//प्रेस नोट// *थाना सिटी कोतवाली पुलिस* दिनांक 23.03.2026 ● *नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को किया गया गिरफ्तार* ● *आरोपी द्वारा नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करते हुए वीडियो हुआ था वायरल* ● *त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में* दिनांक 22.03.2026 की रात्रि विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया आदि में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें *अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र के सिक्योरिटी गार्डों द्वारा एक नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट किया जा रहा है।* उक्त मामले पर तथा वायरल वीडियो को तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रार्थी कार्तिक साहू निवासी ग्राम रवान की रिपोर्ट पर दिनांक 22.03.2026 को रात्रि 09.30 बजे थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 256/2026 धारा 296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात *थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बच्चे के सांथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर हिरासत में लिया* गया। *मामले में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है तथा गवाहों से पूछताछ एवं वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाती है।* प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- श्रीराम पाण्डेय उम्र 33 सार सिक्योरिटी गार्ड अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र रवान पुलिस बलौदाबाजार,,
//प्रेस नोट// *थाना सिटी कोतवाली पुलिस* दिनांक 23.03.2026 ● *नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को किया गया गिरफ्तार* ● *आरोपी द्वारा नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट करते हुए वीडियो हुआ था वायरल* ● *त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर लिया गया हिरासत में* दिनांक 22.03.2026 की रात्रि विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप, सोशल मीडिया आदि में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें *अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र के सिक्योरिटी गार्डों द्वारा एक नाबालिक बच्चे के साथ मारपीट किया जा रहा है।* उक्त मामले पर तथा वायरल वीडियो को तुरंत संज्ञान में लेते हुए प्रार्थी कार्तिक साहू निवासी ग्राम रवान की रिपोर्ट पर दिनांक 22.03.2026 को रात्रि 09.30 बजे थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 256/2026 धारा 296,351(2),115(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्पश्चात *थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बच्चे के सांथ मारपीट करने वाले आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को दिनांक 22.03.2026 की रात्रि में ही रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर हिरासत में लिया* गया। *मामले में जांच एवं विवेचना कार्रवाई जारी है तथा गवाहों से पूछताछ एवं वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाती है।* प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- श्रीराम पाण्डेय उम्र 33 सार सिक्योरिटी गार्ड अंबुजा अदानी सीमेंट संयंत्र रवान पुलिस बलौदाबाजार,,
- कसडोल/बलौदाबाजार। कसडोल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुटपुरा में सरकारी जमीन पर बेजा कब्जे का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। वर्षों से कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। हालात यह हैं कि कब्जाधारी खुलेआम दबंगई के साथ उसी जमीन पर मकान निर्माण भी कर रहे हैं और खेती कर फसल भी उगा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की करीब दो से ढाई सौ एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। पंचायत स्तर पर इस मामले को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर बेजा कब्जा हटाने की मांग की जा चुकी है और इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय तक भी पहुंचाई गई है। शिकायत के बाद राजस्व विभाग कसडोल द्वारा कब्जाधारियों की सूची तैयार कर करीब 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से मकान निर्माण रोकने का आदेश भी जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कब्जाधारी किसी की परवाह किए बिना निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं। जिन लोगों को नोटिस दिया गया, वही लोग खुलेआम मकान बना रहे हैं और जमीन पर खेती भी कर रहे हैं। इससे गांव के लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जाधारियों का रवैया इतना हावी हो चुका है कि वे प्रशासनिक आदेशों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। पुटपुरा गांव में चारागाह और श्मशान के लिए भी पर्याप्त जमीन नहीं बची है। पशुओं को चराने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं अंतिम संस्कार के लिए भी उचित स्थान की कमी बनी हुई है। जंगल क्षेत्र से लगे इस गांव में पशुपालकों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब राजस्व मंत्री के ही जिले में सरकारी जमीन पर इस तरह खुलेआम कब्जा हो रहा है और आदेशों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गांव में आपसी टकराव की स्थिति भी बन सकती है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच ललित पैकरा का कहना है कि कब्जा रोकने के लिए आदेश जारी किया गया है, लेकिन सरपंच होने के नाते उन्हें गांव के सभी लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक सख्त कदम उठाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में गांव में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।3
- पुलिस बलौदाबाजार,,1
- वर्ल्ड वाइड के बच्चों ने पक्षियों का अध्ययन किया2
- बलौदाबाजार में नाबालिक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रवान स्थित अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट परिसर में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा नाबालिक बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा आम खाने गया था, तभी चोरी के शक में सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया और कथित तौर पर पटक-पटक कर मारपीट की। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें पहले रिपोर्ट दर्ज कराने से रोका गया। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अभी नही तो कभी नही1
- *“मासूम पर बेरहमी” : अंबुजा संयंत्र में कथित पिटाई से भड़का जनाक्रोश, मानवता पर उठे सवाल* *संपादक वंदे भारत बलौदाबाजार 8839398932* बलौदा बाजार। जिले के अंबुजा सीमेंट संयंत्र से जुड़ा एक अत्यंत शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि महज 8 से 10 वर्ष के एक मासूम बच्चे को आम तोड़ते हुए देखने पर संयंत्र के सुरक्षा गार्डों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा मासूमियत में पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी अंबुजा संयंत्र के सुरक्षा गार्डों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे बुरी तरह पीटा। मासूम की चीखें और डर से भरी आंखें इस घटना की भयावहता को बयां कर रही हैं। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि गलती चाहे जो भी हो, लेकिन एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। “क्या आम तोड़ना इतनी बड़ी सजा का हकदार था?” — यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दोषी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने इसे न केवल एक बच्चे के साथ अत्याचार बताया, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशीलता पर चोट करार दिया। उनका कहना है कि उद्योगों को जहां रोजगार और विकास का प्रतीक माना जाता है, वहीं ऐसी घटनाएं उनके दायित्व और मानवीय मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 👉 यह घटना केवल एक मासूम की पिटाई का मामला नहीं, बल्कि यह समाज के उस चेहरे को उजागर करती है जहां संवेदनाएं कहीं पीछे छूटती नजर आती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इस मासूम को न्याय मिल पाता है या यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा। https://vandebharatlivetvnews.com/?p=6532832
- *अंबुजा अडानी सीमेंट के सिक्योरिटी गार्ड पर 12 वर्षीय बच्चे से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप* संवाददाता- विजय शंकर तिवारी देश दुनिया की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे https://www.prabhatnews24.in/single/balodabazar-ke-ambuja-adani-cement-ke-security-guard-ke-dwara-12-sal-ke-bacche-ke-sath-maarpeet और भी हर तरह की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे What's group से जुड़े https://chat.whatsapp.com/F6JIC5Pbn6DEU4I5RyeKDD खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 6260187193 सत्य के पुजारी - विजय तिवारी 🙏🙏🙏🙏🙏 जहां सच है वहां हम है।1
- पलारी। नगर के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर परिसर को जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आकर्षक स्थलों में विकसित करने की दिशा में नई शुरुआत मानी जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि नगर की सांस्कृतिक पहचान भी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सीसी रोड और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू ने कहा कि मंदिर परिसर के समग्र विकास के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे, ताकि यह स्थल जिले के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित हो सके। कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बिपिन बिहारी, नंद कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस हितेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे, मनीष चंद्राकर, पुनीत रजक, भोला वर्मा, डोमार वर्मा, ताजेंद्र कन्नौजे, भूषण ठेठवार, पत्रकार शेखर वर्मा, यमलोक साहू सहित नगर पंचायत के सभापति, पार्षदगण और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।1