logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा में हिंदू महिलाओं से अभद्रता का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में हिंदू महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिहान पुत्र जहीर पर आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उनकी वीडियो बनाता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

3 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
3 hrs ago

अमरोहा में हिंदू महिलाओं से अभद्रता का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार अमरोहा जनपद के हसनपुर क्षेत्र में हिंदू महिलाओं के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिहान पुत्र जहीर पर आरोप है कि वह रास्ते में आते-जाते महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था और उनकी वीडियो बनाता था। मामले की शिकायत मिलने के बाद हसनपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन में की गई। घटना 30 जनवरी 2026 की शाम की है, जब महिला खेत में चारा काट रही थी। तभी सफेद मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने महिला के कान से कुण्डल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 4 फरवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमोद पुत्र अजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक कुण्डल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    अमरोहा के थाना रजबपुर पुलिस ने महिला से कुण्डल छीनने की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन में की गई। घटना 30 जनवरी 2026 की शाम की है, जब महिला खेत में चारा काट रही थी। तभी सफेद मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने महिला के कान से कुण्डल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 4 फरवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी आमोद पुत्र अजयपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक और एक कुण्डल बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    रिपोर्टर अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Ali Naqvi
    3
    Post by Ali Naqvi
    user_Ali Naqvi
    Ali Naqvi
    Voice of people संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर और हापुड़ जनपद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि एक युवती और उसका पूरा परिवार शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से युवकों को अपने जाल में फंसाता है।
    1
    बुलंदशहर और हापुड़ जनपद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि एक युवती और उसका पूरा परिवार शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से युवकों को अपने जाल में फंसाता है।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    मीडिया सलाहकार Garhmukteshwar, Hapur•
    6 hrs ago
  • कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी कस्बे में रंजिशन से दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान मारपीट, गाली गलौज, ईंट पत्थर फेंके जाने और हवाई फायरिंग किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने दो सगे भाइयाें और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
    1
    कुंदरकी। बुधवार को कुंदरकी कस्बे में रंजिशन से दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान मारपीट, गाली गलौज, ईंट पत्थर फेंके जाने और हवाई फायरिंग किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा हरकत में आ गया। पुलिस ने दो सगे भाइयाें और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मुरादाबाद के थाना छजलैट सराय खजूर में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने छह वर्ष के मासूम को रौंदा -दर्दनाक मौत
    1
    मुरादाबाद के थाना छजलैट सराय खजूर में मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने छह वर्ष के मासूम को रौंदा -दर्दनाक मौत
    user_Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    पत्रकार Moradabad, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • मां बाप की कद्र करो
    1
    मां बाप की कद्र करो
    user_Tariq anwar
    Tariq anwar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे में महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवारों ने असुरक्षा की भावना जताते हुए अपने घरों पर पलायन संबंधी पोस्टर लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए एक खोखे के पास कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, वीडियो बनाने का प्रयास किया और जान से मारने व तेजाब फेंकने की धमकी दी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खोखा हटाने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।
    1
    अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे में महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवारों ने असुरक्षा की भावना जताते हुए अपने घरों पर पलायन संबंधी पोस्टर लगाए हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए एक खोखे के पास कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, वीडियो बनाने का प्रयास किया और जान से मारने व तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खोखा हटाने, आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर बनी हुई है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई और स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से टकरा गई। हादसे में अमरोहा नगर के बड़ा बाजार निवासी अपूर्व शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टैक्सी चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची रजबपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में चली गई और स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से टकरा गई। हादसे में अमरोहा नगर के बड़ा बाजार निवासी अपूर्व शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टैक्सी चालक भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची रजबपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    रिपोर्टर अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बुलंदशहर और हापुड़ जनपद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि एक युवती और उसका पूरा परिवार शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से युवकों को अपने जाल में फंसाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण उर्फ कलवा, निवासी ग्राम असरकपुर, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर की शादी अप्रैल 2017 में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ नेहा नागर, निवासी ग्राम सारिकपुर, थाना सिंभावली से हुई थी। शादी के महज 15 से 20 दिन बाद ही लड़की पक्ष द्वारा कथित रूप से 7.30 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पीड़ित के अनुसार, जब रकम देने से इनकार किया गया तो उन्हें दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
    1
    बुलंदशहर और हापुड़ जनपद से सामने आए एक सनसनीखेज मामले ने शादी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि एक युवती और उसका पूरा परिवार शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक संगठित गैंग है, जो सुनियोजित तरीके से युवकों को अपने जाल में फंसाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीण उर्फ कलवा, निवासी ग्राम असरकपुर, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर की शादी अप्रैल 2017 में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ नेहा नागर, निवासी ग्राम सारिकपुर, थाना सिंभावली से हुई थी। शादी के महज 15 से 20 दिन बाद ही लड़की पक्ष द्वारा कथित रूप से 7.30 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। पीड़ित के अनुसार, जब रकम देने से इनकार किया गया तो उन्हें दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    मीडिया सलाहकार Garhmukteshwar, Hapur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.