांके लगे हैं और स्थिति गंभीर बताई जाती है चिकित्सक ने सीटी स्कैन करने की बात करते हुए गंभीर हालत में घायल हुए दुकानदार को पटना रेफर कर दिया है पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कम के बारे में जानकारी जुटाना और अपराधी की पहचान करने में जुटे हुए हैं अभी तक मामले को लेकर ना तो प्राथमिक की दर्ज हुई है और ना ही पुलिस कुछ बोलने को तैयार है/1