logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।

2 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
2 hrs ago

हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण 🟠 The Aman Times | डोईवाला शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण डोईवाला शुगर मिल में गन्ना एवं चीनी उद्योग सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने मिल पहुंचकर मरम्मत कार्य, चीनी गोदाम और कर्मचारी आवास की जर्जर बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन के स्थान पर नई बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को दिए। गेस्ट हाउस के कायाकल्प और मिल के मरम्मत कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। राघव ने बताया कि नई कर्मचारी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की जाएगी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज शर्मा, रविन्द्र बेलवाल, विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण
🟠 The Aman Times | डोईवाला
शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण
डोईवाला शुगर मिल में गन्ना एवं चीनी उद्योग सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने मिल पहुंचकर मरम्मत कार्य, चीनी गोदाम और कर्मचारी आवास की जर्जर बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन के स्थान पर नई बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को दिए। गेस्ट हाउस के कायाकल्प और मिल के मरम्मत कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
राघव ने बताया कि नई कर्मचारी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की जाएगी।
मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज शर्मा, रविन्द्र बेलवाल, विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस,को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में... कोतवाली ऋषिकेश अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए किया था धनराशि का गबन दिनांक- 24/05/2026 को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष *पुलिस टीम :-* 1- उ०नि० विनेश कुमार 2- का० अभिषेक 3- का० तेज सिंह
    1
    एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस,को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में...
कोतवाली ऋषिकेश
अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए किया था धनराशि का गबन
दिनांक- 24/05/2026 को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया।  प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये।  
जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध  आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष
*पुलिस टीम :-* 
1- उ०नि० विनेश कुमार
2- का० अभिषेक
3- का० तेज सिंह
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवक गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति के पीछे स्थित खंडहर के पास की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों की तस्करी, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवक गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस
सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति के पीछे स्थित खंडहर के पास की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों की तस्करी, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आशीष त्यागी का बड़ा बयान- “सभी अवैध ढांचों पर चले बुलडोजर” | देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं देवबंद में अखंड भारत युवा कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी अवैध ढांचों पर बुलडोजर चलना चाहिए। साथ ही कहा कि देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं और अब देश में दोहरी मानसिकता नहीं चलेगी। यह बयान सनातन गौरव यात्रा की तैयारियों के बीच सामने आया है। 15 सितंबर को देवबंद के मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर से यात्रा का शुभारंभ प्रस्तावित है। आशीष त्यागी बयान, अखंड भारत युवा कल्याण संगठन, देवबंद न्यूज़, देवबंद ब्रेकिंग न्यूज़, सनातन गौरव यात्रा, सनातन गौरव यात्रा देवबंद, सहारनपुर न्यूज़, अवैध ढांचे पर बुलडोजर, संविधान से चलेगा देश, शरिया कानून, वक्फ बोर्ड, देवबंद समाचार, DBD 24 NEWS #AshishTyagi #Deoband #DeobandNews #SanatanGauravYatra #SaharanpurNews #DBD24NEWS #BreakingNews #SanatanDharma #AkhilBharatYuvaKalyanSangathan #BulldozerAction
    1
    आशीष त्यागी का बड़ा बयान- “सभी अवैध ढांचों पर चले बुलडोजर” | देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं
देवबंद में अखंड भारत युवा कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी अवैध ढांचों पर बुलडोजर चलना चाहिए। साथ ही कहा कि देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं और अब देश में दोहरी मानसिकता नहीं चलेगी।
यह बयान सनातन गौरव यात्रा की तैयारियों के बीच सामने आया है। 15 सितंबर को देवबंद के मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर से यात्रा का शुभारंभ प्रस्तावित है।
आशीष त्यागी बयान, अखंड भारत युवा कल्याण संगठन, देवबंद न्यूज़, देवबंद ब्रेकिंग न्यूज़, सनातन गौरव यात्रा, सनातन गौरव यात्रा देवबंद, सहारनपुर न्यूज़, अवैध ढांचे पर बुलडोजर, संविधान से चलेगा देश, शरिया कानून, वक्फ बोर्ड, देवबंद समाचार, DBD 24 NEWS
#AshishTyagi #Deoband #DeobandNews #SanatanGauravYatra #SaharanpurNews #DBD24NEWS #BreakingNews #SanatanDharma #AkhilBharatYuvaKalyanSangathan #BulldozerAction
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता
    1
    आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता 
आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है। ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।” क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।” महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम सचिव, सुमनलता देवी सह-सचिव, भगवती प्रसाद कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।
    1
    शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला
टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।
बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
ग्राम प्रधान  सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। 
‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।”
उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है।
ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।”
क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।”
महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर 
ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष  बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम  सचिव, सुमनलता देवी  सह-सचिव, भगवती प्रसाद  कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रुड़की में किराएदार निकला चेन स्नेचर पुलिस ने किया गिरफ्तार रुड़की में किराएदार निकला चेन स्नेचर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    रुड़की में किराएदार निकला चेन स्नेचर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की में किराएदार निकला चेन स्नेचर पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • विकासनगर कोतवाली के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | विकासनगर ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.09 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है, के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    1
    विकासनगर कोतवाली के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
🚨 The Aman Times | विकासनगर
ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.09 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है, के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • थाना नकुड़ पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ़्तार नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिशा निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए ऑपरेशन सवेरा अंधकार से उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कोतवाल प्रभारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबेहटापीर चौकी प्रभारी तपन जयंत ने सूचना पर गंगोह रोड स्थित ग्राम चढ़ाव के आम के बाग के पास चेकिंग के दौरान ग्राम घाटमपुर निवासी अमजद पुत्र राशिद को गिरफ्तार किया है। तथा अभियुक्त के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है तथा उसके खिलाफ सहारनपुर, शामली और हरियाणा में आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
    1
    थाना नकुड़ पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ़्तार 
नकुड़ (सहारनपुर)। 
पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 260 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 52 लाख रुपये बताई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिशा निर्देश पर जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध नशीला पदार्थ तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए ऑपरेशन सवेरा अंधकार से उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कोतवाल प्रभारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबेहटापीर चौकी प्रभारी तपन जयंत ने सूचना पर गंगोह रोड स्थित ग्राम चढ़ाव के आम के बाग के पास चेकिंग के दौरान ग्राम घाटमपुर निवासी अमजद पुत्र राशिद को गिरफ्तार किया है। तथा अभियुक्त के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है तथा उसके खिलाफ सहारनपुर, शामली और हरियाणा में आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.