चार दिन बाद नहर में मिला अफसर का शव, हत्या या हादसा? जांच के घेरे में कई सवाल ब्यूरो चीफ मोंठ अरविंद श्रीवास समथर (झांसी)। कस्बा समथर के मोहल्ला खान बहादुर निवासी 29 वर्षीय अफसर पुत्र सत्तार खान का शव जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नहर (कुठौद शाखा) में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अफसर 8 फरवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को नहर में उतराता शव मिलने पर शिनाख्त अफसर के रूप में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफसर नहर तक कैसे पहुंचा। क्या वह हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का? कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। अफसर की शादी 10 मार्च 2025 को हुई थी। एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि नई-नई बसी गृहस्थी उजड़ गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले को लेकर करीब तीन सौ लोग थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पूरे कस्बे की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
चार दिन बाद नहर में मिला अफसर का शव, हत्या या हादसा? जांच के घेरे में कई सवाल ब्यूरो चीफ मोंठ अरविंद श्रीवास समथर (झांसी)। कस्बा समथर के मोहल्ला खान बहादुर निवासी 29 वर्षीय अफसर पुत्र सत्तार खान का शव जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नहर (कुठौद शाखा) में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी
फैल गई। अफसर 8 फरवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को नहर में उतराता शव मिलने पर शिनाख्त अफसर के रूप में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफसर नहर तक कैसे
पहुंचा। क्या वह हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का? कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। अफसर की शादी 10 मार्च 2025 को हुई थी। एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि नई-नई बसी गृहस्थी
उजड़ गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले को लेकर करीब तीन सौ लोग थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पूरे कस्बे की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- ब्यूरो चीफ मोंठ अरविंद श्रीवास समथर (झांसी)। कस्बा समथर के मोहल्ला खान बहादुर निवासी 29 वर्षीय अफसर पुत्र सत्तार खान का शव जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नहर (कुठौद शाखा) में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अफसर 8 फरवरी को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। गुरुवार को नहर में उतराता शव मिलने पर शिनाख्त अफसर के रूप में हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफसर नहर तक कैसे पहुंचा। क्या वह हादसे का शिकार हुआ या किसी साजिश का? कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और हालिया संपर्कों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण पर से पर्दा उठने की उम्मीद है। अफसर की शादी 10 मार्च 2025 को हुई थी। एक साल भी पूरा नहीं हुआ था कि नई-नई बसी गृहस्थी उजड़ गई। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामले को लेकर करीब तीन सौ लोग थाने पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पूरे कस्बे की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।4
- गुरसराय थाने में 24 हथियार नष्टः न्यायालय के आदेश पर परिसर में हुई विनिष्टीकरण की कार्रवाई1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Speed news MP/स्पीड न्यूज एमपी1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- UGC समर्थन आंदोलन में ओबीसी नेता दामोदर यादव को भोपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार ...1
- Post by Kshatr Pal shivhare1