logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईसानगर क्षेत्र में लगीं भयंकर आग में एक मवेशी जिंदा जला, आग की लपटों के बीच मवेशी को बचाने गया गृहस्वामी झुलसा लखीमपुर खीरी ईसानगर क्षेत्र में लगीं भयंकर आग में एक मवेशी जिंदा जला, आग की लपटों के बीच मवेशी को बचाने गया गृहस्वामी झुलसा। करीब आधा दर्जन घर व दुकानें जली। कटौली के पास की बताई जा रही घटना। सूत्र

2 hrs ago
user_Vivek Kumar
Vivek Kumar
Local News Reporter Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

ईसानगर क्षेत्र में लगीं भयंकर आग में एक मवेशी जिंदा जला, आग की लपटों के बीच मवेशी को बचाने गया गृहस्वामी झुलसा लखीमपुर खीरी ईसानगर क्षेत्र में लगीं भयंकर आग में एक मवेशी जिंदा जला, आग की लपटों के बीच मवेशी को बचाने गया गृहस्वामी झुलसा। करीब आधा दर्जन घर व दुकानें जली। कटौली के पास की बताई जा रही घटना। सूत्र

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है… जहां इंसानों के आखिरी ठिकाने—कब्रिस्तान—की भी हिफाजत नहीं हो पा रही है। वीडियो में जो तस्वीरें आप देख रहे हैं… ये किसी वीरान खंडहर की नहीं… बल्कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की हैं। टूटी हुई बाउंड्री वॉल… बिखरी हुई कब्रें… और अंदर खुलेआम घूमते आवारा पशु… कभी समाजवादी सरकार के दौरान इन कब्रिस्तानों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनाई गई थी… ताकि कब्रें सुरक्षित रहें… लेकिन आज वही दीवारें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं। सबसे बड़ा सवाल: क्या मृतकों की इज्जत की भी अब कोई कीमत नहीं बची? बाउंड्री टूटने के बाद कब्रिस्तान पूरी तरह खुला पड़ा है… जिससे ना सिर्फ कब्रों को नुकसान पहुंच रहा है… बल्कि धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश हैं… न कोई मरम्मत… न कोई सुरक्षा… बस इंतजार है किसी बड़े विवाद या हादसे का? अब देखना ये है कि प्रशासन कब जागेगा… या फिर कब्रिस्तान यूं ही बर्बादी की कहानी बयां करता रहेगा…
    1
    लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है…
जहां इंसानों के आखिरी ठिकाने—कब्रिस्तान—की भी हिफाजत नहीं हो पा रही है।
वीडियो में  जो तस्वीरें आप देख रहे हैं… ये किसी वीरान खंडहर की नहीं…
बल्कि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान की हैं।
टूटी हुई बाउंड्री वॉल…
बिखरी हुई कब्रें…
और अंदर खुलेआम घूमते आवारा पशु…
कभी समाजवादी सरकार के दौरान इन कब्रिस्तानों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनाई गई थी…
ताकि कब्रें सुरक्षित रहें… लेकिन आज वही दीवारें मलबे में तब्दील हो चुकी हैं।
सबसे बड़ा सवाल: क्या मृतकों की इज्जत की भी अब कोई कीमत नहीं बची? बाउंड्री टूटने के बाद कब्रिस्तान पूरी तरह खुला पड़ा है…
जिससे ना सिर्फ कब्रों को नुकसान पहुंच रहा है… बल्कि धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं।जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी खामोश हैं…
न कोई मरम्मत…
न कोई सुरक्षा…
बस इंतजार है किसी बड़े विवाद या हादसे का?
अब देखना ये है कि प्रशासन कब जागेगा…
या फिर कब्रिस्तान यूं ही बर्बादी की कहानी बयां करता रहेगा…
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    1
    Post by खीरी न्यूज़ अपडेट
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महा-खुलासा नगर मोहम्मदी तहसील क्षेत्र अंतर्गत: 'सफ़ेदपोश' यमराजों का नंगा नाच, गोमती की कोख और शारदा की पटरियों पर 'पीले पंजे' का खूनी प्रहार! नेशनल न्यूज़ ब्यूरो: संजय कुमार राठौर लोकेशन: मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इस वक्त भ्रष्टाचार के उस 'ज्वालामुखी' पर बैठी है, जो किसी भी दिन पूरे सिस्टम को स्वाहा कर सकता है। यहाँ 'सत्ता की हनक' और 'नोटों की चमक' ने कानून के इकबाल को बंधक बना लिया है। योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जनाजा निकालते हुए खनन माफियाओं ने आदि गंगा गोमती और शारदा नहर को अपनी जागीर समझ लिया है। यह केवल अवैध खनन नहीं है, बल्कि यह सट्टे की धमक और प्रशासनिक सरपरस्ती में चल रहा वो 'खूनी खेल' है, जिसमें आम आदमी की जान की कीमत कौड़ियों के भाव आंकी जा रही है। 1. नोटों की चमक ने किया 'खाकी' को अंधा! मोहम्मदी में बालू और मिट्टी का अवैध कारोबार किसी लुका-छिपी का खेल नहीं, बल्कि डंके की चोट पर होने वाली डकैती है। सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन की रग-रग में 'नोटों की चमक' भर दी है। * वसूली का 'कोड वर्ड': हर ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर का एक 'कोड' तय है। जिसकी जेब में माफिया का सिक्का है, उसके लिए लाल बत्ती भी हरी हो जाती है। * राजस्व की सरेआम लूट: सरकारी खजाने में जाने वाली रॉयल्टी अब माफियाओं के आलीशान बंगलों और ऐशो-आराम पर खर्च हो रही है। 2. सत्ता की हनक: जब 'झंडा' बनता है गुंडागर्दी का लाइसेंस मोहम्मदी-गोला मार्ग और शाहजहांपुर रोड पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर लगे 'विशेष दलों' के झंडे और रसूखदारों के नाम यह बताने के लिए काफी हैं कि माफियाओं को 'सत्ता की हनक' का पूरा कवच प्राप्त है। * पुलिस की मजबूरी या मिलीभगत?: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कुछ ट्रालियां पकड़कर हेडलाइन बटोरने की कोशिश तो की, लेकिन उन 'बड़े मगरमच्छों' पर हाथ डालने की हिम्मत आज तक नहीं जुटा पाई जो इस पूरे सिंडिकेट के आका हैं। 3. 'यमराज' बनकर दौड़ रहे ओवरहाइट डंपर: राहगीरों की आंखों में 'मौत का गुबार' सबसे खौफनाक मंजर मोहम्मदी की सड़कों पर देखने को मिलता है। माफियाओं की भूख का आलम यह है कि ट्रालियों को आवर हाइट (Over-height) यानी क्षमता से तीन गुना ऊपर तक भर दिया जाता है। * अंधा कर रही धूल: बिना तिरपाल के दौड़ रहे इन वाहनों से उड़ने वाली बालू और मिट्टी राहगीरों के लिए 'मौत का जाल' बन चुकी है। * पलक झपकते ही हादसा: तेज हवाओं के चलते मोटरसाइकिल सवारों की आंखों में जैसे ही यह मिट्टी गिरती है, वे अपना संतुलन खो देते हैं। मोहम्मदी की सड़कें अब सुरक्षित सफर के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं की तिजोरियां भरने के लिए 'लाशों की मंडी' बनने की कगार पर हैं। 4. सट्टे की धमक: अपराध का नया पावर हाउस खबर के पीछे की कड़वी सच्चाई यह भी है कि खनन की काली कमाई का बड़ा हिस्सा मोहम्मदी के सट्टा बाजार में खपाया जा रहा है। * काले धन का चक्रव्यूह: अवैध खनन से मिलने वाले नोटों की गड्डियां रात के अंधेरे में सट्टे और जुए के अड्डों पर दांव पर लगाई जाती हैं। इसी 'सट्टे की धमक' ने क्षेत्र के युवाओं को अपराध की अंधी खाई में ढकेल दिया है। माफिया अब सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि समाज की नींव भी खोद रहे हैं। 5. विनाश के मुहाने पर कुदरत: गोमती और शारदा की चीख माफियाओं ने अपनी हवस में आदि गंगा गोमती नदी का सीना छलनी कर दिया है। जेसीबी मशीनों से नदी की गहराई तक की जा रही खुदाई ने जलस्तर को पाताल में भेज दिया है। वहीं, शारदा नहर की पटरियों को इस कदर खोखला कर दिया गया है कि मानसून की एक बारिश पूरे मोहम्मदी को जलमग्न कर सकती है। निष्कर्ष: क्या 'महाराज' का बुलडोजर अब भी खामोश रहेगा? लखीमपुर खीरी का यह 'खनन कांड' अब राष्ट्रीय सुर्खी बन चुका है। संजय कुमार राठौर की यह रिपोर्ट सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को खुली चुनौती है। * क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'हंटर' इन रसूखदार माफियाओं पर चलेगा? * क्या 'सत्ता की हनक' दिखाने वाले सफेदपोशों के चेहरों से नकाब उतरेगा? * क्या मोहम्मदी की जनता को धूल और मौत से आजादी मिलेगी? प्रशासन को चेतावनी: अगर इन 'सफेदपोश यमराजों' पर तत्काल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो मोहम्मदी की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। अब फैसला 'लखनऊ' को करना है— न्याय होगा या माफिया का राज रहेगा?
    1
    महा-खुलासा नगर मोहम्मदी तहसील क्षेत्र अंतर्गत:  'सफ़ेदपोश' यमराजों का नंगा नाच, गोमती की कोख और शारदा की पटरियों पर 'पीले पंजे' का खूनी प्रहार!
नेशनल न्यूज़ ब्यूरो: संजय कुमार राठौर लोकेशन: मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)
लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इस वक्त भ्रष्टाचार के उस 'ज्वालामुखी' पर बैठी है, जो किसी भी दिन पूरे सिस्टम को स्वाहा कर सकता है। यहाँ 'सत्ता की हनक' और 'नोटों की चमक' ने कानून के इकबाल को बंधक बना लिया है। योगी सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का जनाजा निकालते हुए खनन माफियाओं ने आदि गंगा गोमती और शारदा नहर को अपनी जागीर समझ लिया है।
यह केवल अवैध खनन नहीं है, बल्कि यह सट्टे की धमक और प्रशासनिक सरपरस्ती में चल रहा वो 'खूनी खेल' है, जिसमें आम आदमी की जान की कीमत कौड़ियों के भाव आंकी जा रही है।
1. नोटों की चमक ने किया 'खाकी' को अंधा!
मोहम्मदी में बालू और मिट्टी का अवैध कारोबार किसी लुका-छिपी का खेल नहीं, बल्कि डंके की चोट पर होने वाली डकैती है। सूत्रों की मानें तो खनन माफियाओं ने स्थानीय प्रशासन की रग-रग में 'नोटों की चमक' भर दी है।
* वसूली का 'कोड वर्ड': हर ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर का एक 'कोड' तय है। जिसकी जेब में माफिया का सिक्का है, उसके लिए लाल बत्ती भी हरी हो जाती है।
* राजस्व की सरेआम लूट: सरकारी खजाने में जाने वाली रॉयल्टी अब माफियाओं के आलीशान बंगलों और ऐशो-आराम पर खर्च हो रही है।
2. सत्ता की हनक: जब 'झंडा' बनता है गुंडागर्दी का लाइसेंस
मोहम्मदी-गोला मार्ग और शाहजहांपुर रोड पर दौड़ रहे ओवरलोड डंपरों पर लगे 'विशेष दलों' के झंडे और रसूखदारों के नाम यह बताने के लिए काफी हैं कि माफियाओं को 'सत्ता की हनक' का पूरा कवच प्राप्त है।
* पुलिस की मजबूरी या मिलीभगत?: मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने कुछ ट्रालियां पकड़कर हेडलाइन बटोरने की कोशिश तो की, लेकिन उन 'बड़े मगरमच्छों' पर हाथ डालने की हिम्मत आज तक नहीं जुटा पाई जो इस पूरे सिंडिकेट के आका हैं।
3. 'यमराज' बनकर दौड़ रहे ओवरहाइट डंपर: राहगीरों की आंखों में 'मौत का गुबार'
सबसे खौफनाक मंजर मोहम्मदी की सड़कों पर देखने को मिलता है। माफियाओं की भूख का आलम यह है कि ट्रालियों को आवर हाइट (Over-height) यानी क्षमता से तीन गुना ऊपर तक भर दिया जाता है।
* अंधा कर रही धूल: बिना तिरपाल के दौड़ रहे इन वाहनों से उड़ने वाली बालू और मिट्टी राहगीरों के लिए 'मौत का जाल' बन चुकी है।
* पलक झपकते ही हादसा: तेज हवाओं के चलते मोटरसाइकिल सवारों की आंखों में जैसे ही यह मिट्टी गिरती है, वे अपना संतुलन खो देते हैं। मोहम्मदी की सड़कें अब सुरक्षित सफर के लिए नहीं, बल्कि माफियाओं की तिजोरियां भरने के लिए 'लाशों की मंडी' बनने की कगार पर हैं।
4. सट्टे की धमक: अपराध का नया पावर हाउस
खबर के पीछे की कड़वी सच्चाई यह भी है कि खनन की काली कमाई का बड़ा हिस्सा मोहम्मदी के सट्टा बाजार में खपाया जा रहा है।
* काले धन का चक्रव्यूह: अवैध खनन से मिलने वाले नोटों की गड्डियां रात के अंधेरे में सट्टे और जुए के अड्डों पर दांव पर लगाई जाती हैं। इसी 'सट्टे की धमक' ने क्षेत्र के युवाओं को अपराध की अंधी खाई में ढकेल दिया है। माफिया अब सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि समाज की नींव भी खोद रहे हैं।
5. विनाश के मुहाने पर कुदरत: गोमती और शारदा की चीख
माफियाओं ने अपनी हवस में आदि गंगा गोमती नदी का सीना छलनी कर दिया है। जेसीबी मशीनों से नदी की गहराई तक की जा रही खुदाई ने जलस्तर को पाताल में भेज दिया है। वहीं, शारदा नहर की पटरियों को इस कदर खोखला कर दिया गया है कि मानसून की एक बारिश पूरे मोहम्मदी को जलमग्न कर सकती है।
निष्कर्ष: क्या 'महाराज' का बुलडोजर अब भी खामोश रहेगा?
लखीमपुर खीरी का यह 'खनन कांड' अब राष्ट्रीय सुर्खी बन चुका है। संजय कुमार राठौर की यह रिपोर्ट सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को खुली चुनौती है।
* क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'हंटर' इन रसूखदार माफियाओं पर चलेगा?
* क्या 'सत्ता की हनक' दिखाने वाले सफेदपोशों के चेहरों से नकाब उतरेगा?
* क्या मोहम्मदी की जनता को धूल और मौत से आजादी मिलेगी?
प्रशासन को चेतावनी: अगर इन 'सफेदपोश यमराजों' पर तत्काल गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो मोहम्मदी की जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। अब फैसला 'लखनऊ' को करना है— न्याय होगा या माफिया का राज रहेगा?
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पलिया। नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे पलिया नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों से सड़कों और प्रमुख चौराहों को जगमगाया गया है, जिससे पूरा नगर उत्सवमय नजर आ रहा है। खासकर स्टेशन चौराहा भव्य सजावट के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भव्य आयोजन श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े मनीष गुप्ता एवं मानू बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज गुरुवार से हो रहा है। आज प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसमें करनाल हरियाणा के गौरव महादेवा शोभायात्रा कलाकार रहेंगे। 3 अप्रैल (शुक्रवार) को बालाजी की चौकी के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनेगा। 4 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। इसके अलावा 5 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान में विशाल जागरण होगा। महोत्सव का समापन 6 अप्रैल को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा। नगर में चल रहे इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रीबालाजी मित्र मण्डल मठिया सेवा समिति ने नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
    1
    पलिया। नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे पलिया नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटों की झालरों से सड़कों और प्रमुख चौराहों को जगमगाया गया है, जिससे पूरा नगर उत्सवमय नजर आ रहा है। खासकर स्टेशन चौराहा भव्य सजावट के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह भव्य आयोजन श्री बालाजी मित्र मंडल मठिया सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े मनीष गुप्ता एवं मानू बाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ आज गुरुवार से हो रहा है। आज प्रथम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसमें करनाल हरियाणा के गौरव महादेवा शोभायात्रा कलाकार रहेंगे। 3 अप्रैल (शुक्रवार) को बालाजी की चौकी के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनेगा। 4 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।
इसके अलावा 5 अप्रैल को श्रीरामलीला मैदान में विशाल जागरण होगा। महोत्सव का समापन 6 अप्रैल को विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
नगर में चल रहे इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रीबालाजी मित्र मण्डल मठिया सेवा समिति ने नगर व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश – जिला इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा के सभी लेन के सभी बैरियर कार घुमा घुमा कर तोड़ डाले टोल नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था मामले में संजय सिंह, गौरव यादव और दीपू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
    1
    उत्तर प्रदेश –
जिला इटावा में कार सवारों ने टोल प्लाजा के सभी लेन के सभी बैरियर  कार घुमा घुमा कर तोड़ डाले
टोल नहीं देने को लेकर विवाद हुआ था
मामले में संजय सिंह, गौरव यादव और दीपू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।, मेला मैदान इलाके में शराब पर ओवरचार्जिंग का वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ₹150 की बोतल पर ₹160 वसूलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दिखाया जा रहा है कि तय कीमत से ज्यादा रकम लेकर ग्राहकों से खुलेआम वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की मनमानी चल रही है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिक कीमत लेने के बावजूद पक्का बिल नहीं दिया जा रहा, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और बढ़ जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाते हैं।
    1
    लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।, मेला मैदान इलाके में शराब पर ओवरचार्जिंग का वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान इलाके में शराब बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ₹150 की बोतल पर ₹160 वसूलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दिखाया जा रहा है कि तय कीमत से ज्यादा रकम लेकर ग्राहकों से खुलेआम वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से इस तरह की मनमानी चल रही है। ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया है कि अधिक कीमत लेने के बावजूद पक्का बिल नहीं दिया जा रहा, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका और बढ़ जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है और लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कदम उठाते हैं।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में खाली थालियां बजकर छात्राएं जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं, इन छात्राओं का कहना है कि उन्हें खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसा जा रहा है, यह छात्राएं लंबे समय से इसकी शिकायत कर रही थी, पूर्व DUSU सचिव अपराजिता ठाकुर से झड़प भी हुई थी, दीपिका को उल्टे पांव लौटा दिया था
    1
    दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस गर्ल्स हॉस्टल में खाली थालियां बजकर छात्राएं जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं, इन छात्राओं का कहना है कि उन्हें खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसा जा रहा है, 
यह छात्राएं लंबे समय से इसकी शिकायत कर रही थी, पूर्व DUSU सचिव अपराजिता ठाकुर से झड़प भी हुई थी, दीपिका को उल्टे पांव लौटा दिया था
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। परिवार नियोजन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद में अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले का पहला इंजेक्शन गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ शिवानी शर्मा द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ प्रमोद वर्मा तथा फैमिली प्लानिंग मैनेजर पद्माकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के तीन केंद्रों पर इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। जिला महिला चिकित्सालय के साथ ही सीएचसी फरधान और सीएचसी नकहा में भी कार्यक्रम शुरू किया गया। सीएचसी फरधान में अधीक्षक अमित बाजपेई, एमएच कंसलटेंट लल्ला सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा की उपस्थिति हुआ तथा सीएचसी नकहा में डीपीएम अनिल यादव व अधीक्षक डॉ रामू वर्मा के नेतृत्व में इसका शुभारंभ किया गया। सीएमओ ने बताया कि अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, आसान और प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प है। इसे त्वचा के नीचे लगाया जाता है, जिससे इसे लगाना पहले की तुलना में अधिक सरल हो गया है। यह इंजेक्शन तीन महीने तक गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करता है और महिलाओं को बार-बार दवा लेने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस नए विकल्प को लाने के पीछे शासन की मंशा है कि परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया जाए, खासकर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं के लिए। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ अनियोजित गर्भधारण की समस्या को भी कम किया जा सकेगा। सीएमएस डॉ अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि उन्हें इस इंजेक्शन के फायदे और उपयोग की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से पारंपरिक अंतरा इंजेक्शन ले रही हैं, उन्हें नया इंजेक्शन नहीं लगाया जाएगा और जिन महिलाओं को नया सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन दिया जाएगा, उन्हें पुराना वाला नहीं दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस नई पहल से परिवार नियोजन कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान डॉ अंजली वर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर शिप्रा वर्मा, हेल्प डेस्क मैनेजर सुष्मिता वर्मा, फैमिली प्लानिंग काउंसलर शिखा कश्यप, एएफएचसी काउंसलर दीपमाला, एसटीआई काउंसलर प्रियंका अवस्थी, पीपीटीसीटी काउंसलर सोनम सक्सेना, एएनएम आरती वर्मा, रश्मि सक्सेना, मधू, लोकेश सिंह व अजीत वर्मा सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    लखीमपुर खीरी। परिवार नियोजन सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनपद में अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले का पहला इंजेक्शन गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ शिवानी शर्मा द्वारा लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ प्रमोद वर्मा तथा फैमिली प्लानिंग मैनेजर पद्माकर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के तीन केंद्रों पर इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। जिला महिला चिकित्सालय के साथ ही सीएचसी फरधान और सीएचसी नकहा में भी कार्यक्रम शुरू किया गया। सीएचसी फरधान में अधीक्षक अमित बाजपेई, एमएच कंसलटेंट लल्ला सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा की उपस्थिति हुआ तथा सीएचसी नकहा में डीपीएम अनिल यादव व अधीक्षक डॉ रामू वर्मा के नेतृत्व में इसका शुभारंभ किया गया।
सीएमओ ने बताया कि अंतरा सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित, आसान और प्रभावी गर्भनिरोधक विकल्प है। इसे त्वचा के नीचे लगाया जाता है, जिससे इसे लगाना पहले की तुलना में अधिक सरल हो गया है। यह इंजेक्शन तीन महीने तक गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करता है और महिलाओं को बार-बार दवा लेने की आवश्यकता नहीं होती।
उन्होंने बताया कि इस नए विकल्प को लाने के पीछे शासन की मंशा है कि परिवार नियोजन सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया जाए, खासकर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं के लिए। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ अनियोजित गर्भधारण की समस्या को भी कम किया जा सकेगा।
सीएमएस डॉ अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है, ताकि उन्हें इस इंजेक्शन के फायदे और उपयोग की पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो महिलाएं पहले से पारंपरिक अंतरा इंजेक्शन ले रही हैं, उन्हें नया इंजेक्शन नहीं लगाया जाएगा और जिन महिलाओं को नया सबक्यूटेनिअस इंजेक्शन दिया जाएगा, उन्हें पुराना वाला नहीं दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस नई पहल से परिवार नियोजन कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
इस दौरान डॉ अंजली वर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर शिप्रा वर्मा, हेल्प डेस्क मैनेजर सुष्मिता वर्मा, फैमिली प्लानिंग काउंसलर शिखा कश्यप, एएफएचसी काउंसलर दीपमाला, एसटीआई काउंसलर प्रियंका अवस्थी, पीपीटीसीटी काउंसलर सोनम सक्सेना, एएनएम आरती वर्मा, रश्मि सक्सेना, मधू, लोकेश सिंह व अजीत वर्मा सहित आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_INDIA TV24 NEWS
    INDIA TV24 NEWS
    Journalism Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.