59 की उम्र में पूरा हुआ शिक्षक बनने का सपना, 27 साल की मेहनत के बाद विजय कुमार बने TGT संस्कृत शिक्षक बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने 59 साल की उम्र में शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा किया है। करीब 27 साल तक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और कई असफल प्रयासों के बाद उनका चयन एक अशासकीय स्कूल में टीजीटी संस्कृत पद पर हुआ है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। विजय ने वर्ष 1999 से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कई बार लिखित परीक्षाएं पास कीं, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने के कारण उनका चयन हो गया। छह बार टीजीटी और चार बार पीजीटी परीक्षा पास की विजय के अनुसार, उन्होंने टीजीटी की लिखित परीक्षा छह बार और पीजीटी की परीक्षा चार बार पास की। इसके बावजूद करीब आठ बार साक्षात्कार के चरण में उनका चयन नहीं हो सका। हर बार असफलता के बाद उन्होंने तैयारी जारी रखी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं था और उन्हें टीजीटी संस्कृत पद पर चयन का मौका मिला। 26 साल तक स्कूलों में पढ़ाया विजय करीब 26 साल तक बड़ौत क्षेत्र के विवेकानंद विद्यापीठ और दून पब्लिक स्कूल में हिंदी और संस्कृत पढ़ाते रहे। शिक्षक परिवार से आने वाले विजय के पिता लक्ष्मण सिंह भी शिक्षक थे। पढ़ाने के साथ उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। बच्चे भी कर रहे नौकरी और पढ़ाई विजय के पांच बच्चे हैं। उनके दो बेटे उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी का भी शिक्षक पद पर चयन हुआ है और वह फिलहाल प्रतीक्षा सूची में है। असफलताओं से सीख लेकर जारी रखी तैयारी विजय ने बताया कि उन्होंने हर असफल प्रयास से सीख ली और तैयारी बंद नहीं की। लंबे समय तक इंतजार और लगातार प्रयास के बाद आखिरकार उनका शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

- पिलखुवा में 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच | Hapur News हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र में करीब 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:09 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान महमूद अली पुत्र स्वर्गीय मुन्शी अली, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी मोहल्ला गढ़ी, थाना पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस के प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई और मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।1
- 59 की उम्र में पूरा हुआ शिक्षक बनने का सपना, 27 साल की मेहनत के बाद विजय कुमार बने TGT संस्कृत शिक्षक बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने 59 साल की उम्र में शिक्षक बनने का अपना सपना पूरा किया है। करीब 27 साल तक शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी और कई असफल प्रयासों के बाद उनका चयन एक अशासकीय स्कूल में टीजीटी संस्कृत पद पर हुआ है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। विजय ने वर्ष 1999 से शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कई बार लिखित परीक्षाएं पास कीं, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं होने के कारण उनका चयन हो गया। छह बार टीजीटी और चार बार पीजीटी परीक्षा पास की विजय के अनुसार, उन्होंने टीजीटी की लिखित परीक्षा छह बार और पीजीटी की परीक्षा चार बार पास की। इसके बावजूद करीब आठ बार साक्षात्कार के चरण में उनका चयन नहीं हो सका। हर बार असफलता के बाद उन्होंने तैयारी जारी रखी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार नहीं था और उन्हें टीजीटी संस्कृत पद पर चयन का मौका मिला। 26 साल तक स्कूलों में पढ़ाया विजय करीब 26 साल तक बड़ौत क्षेत्र के विवेकानंद विद्यापीठ और दून पब्लिक स्कूल में हिंदी और संस्कृत पढ़ाते रहे। शिक्षक परिवार से आने वाले विजय के पिता लक्ष्मण सिंह भी शिक्षक थे। पढ़ाने के साथ उन्होंने शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। बच्चे भी कर रहे नौकरी और पढ़ाई विजय के पांच बच्चे हैं। उनके दो बेटे उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी का भी शिक्षक पद पर चयन हुआ है और वह फिलहाल प्रतीक्षा सूची में है। असफलताओं से सीख लेकर जारी रखी तैयारी विजय ने बताया कि उन्होंने हर असफल प्रयास से सीख ली और तैयारी बंद नहीं की। लंबे समय तक इंतजार और लगातार प्रयास के बाद आखिरकार उनका शिक्षक बनने का सपना पूरा हुआ। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।1
- चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, अवैध चाकू बरामद धौलाना पुलिस ने गालंद नहर-पिपलेड़ा मार्ग से पकड़ा, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, धौलाना थाना पुलिस गालंद नहर से पिपलेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ सोनू पुत्र नूर नबी, निवासी हीरो होंडा एजेंसी के पीछे, नियाज कॉलोनी, ग्राम शेखपुर खिचरा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- आधी रात लाइव क्यों आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ?1
- आशा कार्यकर्ता को धमकी, वीडियो वायरल; जमीनी विवाद में हत्या की धमकी का आरोप मेरठ के ब्रह्मपुरी में दबंगई का वीडियो वायरल आशा कार्यकर्ता को हत्या की धमकी देने का आरोप। मामला नूर नगर का बताया जा रहा है, जहां 14 फीट रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि युवक ने महिला से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शिकायत मिलने के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- संडीला में अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला 18वां जुलूस गौसे आजम। संडीला में अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला 18वां जुलूस गौसे आजम* हरदोई/संडीला। राष्ट्रीय अंजुमन निदा-ए-औलिया ट्रस्ट, आस्ताना आलिया हजरत दादा मियां रह. मोहल्ला मलकाना संडीला की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार, 24 सितंबर को 18वां जुलूस गौसे आजम रजि. अदब और एहतराम के साथ निकाला गया। मगरिब की नमाज के बाद नजर व चिरागा और कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसके बाद पूर्व विधायक स्व. महावीर सिंह के पुत्र अन्नू भाई साहब ने हाथों में परचम लेकर जुलूस की शुरुआत की। इस दौरान अमन प्रताप सिंह, जगत जी, दानिश, मेराज समेत अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस हकीम मेराज साहब के घर से छोटा चौराहा, मखदूम शाह दरगाह, छत्ते वाली गली, मंडई, मुसापुर, बड़ा कुआं, कस्बा पुलिस चौकी, कल्लू चौधरी, इमाम चौक होते हुए वापस आस्ताना दादा मियां पहुंचा। यहां सलातो-सलाम और दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में मंडई से तीन, मलकाना से तीन अंजुमन के साथ बड़ी संख्या में परचम शामिल रहे। छोटा चौराहा समेत विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। हसन मक्की, हसीन हलवाई समेत तमाम लोगों ने परचम पर मन्नतें मानीं और लंगर कराया। कमेटी की ओर से छोटा चौराहा पर पुलिस प्रशासन का माला पहनाकर स्वागत किया गया। जुलूस में शामिल शायरों को कमेटी की ओर से उपहार भी प्रदान किए गए। जुलूस के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया। सज्जादानशीन सूफी ख्वाजा इस्हाक अली मियां कादरी चिश्ती साबरी वारसी ने सभी जायरीन और आयोजन में सहयोग करने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर सय्यद असद मेराज साहब, सूफी अकील मियां, सूफी अंसार मियां, नूर अहमद, अंसुब अली राजा साहब, जुबैर अहमद, मो. सलीम सिद्दीकी, मौलाना रजी, हाफिज नसरुद्दीन, शकील वारसी, बबलू खान किसान टोला, साहब दावर रजा, फरहत महमूद, अंसार अंसारी, बेबी कव्वाल, हिदायत अली खान, फैजी जैदी, हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित, हसनैन संडीलवी सहित बड़ी संख्या में गौसे आजम के आशिकों ने शिरकत की संवाददाता - सूरज गुप्ता सहयोगी अंसार अंसारी1
- दबंगो ने ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटा वीडियो हो रहा जमकर वायरल दबंगो के होंसले बुलंद ई रिक्शा चालक की जमकर लात और घूसो से की पिटाई वीडियो वायरल हापुड़- दबंगो का आतंक,दबंगों ने ई रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटा,दबंगो ने बीच सड़क पर ई रिक्शा चालक की जमकर लात और घूसो से की पिटाई,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हापुड़ नगर कोतवाली के तहसील चौराहे के पास का मामला।1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: 140 की रफ्तार से डिवाइडर में टकराकर कई बार पलटी कार, तीन की मौत; दो गंभीर1