मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवक गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति के पीछे स्थित खंडहर के पास की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों की तस्करी, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवक गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति के पीछे स्थित खंडहर के पास की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों की तस्करी, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- अपने खुशी के अवसरों पर पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण अवश्य करे-विधायक रामकुमार कश्यप मनोनित पार्षद सेठपाल वर्मा ने अपने जन्मदिन पर विधायक संग त्रिवेणी लगाई इन्द्री ।। इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने आज मनोनित पार्षद एंव हर्बल पार्क कमेटी के चेयरमैन सेठपाल वर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर्बल पार्क में त्रिवेणी लगा कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। वहीं आज विधायक ने स्थानीय रैस्ट हाउस में भी पौधारोपण किया। इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी पहल है। हमें अपनी खुशियों के अवसर पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पौधारोपण से जहां हरियाली होती है वहीं हमारा वातावरण शुद्ध होता है जिससे हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई एक पेड़ मां के नाम मुहिम को पूरे देश में समर्थन मिला है जिसके चलते पूरे देश में लोग पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध करने का काम कर रहे है।1
- अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती1
- एसपी सिटी अमृत जैन की अपील: शांति-सौहार्द बनाए रखें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का करें पालन1
- अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे अपराधो की रोकथाम एवं अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत #संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनो की सघन चैकिंग हेतू निर्देशित किया गया है । इसी क्रम मे दिनाँक 09.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा बादामवाला रोड विकासनगर से एक अभियुक्त सौरव सिंह को अवैध खुखरी के साथ अन्तर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है । जो रात्री मे किसी घटना को अंजान देने की फिराक मे था । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । नाम पता अभियुक्त 1- सौरभ सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी #शिवपुरी कॉलोनी डाकपत्थर विकास नगर उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम कोतवाली विकासनगर 1- कांस्टेबल 1760 मनोज भारती 2-पीआरडी कमल वर्मा1
- उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मा उत्तर प्रदेश : मेरठ पुलिस ने व्यापारी गौरव मोहन अग्रवाल के कई गोदामों पर छापा मारा, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के दिवाली पटाखे बरामद किए। पुलिस का दावा है कि व्यापारी के पास पटाखे स्टोरेज का कोई लाइसेंस नहीं था।1
- जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर ने पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र शाहपुर के ग्राम तावली में किया फ्लैग मार्च, अधिनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। अवगत कराना है कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम तावली में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस होकर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा गांव एवं आसपास के क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। ▶️ फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक/अराजक तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ▶️ पुलिस द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक/अफवाहपूर्ण सूचना प्रसारित करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ▶️ मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमण, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।1
- यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुआ कांग्रेस अधिवेशन! ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुज्जर ने किया सभी का धन्यवाद और साथ ही मौजूदा सरकार को घेरा,जमकर कसे तंज !! यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुआ कांग्रेस अधिवेशन! ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुज्जर ने किया सभी का धन्यवाद और साथ ही मौजूदा सरकार को घेरा,जमकर कसे तंज !!1
- सतपाल बने बारबर एसोसिएशन इन्द्री के नए प्रधान , सभी दुकानदारों को करना होगा नियमों का पालन इन्द्री इन्द्री हर्बल पार्क में बारबर एसोसिएशन की एक मींटिग हुई जिसमें ब्लाक समिति सदस्य सतपाल को सर्वसम्मति से नया प्रधान चुन लिया गया। उपप्रधान के लिए शौकत अली व सचिव के लिए विनोद कुमार के नाम पर सहमति की गई। इस मौके पर काफी संख्या में हेयर सैलून मालिक मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान सतपाल ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वो एसोसिएशन के हक में काम करेगें ओर सभी को साथ लेकर चलेगें।1
- हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।1