शादी हो या जन्मदिन… अब गुनोगी में नहीं चलेगा शराब का दौर! ग्रामीणों ने लिया बड़ा फैसला टिहरी। ग्राम पंचायत गुनोगी, विकासखंड चंबा में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ महत्वपूर्ण पहल करते हुए गांव को शराबमुक्त एवं संस्कारित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, मुंडन, गृह प्रवेश सहित अन्य सामाजिक समारोहों में शराब नहीं परोसी जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे के सेवन को पूर्णतः प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। गांव में शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भी सामाजिक स्तर पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शराब की बिक्री अथवा नशे से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी परिवारों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। ग्राम प्रधान सरोजनी देवी ने कहा, “गांव का विकास केवल सड़क, पानी और बिजली से नहीं होता, बल्कि स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि गुनोगी गांव नशामुक्ति और सामाजिक एकता का उदाहरण बने। ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने गुनोगी के ग्रामीणों की पहल का स्वागत करते हुए कहा, “यह केवल शराब बंद करने का निर्णय नहीं है, बल्कि हमारी सामाजिक सोच में परिवर्तन का संकल्प है। जब गांव स्वयं आगे आकर यह तय करता है कि शादी और सामाजिक समारोह शराब के बिना होंगे, तो यह बदलाव की मजबूत शुरुआत होती है। ‘नशामुक्त समाज, संस्कारित समाज, सशक्त राष्ट्र’ के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाना ही हमारी मुहिम का उद्देश्य है।” उन्होंने कहा कि गुनोगी जैसे गांवों की पहल दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और सामाजिक भागीदारी से ही स्थायी नशामुक्ति संभव है। ग्राम समाज सुधार समिति के अध्यक्ष राधा कृष्ण कोठारी ने कहा “समिति गांव में सामाजिक सुधार, नशामुक्ति और आपसी सहयोग के लिए निरंतर कार्य करेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव केवल कागज तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचें और व्यवहार में दिखाई दें।” क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील ने कहा, “गुनोगी के ग्रामीणों द्वारा लिया गया यह निर्णय सराहनीय है। नशे के खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी माध्यम है। पंचायत स्तर पर ऐसे प्रयासों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।” महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम ने कहा की नशे का सबसे अधिक प्रभाव परिवार और महिलाओं पर पड़ता है। इसलिए महिलाएं इस अभियान में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखकर संस्कार और स्वस्थ वातावरण दिया जाए।” इस अवसर पर ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया गया। जिसमें राधाकृष्ण कोठारी को अध्यक्ष बबली देवी उपाध्यक्ष, बालकराम सचिव, सुमनलता देवी सह-सचिव, भगवती प्रसाद कोषाध्यक्ष, पूजा कोठारी , दिलमणी कंचन, अंजली प्रेमदत्त थपलियाल बबीता देवी प्रमोद कोठारी को सदस्य चुना गया । इस अवसर पर शराब नही संस्कार मुहिम के लक्ष्मी बहुगुणा व जगदीश बडोनी के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्त हेतू शपथ दिलाई गई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य को समिति का संरक्षक चुना गया।

- उत्तरकाशी. ग्राम सभा द्वारि में 'ध्यानी मिलन समारोह' धूमधाम से आयोजित, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत हुई शामिल. उत्तरकाशी. ग्राम सभा द्वारि में 'ध्यानी मिलन समारोह' धूमधाम से आयोजित, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत हुई शामिल. ग्राम सभा द्वारि में आयोजित 'ध्यानी मिलन समारोह' में पारंपरिक संस्कृति, देवपरंपराओं और सामाजिक प्रगाढ़ता की अनुपम झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत का ढोल-दमाऊं की मंगल धुनों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति में 'ध्याणी-ब्वारी' का रिश्ता महज रिश्तेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, अपनत्व और गहरी भावनाओं की डोर से बंधा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद मायके पहुंचीं ध्याणियों के चेहरों की खुशी और अपनों के मिलन ने पूरे वातावरण को भावुक और आनंदमय बना दिया। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध गढ़वाली संस्कृति और लोकपरंपराओं को जीवित रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों व विरासत से जोड़ने का एक सुंदर माध्यम हैं। समारोह की अध्यक्षता कु. अनीशा, भारती, ममता, पूनम, महिला मंगल दल की अध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान सज्जन सिंह नेगी व समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त नेतृत्व में की गई। इस दौरान लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर चारधाम विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, पूर्व प्रधान आशा बुटोला, पूर्व पंचायत सदस्य पिंकी राणा, पूर्व प्रधान रेखा, ग्राम प्रधान सोना थनवान, सेवानिवृत्त अजय सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकेंद्र थनवान, जखोल ग्राम प्रधान, गोरशाली ग्राम प्रधान उपेंद्र रावत, मल्ला क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, जखोल क्षेत्र पंचायत सदस्य शिबोम, लाटा क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश, लोकगायक त्रेपन सिंह सेलानी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और ग्रामीण मौजूद रहे।4
- हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।1
- हरिद्वार के वायरल न्यूज़ यह ललित शर्मा नाम का व्यक्ति हिंदू रक्षा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है अपने आपको और हर जगह जहरीले नफरत के भाषण देता है और महिलाओं के गर्भ से बच्चों को निकाल कर करने की धमकी देता है क्या इसके खिलाफ हिंदुस्तान का शासन प्रशासन का कानून कोई सख्त कार्वय करेगा इसको जेल भेजेगा पूछता है भारत की जनता4
- अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे अपराधो की रोकथाम एवं अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत #संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनो की सघन चैकिंग हेतू निर्देशित किया गया है । इसी क्रम मे दिनाँक 09.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा बादामवाला रोड विकासनगर से एक अभियुक्त सौरव सिंह को अवैध खुखरी के साथ अन्तर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है । जो रात्री मे किसी घटना को अंजान देने की फिराक मे था । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । नाम पता अभियुक्त 1- सौरभ सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी #शिवपुरी कॉलोनी डाकपत्थर विकास नगर उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम कोतवाली विकासनगर 1- कांस्टेबल 1760 मनोज भारती 2-पीआरडी कमल वर्मा1
- अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने हॉस्पिटल में कराया भर्ती1
- विकासनगर कोतवाली के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार 🚨 The Aman Times | विकासनगर ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार विकासनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8.09 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.5 लाख बताई गई है, के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर को 9 सितंबर को ढकरानी के पास मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।1
- कोतवाली पुलिस ने अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ कुनाल राय पुत्र संजय कुमार, निवासी न्यू हरिद्वार कॉलोनी, कोतवाली पुलिस ने अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ कुनाल राय पुत्र संजय कुमार, निवासी न्यू हरिद्वार कॉलोनी,1
- रसूलपुर-गांधी चौक पुल को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, विधायक अनुपमा रावत ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में रसूलपुर से गांधी चौक तक पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पहुंचीं कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सरकार पर सवाल उठाते हुए जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की। विधायक अनुपमा रावत का कहना है कि पुल नहीं होने के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नदी के रास्ते आवागमन करना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया है और सरकार से जल्द बजट स्वीकृत कर पुल निर्माण शुरू कराने की मांग की गई है। Editor-in-Chief: सचिन कुमार श्रद्धा टीवी नेटवर्क #रसूलपुर #गांधीचौकपुल #लालढांग #हरिद्वार #उत्तराखंड1
- लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम; 18 दिन से होटल में रुके थे, मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला मृतकों की पहचान: 22 वर्षीय मृतक युवक का नाम अमित कुमार था और 19 वर्षीय युवती का नाम नरगिस (बदला हुआ नाम पूजा) था। दोनों उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1