Shuru
Apke Nagar Ki App…
लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम; 18 दिन से होटल में रुके थे, मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला मृतकों की पहचान: 22 वर्षीय मृतक युवक का नाम अमित कुमार था और 19 वर्षीय युवती का नाम नरगिस (बदला हुआ नाम पूजा) था। दोनों उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
आशीष मिश्रा
लड़का हिंदू, लड़की मुस्लिम; 18 दिन से होटल में रुके थे, मैरिज सर्टिफिकेट भी मिला मृतकों की पहचान: 22 वर्षीय मृतक युवक का नाम अमित कुमार था और 19 वर्षीय युवती का नाम नरगिस (बदला हुआ नाम पूजा) था। दोनों उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले थे। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।। 🇮🇳 The Aman Times | हल्द्वानी सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि हल्द्वानी भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वीर शहीदों का बलिदान अतुलनीय है। शहीद स्मारक राष्ट्रभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- अवैध खुखरी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मे मुकदमा दर्ज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे अपराधो की रोकथाम एवं अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत #संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनो की सघन चैकिंग हेतू निर्देशित किया गया है । इसी क्रम मे दिनाँक 09.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा बादामवाला रोड विकासनगर से एक अभियुक्त सौरव सिंह को अवैध खुखरी के साथ अन्तर्गत धारा 25/4 आर्म्स एक्ट मे गिरफ्तार किया गया है । जो रात्री मे किसी घटना को अंजान देने की फिराक मे था । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । नाम पता अभियुक्त 1- सौरभ सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी #शिवपुरी कॉलोनी डाकपत्थर विकास नगर उम्र 25 वर्ष। पुलिस टीम कोतवाली विकासनगर 1- कांस्टेबल 1760 मनोज भारती 2-पीआरडी कमल वर्मा1
- हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले के दृष्टिगत अतिक्रमण को लेकर महा अभियान शुरू।आज रेलवे स्टेशन के आसपास हटाया गया अतिक्रमण। लोनिवि, नगरनिगम, एचआरडीए, सिंचाई आदि विभागों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को लेकर कसी कमर। जिला प्रशासन का लक्ष्य सार्वजनिक व सरकारी भूमि पर न रहे किसी का भी कब्जा।1
- रिकांगपिओ किन्नौर में बढ़ते आवारा कुत्तों से निजात पाने के लिए केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने क्या कहा, जानिए1
- हरिद्वार के वायरल न्यूज़ यह ललित शर्मा नाम का व्यक्ति हिंदू रक्षा दल का प्रदेश अध्यक्ष बताता है अपने आपको और हर जगह जहरीले नफरत के भाषण देता है और महिलाओं के गर्भ से बच्चों को निकाल कर करने की धमकी देता है क्या इसके खिलाफ हिंदुस्तान का शासन प्रशासन का कानून कोई सख्त कार्वय करेगा इसको जेल भेजेगा पूछता है भारत की जनता4
- रुड़की में अवैध निर्माण पर HRDA का एक्शन, भाजपा नेता के तीन भाइयों से जुड़े बताए जा रहे भवन सील1
- शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण 🟠 The Aman Times | डोईवाला शुगर मिल पहुंचे ओमवीर सिंह राघव, मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण डोईवाला शुगर मिल में गन्ना एवं चीनी उद्योग सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने मिल पहुंचकर मरम्मत कार्य, चीनी गोदाम और कर्मचारी आवास की जर्जर बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर भवन के स्थान पर नई बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिशासी निदेशक अजयवीर सिंह को दिए। गेस्ट हाउस के कायाकल्प और मिल के मरम्मत कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। राघव ने बताया कि नई कर्मचारी बिल्डिंग के निर्माण को लेकर गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की जाएगी। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पंकज शर्मा, रविन्द्र बेलवाल, विक्रम सिंह नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- मंडी समिति के खंडहर के पास चेकिंग में दो युवक गिरफ्तार, दोनों के कब्जे से अवैध चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में केस सहारनपुर में मंडी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मंडी समिति के पीछे स्थित खंडहर के पास की गई।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर जिले में अवैध असलहों की तस्करी, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंडी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- पांवटा साहिब में छात्रा की पिटाई का मामला गरमाया, दोनों पक्षों ने जड़े एक दूसरे पर आरोप पांवटा साहिब के श्यामपुर स्थित साईं विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में छात्रा की मां और स्कूल प्रबंधन ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की मां श्यामा देवी का आरोप है कि 8 सितंबर को क्लास टीचर ने मामूली बात को लेकर उनकी बेटी की पिटाई की और उसके कान पर भी थप्पड़ मारे। उनका कहना है कि इसके बाद बेटी को कम सुनाई देने लगा। मां ने शिक्षिका पर जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया है। श्यामा देवी का यह भी आरोप है कि जब वह स्कूल में अपनी बेटी के बारे में बात करने पहुंचीं तो प्रिंसिपल और स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की और टीसी काटने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस और बाल अधिकार संरक्षण आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्रा की पिटाई और प्रताड़ना के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि छात्रा को केवल एडमिशन से जुड़ी सामान्य बात कही गई थी। स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि घटना के बाद छात्रा की मां स्कूल परिसर में आईं और शिक्षिका के साथ मारपीट व अभद्रता की। स्कूल की ओर से इस संबंध में महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही गई है।1