सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास की ओर कदम, सीसी रोड व सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन पलारी। नगर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर को जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आकर्षक स्थलों में विकसित करने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सीसी रोड और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि यह स्थल जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपिन बिहारी, नंद कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, मनीष चंद्राकर, पुनीत रजक, भोला वर्मा, डोमार वर्मा, ताजेंद्र कन्नौजे, भूषण ठेठवार, पत्रकार शेखर वर्मा, यमलोक साहू सहित नगर पंचायत के सभापति, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

- last Stage कैंसर का इलाज1
- मदकू द्वीप में पुरुषोत्तम मास के भव्य अनुष्ठान की तैयारियां प्रारंभ, पत्रिका समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न रविवार की रात 8:30 पर सेवा समिति मदकु दीप द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार पवित्र तपोभूमि श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक माह तक चलने वाले भव्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। विक्रम संवत 2083 (2026) के अंतर्गत ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा (17 मई) से ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या (15 जून) तक यहां विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवधि में विष्णुसहस्त्रनाम अनुष्ठान, यज्ञ, रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं 108 श्रीमद्भागवत पाठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। इसी क्रम में रविवार को श्री अष्टभुजी गणेश मंदिर मदकू द्वीप में यज्ञ अनुष्ठान की पत्रिका समर्पण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन कर अनुष्ठान की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर संत रामरूप दास महात्यागी सहित श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रार्थना की कि यह महाअनुष्ठान क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे न केवल आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा बल्कि क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी और सुदृढ़ होगी। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस महाआयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।1
- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कारण दुर्ग–नागपुर हाईवे पर रोज़ाना शाम के समय 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के चलते हाईवे का एक हिस्सा बंद करना पड़ रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- 1.36 करोड़ से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ**1
- खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- विश्व जल दिवस के अवसर पर मुंगेली के ग्राम चारभाटा में जल महोत्सव के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जल जीवन मिशन की जानकारी दी गई। अंत में सभी ने जल बचाने का संकल्प लिया।1
- पुलिस बीट प्रणाली हो रही कारगर अवैध हथियार के साथ हिर्री पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार आज रविवार के शाम 6:00 बजे के करीब हिर्री पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से लोहे की अवैध हथियार (भुजाली) जप्त की गई है आरोपी - पोखराजपुरी गोस्वामी पिता उमेद्र पुरी उम्र 53 साल साकिन छोटामेडपार थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज रविवार की दोपहर 2.05 मिनट पर हिर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लेकर धौराभाठा छोटा मेडपार मार्ग की ओर जा रहा है कि मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार (भुजाली) के साथ पकडा गया हथियार रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज नही होने के कारण आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया जिसे जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है1
- 💐💐🇮🇳🙏🏻महान क्रांतिकारी व अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।💐💐💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻 23 MARCH 20261