Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोवर्धन जितने भी विभाग द्वारा न्यूज़ है सर नहीं आप रोहतक हम पहुंच जाने का प्रयास कर रहे हैं
AAM JANATA
गोवर्धन जितने भी विभाग द्वारा न्यूज़ है सर नहीं आप रोहतक हम पहुंच जाने का प्रयास कर रहे हैं
More news from झारखंड and nearby areas
- झारखंड के लोहरदगा में जमीन विवाद और अवैध कब्जे के मामलों को लेकर एक संदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति आपकी जमीन हड़प रहा है या उस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, तो इसके समाधान और मदद के लिए तुरंत संपर्क करें।1
- लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत झालजमीरा पंचायत के बड़का टोली में स्वामी विवेकानंद इंग्लिश व हिंदी मीडियम विद्यालय का अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया है। सुदूर ग्रामीण इलाके में इस शिक्षा संस्थान के आरम्भ होने से बच्चों को अब क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस विद्यालय के खुलने से स्थानीय अभिभावकों को भी राहत मिली है। अतिथियों द्वारा संस्थान का शुभारंभ किए जाने के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।1
- लोहरदगा जिले के किस्को में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। मामले को लेकर दोनों ही पक्षों ने अलग-अलग दावे किए हैं। इसमें एक पक्ष का कहना है कि वे केस जीत चुके हैं, वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ लातेहार में झामुमो जिला कमेटी और छात्र मोर्चा ने समाहरणालय गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जेएमएम नेता प्रभात कुमार ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, जिस पर पूर्व नियोजित तरीके से लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसे छात्र विरोधी सरकार बताते हुए शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन होगा। वहीं नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर लाठी, डंडे और आंसू गैस चलाना तथा महिलाओं के साथ बर्बरता करना लोकतंत्र का प्रतीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे झारखंड के हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया है।1
- गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत कुम्हार मोड़ स्थित ब्राइट होराईजन स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ब्लैक टाइगर वुशु मार्शल आर्ट' कक्षा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक मार्शल आर्ट कोच मोहम्मद कुदरत अंसारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी और छाया रानी की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कक्षा का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों व प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा।4
- झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लातेहार में समाहरणालय गेट के समीप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई ने शुक्रवार को कांग्रेस के कथित दोहरे रवैए और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन तथा जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं जिला मंत्री मुकेश पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में देशभर में 100 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आए थे और वर्तमान में झारखंड की कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल में भी लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं भाजपा युवा नेता नागमणि कुमार ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए झारखंड में जेपीएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने, राज्य में कठोर कानून बनाने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाते रहेंगे। इस प्रदर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला उपाध्यक्ष उषा देवी व रेणु देवी, जिला कोषाध्यक्ष विषुणदेव प्रसाद गुप्ता, नगर अध्यक्ष सागर कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक व अवधेश चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, कन्हाई पासवान, रघुवीर यादव, गोविन्द प्रसाद, रितेश कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, सुभाष सिंह, सुकन्या देवी, नीलम देवी, रानी कुमारी, नागमणि कुमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह, दीपक पासवान, मोनू कुमार और मिलन शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूत गढ़ माने जाने वाले पोटरो गांव में अब बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिल रहा है। विधायक जिग्गा सुसारन होरो की पहल पर गांव में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को एक महीने से जारी अंधेरे से मुक्ति मिल गई है। बिजली समस्या का समाधान होते ही ग्रामीणों का रुख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की तरफ झुकता नजर आ रहा है और उन्होंने पार्टी को अपने समर्थन का भरोसा दिया है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश्वर तिर्की, पुरुषोत्तम भगत, साहबीर उरांव और दीपक साहु द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर ट्रांसफार्मर का विधिवत् उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव के लोगों ने खुलकर झामुमो पार्टी के प्रति अपना आभार जताया।1
- गोवर्धन जितने भी विभाग द्वारा न्यूज़ है सर नहीं आप रोहतक हम पहुंच जाने का प्रयास कर रहे हैं1