Shuru
Apke Nagar Ki App…
खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Sooraj singh
खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- रानी अवंती बाई जी नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण हैं। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और मातृभूमि के सम्मान के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देते हैं। लोधी समाज एक शिक्षित और संगठित समाज है, जो प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस समाज ने देश को अनेक ऐसे नेतृत्वकर्ता दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी देशसेवा में समर्पित हैं। ॥ वीरांगना अवंती बाई अमर रहें ॥ रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने अदम्य वीरता के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।1
- Post by लुकेश साहू दुर्ग1
- घर से सोने के आभूषण चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक के आभूषण बरामद ▪️ *घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर सोना चोरी करने वाली आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *करीब 7 तोला सोना बरामद, अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये* ▪️ *चोरी के आभूषण गिरवी रखकर राशि प्राप्त करने का मामला उजागर* ▪️ *प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी* एम. नचैय्या, निवासी भिलाई भट्ठी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके घर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 8,59,000 रुपये चोरी हो गए हैं, जिसे उनकी पुत्री द्वारा अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया गया। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए सोने के आभूषणों का एक हिस्सा फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर राशि प्राप्त की गई तथा शेष आभूषण अपने पास रखना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से लगभग 7 तोला सोना बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। शेष आभूषणों के संबंध में जांच जारी है। ▪️घटना का कारण : घरेलू विश्वास का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त करना ▪️घटनास्थल : सड़क 11, सेक्टर 2, भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग ▪️आरोपी का विवरण : 1. एम. श्यामला, उम्र 26 वर्ष, निवासी सड़क 11, सेक्टर 2, मकान नंबर 9/E, भिलाई भट्ठी ▪️जप्त सामग्री : 1. लगभग 7 तोला सोना (अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये) ▪️दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर में कीमती सामान सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पारिवारिक स्तर पर भी विश्वास एवं सतर्कता बनाए रखें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- पुलिस बलौदाबाजार,,1
- last Stage कैंसर का इलाज1
- पलारी। नगर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर को जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आकर्षक स्थलों में विकसित करने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सीसी रोड और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि यह स्थल जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपिन बिहारी, नंद कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, मनीष चंद्राकर, पुनीत रजक, भोला वर्मा, डोमार वर्मा, ताजेंद्र कन्नौजे, भूषण ठेठवार, पत्रकार शेखर वर्मा, यमलोक साहू सहित नगर पंचायत के सभापति, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1
- Post by लुकेश साहू दुर्ग1