Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के लखीसराय में उत्पाद पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कबैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली स्थित उनके किराए के कमरे से की गई है। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आई है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखीसराय जिले के पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर अपने कमरे में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गौरतलब है कि पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक ऑडियो भी पूर्व में वायरल हुआ था, जो मीडिया में काफी चर्चा में रहा था।
Atmanand Singh
बिहार के लखीसराय में उत्पाद पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कबैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली स्थित उनके किराए के कमरे से की गई है। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आई है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखीसराय जिले के पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर अपने कमरे में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गौरतलब है कि पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक ऑडियो भी पूर्व में वायरल हुआ था, जो मीडिया में काफी चर्चा में रहा था।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के लखीसराय में उत्पाद पुलिस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम को शराब के नशे में धुत गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कबैया थाना क्षेत्र के गौशाला गली स्थित उनके किराए के कमरे से की गई है। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आई है, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लखीसराय जिले के पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर अपने कमरे में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गौरतलब है कि पूर्व ड्रग्स इंस्पेक्टर दीपक कुमार राम और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा का एक ऑडियो भी पूर्व में वायरल हुआ था, जो मीडिया में काफी चर्चा में रहा था।1
- लखीसराय के तेतरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी अपाचे मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मद्य निषेध कानून का उल्लंघन कर शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। यह पूरा मामला तेतरहाट थाना क्षेत्र के मालिया मोड़ और थाना के बीच मुर्गा फार्म के पास का है। एसआई धर्मेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चानन की तरफ से अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग शराब लेकर लखीसराय आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और अपाचे मोटरसाइकिल (BR-01PZ-6668) को रोक लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो बाइक पर रखे कैन से 80 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई। तेतरहाट थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीसराय जिले के ओफापुर गांव निवासी नागेश्वर बिंद के पुत्र धर्मेंद्र कुमार और आनंदी बिंद के पुत्र इंद्रदेव कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों शराब लेकर चानन से लखीसराय बेचने जा रहे थे। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।1
- शेखपुरा में चेवाड़ा के नजदीक सड़क हादसे का शिकार हुई दोनों छात्राएं वर्तमान में आईसीयू में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। इस संकट की घड़ी में एबीवीपी के जिला संयोजक निशांत राज के सहयोग से अस्पताल में घायल छात्राओं के इलाज के लिए तुरंत रक्त की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही, छात्रों की मांग पर संज्ञान लेते हुए और जिला संयोजक की उपस्थिति में, रामाधीन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद शहाबुद्दीन द्वारा दोनों घायल छात्राओं के परिजनों को तत्काल ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही, भागलपुर यूनिवर्सिटी ने भी घायल छात्राओं के तत्काल इलाज और आर्थिक सहायता के लिए दोनों परिजनों को ₹1-1 लाख की राशि सौंपी है। इस दुर्घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन के समक्ष एक अत्यंत गंभीर मुद्दा उठाया गया है। छात्रों ने प्रशासन से कड़े शब्दों में मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर अवैध रूप से चल रहे टोटो (ई-रिक्शा) के परिचालन पर तुरंत रोक लगाई जाए। छात्रों का कहना है कि NH पर टोटो के चलने से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए राजमार्गों पर इनका परिचालन पूर्णतः बंद किया जाना चाहिए ताकि ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।3
- शेखपुरा समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने कृषि, सिंचाई, पशुपालन, मत्स्य और गव्य विकास विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पात्र किसानों के बीच समय पर शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित करने और किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रत्येक योग्य किसान तक पहुँचाने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और खाद की कालाबाजारी व जमाखोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिले के पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे आहर और पइन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, 29 नलकूपों के निर्माण व जीर्णोद्धार के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने को कहा गया। किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने में मदद देने के लिए उनका शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। प्याज उत्पादक किसानों के हित में भंडारण गृह निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने और पशुओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाद निर्माण का काम जल्द शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रखंडवार योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और स्वयं क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करने का निर्देश दिया। मंगलवार शाम 4:00 बजे संपन्न हुई इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।1
- बिहार में पासवान समाज को लेकर गीता जी ने अरुण भारती पर बड़ा हमला बोला है।1
- नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने एक बड़ा बयान दिया है। विधायक का स्पष्ट कहना है कि उन्हें 10 प्रतिशत वालों का हक, हिस्सा और अधिकार नहीं चाहिए। लेकिन, 90 प्रतिशत के हिस्से पर जो 10 प्रतिशत लोग कुंडली मारकर बैठे हैं, उन्हें हर हाल में उससे मुक्त कराना है।1
- लखीसराय के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में शराब पीकर उत्पात मचा रहे एक युवक को परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को गौसगंज गांव निवासी नगीना मलिक का पुत्र मनु मलिक शराब पीकर घर में हंगामा कर रहा था। नशे में धुत होकर वह गाली-गलौज और घरवालों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया था। इससे परेशान होकर आखिरकार परिजनों ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शराबी युवक को घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवक की मेडिकल जांच सदर अस्पताल लखीसराय में कराई गई, जहां उसकी रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मनु मलिक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने साफ कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर सार्वजनिक स्थान या घर में शांति भंग करता है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने भी परिजनों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शराब के कारण कई घर बर्बाद हो रहे हैं और ऐसे लोगों पर समय रहते कार्रवाई से समाज में शांति बनी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब पीकर हंगामा करने या अवैध शराब की सूचना तुरंत 112 नंबर या नजदीकी थाने को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।1
- जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के बहियार से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कई घंटों के बाद मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमरेरा गांव निवासी विरजू मिश्री के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अंकित का मोहनपुर गांव में ननिहाल है और कुछ दिन पहले अपने मामा के निधन के कारण वह परिजनों के साथ ननिहाल आया हुआ था। अंकित ने करीब 10 दिन पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद मृतक की मां सुनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अंकित ने गांव की ही चांदनी कुमारी से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से ही उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। मां का आरोप है कि इसी रंजिश के कारण उनके बेटे की हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। चंद्रदीप थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।1