Shuru
Apke Nagar Ki App…
शरारती तत्वों ने शराब दुकान में लगाई आग, सेलवा की घटना कटंगी नगर से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम सेलवा के डोंगरूटोला में संचालित अंग्रेजी देसी मदिरा दुकान में दो शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शराब दुकान में आग लगने से गांव में हंगामा हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मनीष मात्रे और अरुण ठाकरे नाम के दो लोगों ने पेट्रोल डालकर शराब दुकान में आग लगा दी।
Dev Anand
शरारती तत्वों ने शराब दुकान में लगाई आग, सेलवा की घटना कटंगी नगर से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम सेलवा के डोंगरूटोला में संचालित अंग्रेजी देसी मदिरा दुकान में दो शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शराब दुकान में आग लगने से गांव में हंगामा हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मनीष मात्रे और अरुण ठाकरे नाम के दो लोगों ने पेट्रोल डालकर शराब दुकान में आग लगा दी।
- User3143Waraseoni, Balaghat👏2 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी जितेन्द्र अग्रवाल की भतीजी एवं व्यवसाई बसंत अग्रवाल की सुपुत्री पूर्वा अग्रवाल ने वर्ष 2026 जनवरी में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा प्रथम प्रयास में ही 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त करी है। गौरतलब हो इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 1 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित किए है जिसमें पूर्वा अग्रवाल ने सफलता अर्जित की है पूर्वा की इस सफलता से नगर एवं परिवार में हर्ष की लहर व्याप्त है। चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसी देश की प्रतिष्ठित परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलता के साथ उत्तीर्ण करना पूर्वा की मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रमाण है। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों, समाज बंधुओं एवं परिजनों द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं। अपनी सफलता का श्रेय पूर्वा ने अपने माता-पिता, परिवारजनों एवं गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि सतत अध्ययन, सकारात्मक सोच और परिवार के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी है । पूर्वा ने आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। शहर के गणमान्य नागरिकों ने पूर्वा की इस सफलता को कटंगी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- कटंगी नगर से महज 2 किलोमीटर दूर ग्राम सेलवा के डोंगरूटोला में संचालित अंग्रेजी देसी मदिरा दुकान में दो शरारती तत्वों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शराब दुकान में आग लगने से गांव में हंगामा हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक मनीष मात्रे और अरुण ठाकरे नाम के दो लोगों ने पेट्रोल डालकर शराब दुकान में आग लगा दी।1
- *मोहगांव सड़क में शत् चंडी महायज्ञ महायज्ञ, मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा, श्रीमद् देवी भागवत कथा महापुराण कथा* कुरई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मोहगांव सड़क में कथा व्यास पंडित जितेंद्र तिवारी शारदा पीठ द्वारका के द्वारा माता दिवाला मंदिर में 19 मार्च से प्रारंभ होगी एवं 27 मार्च को पूर्ण आहुति समापन के साथ महाप्रसाद भंडारा का आयोजन।2
- प्रेमानंद जी महाराज1
- । होली की धुरेड़ी के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में सैलून संचालक युवक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि युवक की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और सालगिरह से पहले ही पत्नी ने अपने पति को हमेशा के लिए खो दिया।1
- आज का दिन सच में यादगार रहा। होली के रंगों से सराबोर यह दिन खुशियों, उमंग और अपनों के साथ बिताए पलों से भर गया। सुबह से ही होली का उत्साह चरम पर था। रंग, गुलाल, हंसी-मजाक और दोस्तों के साथ मस्ती—हर पल खास बन गया। रंगों में डूबे इस आनंद के बाद हमारा सफर आगे बढ़ा ग्राम बादलपार की ओर, जहां हमारी मुलाकात हुई रामकुमार भैया और अजय करवेती से। वहीं में सरवन वर्मा, ओर ओम प्रकाश वर्मा और बाकी साथियों के साथ मिलकर माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इसके बाद हम सब पहुंच गए प्रसिद्ध घाटकोहका मेला, जहां इन दिनों पारंपरिक मैघनाथ मेला लगा हुआ था। मेले में चारों ओर रौनक ही रौनक थी। भिन्न-भिन्न प्रकार की दुकानों से सजी पंक्तियां, खिलौनों और मिठाइयों की खुशबू, झूले, सजावटी सामान और स्थानीय हस्तशिल्प—सब कुछ मन मोह लेने वाला था। यह मेला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों को एक साथ जोड़ती है। यहां की लोक संस्कृति, पहनावा और आपसी भाईचारा देखने लायक था। हमने पूरे मेले का आनंद लिया, घूमे, हंसी-मजाक किया और इस खास दिन को यादगार बना लिया। शाम ढलते ही ढेर सारी खुशियों और यादों के साथ हम अपने घर लौट आए।1
- भारत माता की जय !! भारत माता की जय!!1
- 02 मार्च सोमवार को अपने घर से बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले एक शख्स की गांव के ही पुरानी खदान के गड्ढे में लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवा की है। 05 मार्च की सुबह करीब साढ़े 09 बजे गांव के कुछ लोगों ने लगड़ी खदान के गड्ढे में एक लाश तैरते हुए देखी। जिसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरफ फैल गई। सरपंच देवेन्द्र देशमुख भी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 मौका स्थल पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मनोज पटेल ने थाना प्रभारी धमेन्द्र कुसराम को सूचना दी।1