logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाविद्यालयों में 2532 सहायक प्राध्यापक पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के विरोध में गर्दनीबाग, पटना पटना, 4 अगस्त। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा 211 नवस्थापित में आमरण अनशन जारी है। मंगलवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा के शोधार्थियों एवं पीएचडी धारकों ने आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलन में डॉ. रणवीर कुमार सिंह, डॉ. कुणाल सिंह, डॉ. राकेश भारती एवं छात्र नेता आशीष कुमार उर्फ गुलशन यादव सहित कई शोधार्थी शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में यूजीसी रेगुलेशंस-2018 का उल्लंघन किया गया है। उनका दावा है कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में दर्ज कराई गई है, जिसे यूजीसी सचिव को भेजा गया है। शिकायत में पीएचडी, नेट/जेआरएफ अंक निर्धारण, 10वीं-12वीं के अंकों को शामिल करने, संविदा नियुक्तियों और अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, समान अवसर और यूजीसी मानकों की रक्षा सुनिश्चित करना है तथा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। #Bihar #Patna #JPU #UGC #AssistantProfessor #TeacherRecruitment

5 hrs ago
user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
BBN MEDIA LIVE NEWS Network
News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
5 hrs ago

महाविद्यालयों में 2532 सहायक प्राध्यापक पदों पर चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के विरोध में गर्दनीबाग, पटना पटना, 4 अगस्त। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा 211 नवस्थापित में आमरण अनशन जारी है। मंगलवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा के शोधार्थियों एवं पीएचडी धारकों ने आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलन में डॉ. रणवीर कुमार सिंह, डॉ. कुणाल सिंह, डॉ. राकेश भारती एवं छात्र नेता आशीष कुमार उर्फ गुलशन यादव सहित कई शोधार्थी शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में यूजीसी रेगुलेशंस-2018 का उल्लंघन किया गया है। उनका दावा है कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में दर्ज कराई गई है, जिसे यूजीसी सचिव को भेजा गया है। शिकायत में पीएचडी, नेट/जेआरएफ अंक निर्धारण, 10वीं-12वीं के अंकों को शामिल करने, संविदा नियुक्तियों और अन्य नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, समान अवसर और यूजीसी मानकों की रक्षा सुनिश्चित करना है तथा सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। #Bihar #Patna #JPU #UGC #AssistantProfessor #TeacherRecruitment

More news from बिहार and nearby areas
  • इतिहास हमें बहुत कुछ सिखाती है लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हमारे देश को पूर्व में जितने महान लोगों ने बलिदान दिया उनके श्री चरणों में नमन है।
    1
    इतिहास हमें बहुत कुछ सिखाती है लेकिन हम उस पर ध्यान नहीं देते हमारे देश को पूर्व में जितने महान लोगों ने बलिदान दिया उनके श्री चरणों में नमन है।
    user_सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे। पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।
    4
    पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।
पटना नगर निगम अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज सातवें दिन सभी का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल नहीं तोड़ेंगे।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • महापौर ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक 4 अगस्त 2026। पटना पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त यशपाल मीणा की उपस्थिति में मंगलवार को पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी तीनों मांगों को विस्तारपूर्वक महापौर के समक्ष रखा। इसके बाद प्रत्येक मांग पर बिंदुवार चर्चा की गई। महापौर ने स्पष्ट किया कि पटना नगर निगम कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा संघ की तीनों मांगों के समाधान के पक्ष में है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इन मांगों पर अंतिम निर्णय लेना पटना नगर निगम को प्राप्त वैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि निगम अपनी सकारात्मक मंशा को औपचारिक रूप देते हुए तीनों मांगों से संबंधित प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति एवं निगम परिषद से पारित कराकर अनुशंसा सहित नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे। बैठक के दौरान महापौर सीता साहू ने कहा, "पटना नगर निगम सभी सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। संघ की तीनों मांगों पर विचार एवं अनुशंसा के लिए बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।" संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक आयोजित करने के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा से संघ के सदस्यों एवं सफाई कर्मियों को अवगत कराया जाएगा तथा उम्मीद जताई कि मांगों के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य अनिता देवी, सुनीता देवी, कुमार संजीत, मनोज कुमार तथा अपर नगर आयुक्त कृष्ण स्वरूप भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर पटना सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों के दैनिक सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
    1
    महापौर ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक
4 अगस्त 2026। पटना
पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू की अध्यक्षता एवं नगर आयुक्त  यशपाल मीणा की उपस्थिति में मंगलवार को पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित सभागार में पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी तीनों मांगों को विस्तारपूर्वक महापौर के समक्ष रखा। इसके बाद प्रत्येक मांग पर बिंदुवार चर्चा की गई। महापौर ने स्पष्ट किया कि पटना नगर निगम कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा संघ की तीनों मांगों के समाधान के पक्ष में है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इन मांगों पर अंतिम निर्णय लेना पटना नगर निगम को प्राप्त वैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
इस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि निगम अपनी सकारात्मक मंशा को औपचारिक रूप देते हुए तीनों मांगों से संबंधित प्रस्ताव सशक्त स्थायी समिति एवं निगम परिषद से पारित कराकर अनुशंसा सहित नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे।
बैठक के दौरान महापौर सीता साहू ने कहा, "पटना नगर निगम सभी सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा एवं उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए गए हैं। संघ की तीनों मांगों पर विचार एवं अनुशंसा के लिए बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।"
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक आयोजित करने के लिए महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा से संघ के सदस्यों एवं सफाई कर्मियों को अवगत कराया जाएगा तथा उम्मीद जताई कि मांगों के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य अनिता देवी, सुनीता देवी, कुमार संजीत, मनोज कुमार तथा अपर नगर आयुक्त कृष्ण स्वरूप भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर पटना सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों के दैनिक सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
    user_Newslahar
    Newslahar
    Local News Reporter मुस्तफापुर, पटना•
    10 hrs ago
  • प्रशांत किशोर के बांकेपुर उपचुनाव में जीत के खुशी में जयनगर में लोगों ने खुशी मनया
    1
    प्रशांत किशोर के बांकेपुर उपचुनाव में जीत के खुशी में जयनगर में लोगों ने खुशी  मनया
    user_NEW NEWS BHARAT 365
    NEW NEWS BHARAT 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार में अब 24 घंटे में बनेगा राशन कार्ड! आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी बातें ।। पटना: बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पात्र आवेदकों का राशन कार्ड 24 घंटे के भीतर जारी करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे लोगों को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है। यदि आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। सामान्यतः आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है: आधार कार्ड परिवार के सभी सदस्यों का आधार विवरण निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो) पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित हो। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या निर्धारित सेवा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन बिना किसी देरी के स्वीकृत हो सके। इस वीडियो में जानिए: 24 घंटे में राशन कार्ड कैसे मिलेगा? आवेदन की पूरी प्रक्रिया किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान? नोट: पात्रता, दस्तावेज और प्रक्रिया राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग के नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य देख लें। #Bihar #RationCard #BiharRationCard #RationCardUpdate
    1
    बिहार में अब 24 घंटे में बनेगा राशन कार्ड! आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी बातें ।।
पटना: बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और तेज करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब पात्र आवेदकों का राशन कार्ड 24 घंटे के भीतर जारी करने की व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे लोगों को लंबे इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है।
यदि आप नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
सामान्यतः आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
आधार कार्ड
परिवार के सभी सदस्यों का आधार विवरण
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित हो।
आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या निर्धारित सेवा केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करना आवश्यक है, ताकि आवेदन बिना किसी देरी के स्वीकृत हो सके।
इस वीडियो में जानिए:
24 घंटे में राशन कार्ड कैसे मिलेगा?
आवेदन की पूरी प्रक्रिया
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
नोट: पात्रता, दस्तावेज और प्रक्रिया राज्य सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग के नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य देख लें।
#Bihar #RationCard #BiharRationCard #RationCardUpdate
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • राहुल गांधी जी दिल्ली में सड़क पर गरिब आदमी राहगीर से जिसको देख कर लोग मुंह घुमाकर चले जाते हैं लेकिन राहुल गांधी जी ने इस राहगीर को रूकवाकर हाल समाचार लिया।यह होता है सच्चे नेता की पहचान
    1
    राहुल गांधी जी दिल्ली में सड़क पर गरिब आदमी राहगीर से जिसको देख कर लोग मुंह घुमाकर चले जाते हैं लेकिन राहुल गांधी जी ने इस राहगीर को रूकवाकर हाल समाचार लिया।यह होता है सच्चे नेता की पहचान
    user_सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • सफ़ाई कर्मियों की बड़ी जीत! तीनों मांगों पर लगी मुहरसफ़ाई कर्मियों की बड़ी जीत! तीनों मांगों पर लगी मुहर सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण लगातार छठे दिन कूड़े का उठाव ठप रहा, जिससे शहर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लग गया है। स्थिति गंभीर होते देख नगर विकास विभाग हरकत में आया है। मंगलवार को विभाग के प्रधान सचिव ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के नेताओं के साथ बैठक की।बैठक में आउटसोर्स एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने, कर्मियों का वेतन न रोकने और वाहन खराब होने पर ड्राइवरों को दोषी न ठहराने जैसी व्यवस्थागत बदलावों पर सहमति बनी है। आउटसोर्स एजेंसियों के लिए जल्द ही नई नियम और शर्तें लागू की जाएंगी। समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव और विभागीय मंत्री सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर हैं। इसके अलावा मंगलवार शाम महापौर, नगर आयुक्त और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ भी कर्मचारी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए विभाग को अनुशंसा भेजने पर सहमति बनी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि सफाईकर्मियों की हड़ताल जल्द समाप्त हो सकती है।
    4
    सफ़ाई कर्मियों की बड़ी जीत! तीनों मांगों पर लगी मुहरसफ़ाई कर्मियों की बड़ी जीत! तीनों मांगों पर लगी मुहर
सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण लगातार छठे दिन कूड़े का उठाव ठप रहा, जिससे शहर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लग गया है। स्थिति गंभीर होते देख नगर विकास विभाग हरकत में आया है। मंगलवार को विभाग के प्रधान सचिव ने पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी समन्वय समिति के नेताओं के साथ बैठक की।बैठक में आउटसोर्स एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने, कर्मियों का वेतन न रोकने और वाहन खराब होने पर ड्राइवरों को दोषी न ठहराने जैसी व्यवस्थागत बदलावों पर सहमति बनी है। आउटसोर्स एजेंसियों के लिए जल्द ही नई नियम और शर्तें लागू की जाएंगी। समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रधान सचिव और विभागीय मंत्री सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर गंभीर हैं। इसके अलावा मंगलवार शाम महापौर, नगर आयुक्त और सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ भी कर्मचारी नेताओं की बैठक हुई, जिसमें मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए विभाग को अनुशंसा भेजने पर सहमति बनी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि सफाईकर्मियों की हड़ताल जल्द समाप्त हो सकती है।
    user_Maha Khabar 24
    Maha Khabar 24
    Local News Reporter दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • शिक्षा बचाओ, देश बचाओ: शिक्षकों की पदयात्रा से गूंजा आरा शहर आरा, भोजपुर: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले मंगलवार को "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" अभियान के तहत शहर में पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। शिक्षकों ने शिक्षा के बाजारीकरण का विरोध करते हुए सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण वापस लेने, शनिवार को हाफ डे स्कूल, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त करने सहित कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पदयात्रा जेपी स्मृति पार्क से शुरू होकर रेड क्रॉस, शहीद भवन, मठिया मोड़, सुभाष चंद्र बोस स्मारक, नागरी प्रचारिणी और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक होते हुए पुनः जेपी स्मृति पार्क पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह 'विमल' ने कहा कि सरकार की नीतियों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। जिला सचिव धर्म कुमार राम ने शिक्षा के बाजारीकरण पर चिंता जताई, जबकि सम्मानित अध्यक्ष राजाराम सिंह 'प्रियदर्शी' ने कहा कि "शिक्षा और शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा।" नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पदयात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। #Ara #Bhojpur #शिक्षा_बचाओ_देश_बचाओ #TeacherProtest #Bihar #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़
    1
    शिक्षा बचाओ, देश बचाओ: शिक्षकों की पदयात्रा से गूंजा आरा शहर
आरा, भोजपुर: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के बैनर तले मंगलवार को "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" अभियान के तहत शहर में पांच किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गई। शिक्षकों ने शिक्षा के बाजारीकरण का विरोध करते हुए सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण वापस लेने, शनिवार को हाफ डे स्कूल, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से मुक्त करने सहित कई मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पदयात्रा जेपी स्मृति पार्क से शुरू होकर रेड क्रॉस, शहीद भवन, मठिया मोड़, सुभाष चंद्र बोस स्मारक, नागरी प्रचारिणी और डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक होते हुए पुनः जेपी स्मृति पार्क पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह 'विमल' ने कहा कि सरकार की नीतियों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर हो रही है। जिला सचिव धर्म कुमार राम ने शिक्षा के बाजारीकरण पर चिंता जताई, जबकि सम्मानित अध्यक्ष राजाराम सिंह 'प्रियदर्शी' ने कहा कि "शिक्षा और शिक्षक सुरक्षित रहेंगे तभी देश सुरक्षित रहेगा।"
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पदयात्रा में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
#Ara #Bhojpur #शिक्षा_बचाओ_देश_बचाओ #TeacherProtest #Bihar #जनता_की_आवाज_आरा_न्यूज़
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.