Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकासनगर कोतवाली के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | विकासनगर ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.09 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है, के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
विकासनगर कोतवाली के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | विकासनगर ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.09 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है, के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।। 🇮🇳 The Aman Times | हल्द्वानी सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। शहीद स्मारक राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- सेहत, स्वाद और प्रोटीन से लकदक इंडियन टकोज इस तरह बनाइये।1
- एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस,को-ऑपरेटिव बैंक में लाखों का गबन करने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में... कोतवाली ऋषिकेश अभियुक्त द्वारा बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हुए किया था धनराशि का गबन दिनांक- 24/05/2026 को वादी एस०एस० राणा सचिव/महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड निवासी 637 लक्ष्मण झूला रोड़, ऋषिकेश, देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी की उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड़ ऋषिकेश में दैनिक जमा अभिकर्ता के रुप मे कार्य करने वाले दीपक बढ़ई द्वारा विभिन्न तिथियो में खाता-धारको से बैंक में रुपये जमा करने हेतु लिए गये पर उक्त धन राशि को बैंक में जमा न करते हुए कुल 12,31,458 /- रुपये का गबन किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 212/2026, धारा 316(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पंजीकृत अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर, मार्ग गली न0- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष को दिनाँक 09/09/2026 को उदय बाग विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-* 1- दीपक बढई पुत्र श्री उमेश बढई नि0 गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली न०- 11/7 चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र-29 वर्ष *पुलिस टीम :-* 1- उ०नि० विनेश कुमार 2- का० अभिषेक 3- का० तेज सिंह1
- हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।1
- हरिद्वार के वायरल न्यूज़ यह ललित शर्मा नाम का व्यक्ति हिंदू रक्षा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है अपने आपको और हर जगह जहरीले नफरत के भाषण देता है और महिलाओं के गर्भ से बच्चों को निकाल कर करने की धमकी देता है क्या इसके खिलाफ हिंदुस्तान का शासन प्रशासन का कानून कोई सख्त कार्वय करेगा इसको जेल भेजेगा पूछता है भारत की जनता4
- आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता आगामी खेल प्रतियोगिताओ को लेकर खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी से uklive ने की वार्ता1
- शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है। ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।” क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।” महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम सचिव, सुमनलता देवी सह-सचिव, भगवती प्रसाद कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।1
- शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण 🟠 The Aman Times | डोईवाला शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण डोईवाला शुगर मिल में गन्ना एवं चीनी उद्योग सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने मिल पहुंचकर मरम्मत कार्य, चीनी गोदाम और कर्मचारी आवास की जर्जर बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन के स्थान पर नई बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को दिए। गेस्ट हाउस के कायाकल्प और मिल के मरम्मत कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। राघव ने बताया कि नई कर्मचारी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की जाएगी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज शर्मा, रविन्द्र बेलवाल, विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1