logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवरात्रि में बड़ी सौगात! बम्लेश्वरी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन और नई व्यवस्था नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले विशाल मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 23 मार्च से 28 मार्च तक मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 🚆 गाड़ी संख्या 06883 इतवारी से सुबह 5 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। 🚆 वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06884 कोरबा से सुबह 5:10 बजे चलकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी। हर साल नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं, जिससे भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। लेकिन इस बार नई व्यवस्था के तहत चढ़ने और उतरने के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और दर्शन होंगे ज्यादा आसान और सुरक्षित। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के अनुसार, इस बदलाव से श्रद्धालुओं को बिना परेशानी के सुगम दर्शन मिल सकेंगे।

23 hrs ago
user_YOGESH KUAMR SAHU
YOGESH KUAMR SAHU
News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
23 hrs ago

नवरात्रि में बड़ी सौगात! बम्लेश्वरी दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन और नई व्यवस्था नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगने वाले विशाल मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 23 मार्च से 28 मार्च तक मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 🚆 गाड़ी संख्या 06883 इतवारी से सुबह 5 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। 🚆 वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06884 कोरबा से सुबह 5:10 बजे चलकर शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी। हर साल नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ पहुंचते हैं, जिससे भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। लेकिन इस बार नई व्यवस्था के तहत चढ़ने और उतरने के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और दर्शन होंगे ज्यादा आसान और सुरक्षित। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के अनुसार, इस बदलाव से श्रद्धालुओं को बिना परेशानी के सुगम दर्शन मिल सकेंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। मात्र 7 वर्षीय बालक हर्ष साहू पतंग उड़ाने के चक्कर में घर की दूसरी मंजिल की छत से करीब 25 फीट नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और छतों पर बिना रेलिंग या सावधानी के खेलने के खतरों की ओर इशारा कर रही है। विशेषकर पतंगबाजी के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। द छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर ब्रेकिंग और महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाकर नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि आप सबसे पहले खबर पाएं। माता-पिता और अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि बच्चों को छतों, बालकनियों या ऊंची जगहों पर अकेले न छोड़ें। पतंग उड़ाने या खेलने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, रेलिंग चेक करें और बच्चों की निगरानी रखें। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। सुरक्षित छत्तीसगढ़ के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। धन्यवाद, अगली अपडेट तक बने रहिए हमारे साथ। नमस्कार! द छत्तीसगढ़ - आपकी आवाज, आपका विश्वास।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीकला में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। मात्र 7 वर्षीय बालक हर्ष साहू पतंग उड़ाने के चक्कर में घर की दूसरी मंजिल की छत से करीब 25 फीट नीचे गिर गया। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
हर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और छतों पर बिना रेलिंग या सावधानी के खेलने के खतरों की ओर इशारा कर रही है। विशेषकर पतंगबाजी के मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
द छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर ब्रेकिंग और महत्वपूर्ण खबर के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, बेल आइकन दबाकर नोटिफिकेशन ऑन रखें ताकि आप सबसे पहले खबर पाएं।
माता-पिता और अभिभावकों से विनम्र निवेदन है कि बच्चों को छतों, बालकनियों या ऊंची जगहों पर अकेले न छोड़ें। पतंग उड़ाने या खेलने के दौरान पूरी सावधानी बरतें, रेलिंग चेक करें और बच्चों की निगरानी रखें। एक छोटी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। सुरक्षित छत्तीसगढ़ के लिए, अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
धन्यवाद, अगली अपडेट तक बने रहिए हमारे साथ। नमस्कार!
द छत्तीसगढ़ - आपकी आवाज, आपका विश्वास।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • से मोर दाई दुर्गा दाई ज्योत जवारा विदाई गीत , सिंगर – लकी बघेल हमारे इस नए सॉन्ग को लाइक करें शेयर करें कमेंट करें । 🙏🪷।।जय माता दी।। 🪷🙏
    1
    से मोर दाई दुर्गा दाई ज्योत जवारा विदाई गीत , सिंगर – लकी बघेल
हमारे इस नए सॉन्ग को लाइक करें शेयर करें कमेंट करें ।
🙏🪷।।जय माता दी।। 🪷🙏
    user_Mr.Prem, "PRESS"
    Mr.Prem, "PRESS"
    Reporter Rajnandgaon, Chhattisgarh•
    52 min ago
  • ग्राम पेवारी स्थित बांस प्लांट के पास जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार 50रुपए नगद व वाहन जब्त
    1
    ग्राम पेवारी स्थित बांस प्लांट के पास जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार 50रुपए नगद व वाहन जब्त
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by लुकेश साहू दुर्ग
    1
    Post by लुकेश साहू दुर्ग
    user_लुकेश साहू दुर्ग
    लुकेश साहू दुर्ग
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • Share this reel as much as possible 🙏 It will be a great help to many ‼️ “आदिवासी लड़की Social Media Influencer Nevi Mandavi के साथ क्या हुआ? सोशल मीडिया का काला सच” Video Viral... Don’t just delete and block. REPORT. 🛑be aware Many think they can get away with harassment behind a keyboard. I’m showing you how to hold them accountable. Use the National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime gov in) and stand up for yourself. Be the change! 🇮🇳✨” cybercrime cybercrimeindia womeninspiringwomen womenempowerment
    1
    Share this reel as much as possible 🙏 It will be a great help to many ‼️
“आदिवासी लड़की Social Media Influencer  Nevi Mandavi के साथ क्या हुआ? सोशल मीडिया का काला सच” Video Viral...
Don’t just delete and block. REPORT. 🛑be aware 
Many think they can get away with harassment behind a keyboard. I’m showing you how to hold them accountable. Use the National Cyber Crime Reporting Portal (cybercrime gov in) and stand up for yourself. Be the change! 🇮🇳✨” cybercrime cybercrimeindia  womeninspiringwomen womenempowerment
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा,अधिकारियो को दिये जरुरी निर्देश बलौदाबाजार, 23 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार आगमन प्रस्तावि है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में तैयारी किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियो के साथ तैयारी का जायजा लेकर जरुरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्य मंच, ग्रीन रूम, व्हीआईपी, मीडया, हितग्राही सहित अन्य बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, व्हीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर आने रूट की भी जानकारी लेकर उत्कृष्ट व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, बायोटॉयलेट, साफ -सफाई,फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस, मुख्य मंच की साज -सज्जा के सबंध में संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।इसके पश्चात डी. के. कॉलेज ग्राउंड में हेलीपेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड में नियमित पानी छिड़काव करने, कच्ची सड़क पर मुरुम डालने के भी निर्देश दिये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
    1
    मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा,अधिकारियो को दिये जरुरी निर्देश
बलौदाबाजार, 23  मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  का 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार आगमन प्रस्तावि है।  इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में  तैयारी किया जा रहा है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियो के साथ  तैयारी का जायजा लेकर जरुरी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने मुख्य मंच, ग्रीन रूम, व्हीआईपी, मीडया, हितग्राही सहित अन्य बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके साथ ही विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, व्हीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर आने रूट की भी जानकारी लेकर उत्कृष्ट व्यवस्था के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल, बायोटॉयलेट, साफ -सफाई,फायर ब्रिगेड,एम्बुलेंस, मुख्य मंच की साज -सज्जा के सबंध में संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।इसके पश्चात डी. के. कॉलेज ग्राउंड में हेलीपेड निर्माण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड में नियमित पानी छिड़काव करने, कच्ची सड़क पर मुरुम डालने के भी निर्देश दिये।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
    user_Srijanbhoominews
    Srijanbhoominews
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    1
    खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई।
हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगचुआ थाना क्षेत्र के नेतामटोला (भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास) में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतक महिलाओं की पहचान मान बाई (68 वर्ष) और नंदनी बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मान बाई और नंदनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप में सवार कुल 20 लोग पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार (छठी कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगचुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि ओवरलोडिंग न करें, तेज रफ्तार से बचें, और सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी त्रासदियां न हों। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशहाली है।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंगचुआ थाना क्षेत्र के नेतामटोला (भंवरमरा नेताम टोला मोड़ के पास) में देर रात एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
मृतक महिलाओं की पहचान मान बाई (68 वर्ष) और नंदनी बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है। मान बाई और नंदनी बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप में सवार कुल 20 लोग पद्देटोला से एक नामकरण संस्कार (छठी कार्यक्रम) में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः तेज रफ्तार के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंगचुआ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों से अनुरोध है कि ओवरलोडिंग न करें, तेज रफ्तार से बचें, और सुरक्षा नियमों का पालन करें। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी त्रासदियां न हों। सुरक्षित यात्रा ही परिवार की खुशहाली है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.