वार्ड नंबर 22 की गुरुनानक कॉलोनी में सड़क बदहाल, आवेदन देकर थके लोग सामने वाली गली की सड़क दो बार बनी, लेकिन यहां सड़क निर्माण का इंतजार बरकरार वार्ड नंबर 22 स्थित गुरुनानक कॉलोनी में सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर वे कई बार नगर पालिका में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क जगह-जगह से खराब हो चुकी है, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को मुश्किल होती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामने वाली गली की सड़क दो बार बन चुकी है, जबकि गुरुनानक कॉलोनी की इस गली की सड़क अब तक नहीं बनाई गई। ऐसे में स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क निर्माण में प्राथमिकता किस आधार पर तय की जा रही है? कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि आवेदन और शिकायतों के बाद नगर पालिका कब इस समस्या का संज्ञान लेती है और वार्ड नंबर 22 के लोगों को बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है।
वार्ड नंबर 22 की गुरुनानक कॉलोनी में सड़क बदहाल, आवेदन देकर थके लोग सामने वाली गली की सड़क दो बार बनी, लेकिन यहां सड़क निर्माण का इंतजार बरकरार वार्ड नंबर 22 स्थित गुरुनानक कॉलोनी में सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर वे कई बार नगर पालिका में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क जगह-जगह से खराब हो चुकी है, जिससे आने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर गड्ढे और जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को मुश्किल होती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामने वाली गली की सड़क दो बार बन चुकी है, जबकि गुरुनानक कॉलोनी की इस गली की सड़क अब तक नहीं बनाई गई। ऐसे में स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सड़क निर्माण में प्राथमिकता किस आधार पर तय की जा रही है? कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे लगातार नगर पालिका से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि आवेदन और शिकायतों के बाद नगर पालिका कब इस समस्या का संज्ञान लेती है और वार्ड नंबर 22 के लोगों को बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है।
- नगीना में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, शहीदा खान की अध्यक्षता में जुटे पार्टी कार्यकर्ता फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के नगीना ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक अध्यक्ष रज्जाक खान रहे। सम्मेलन में विधायक चौधरी आफताब अहमद और विधायक मम्मन खान सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।1
- अजान गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने छह घंटे जाम की सड़क प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम कुम्हेर की ग्राम अजान में बारिश और नहर से आए पानी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। अजान सहित छोटे-बड़े नगला करीब दो महीने से जलभराव करीब 600 घरों के रास्ते अवरुद्ध हैं और कई घरों आसपास पानी भरा हुआ है। जरीले कीड़ों के निकलने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अनिल अजान के नेतृत्व भरतपुर-सौख रोड लकड़ियां पत्थर रखकर 6 घंटे तक जाम लगाया। अजान गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने छह घंटे जाम की सड़क प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खोला जाम कुम्हेर की ग्राम अजान में बारिश और नहर से आए पानी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। अजान सहित छोटे-बड़े नगला करीब दो महीने से जलभराव करीब 600 घरों के रास्ते अवरुद्ध हैं और कई घरों आसपास पानी भरा हुआ है। जरीले कीड़ों के निकलने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। स्थायी समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अनिल अजान के नेतृत्व भरतपुर-सौख रोड लकड़ियां पत्थर रखकर 6 घंटे तक जाम लगाया। जाम के कारण सड़क के दोनों र वाहनों की लंबी कतार लग । ग्रामीणों का कहना है कि छ दिन पहले पानी निकासी के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली वाला पंप गाया गया था। इससे पानी कम नहीं हुआ, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं होने से नहर में कटाव से दोबारा गांव में पानी भर लोगों इस जलभराव से परेशानियों का समाना बना पड रहा है। ग्रामीणों की नाराजगी का मुख्य कारण यह है कि पहले पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन पानी की स्थायी निकासी का इंतजाम नहीं हुआ। नहर में कटाव और बारिश के बाद दोबारा पानी आने से समस्या जस की तस हो गई। करीब छह घंटे के जाम के बाद तहसीलदार ने टूटी नहर को दुरुस्त कराने और गांव से पानी की निकासी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोलकर आवागमन शुरू किया। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि आश्वासन के बाद पानी की निकासी कब तक हो पाती है और गांव को जलभराव से स्थायी राहत मिलती है या नहीं। ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने से गलियों और घरों के सामने पानी भरा होने के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूली बच्चे जलभराव के कारण स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले रास्ते में भी पानी भरा है, जिससे बीमार ग्रामीणों को उपचार के लिए पहुंचने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जलभराव के कारण बीमारी और महामारी फैलने की आशंका भी जताई है। महिलाओं ने कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने सभी आते हैं और सरकार कई योजनाएं चलाती है, लेकिन गांव को जलभराव से राहत दिलाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हो रही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की।1
- छाता देहात के लोग शुगर मिल पर बैठे धरने के समर्थन में निकले मथुरा जनपद के छाता शुगर मिल पर चल रहै धरना प्रदर्शन को लेकर छाता देहात के लोग शुगर मिल पर बैठे धरने के समर्थन में निकले सड़क पर और पहुंचे धरना स्थल1
- कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर स्कूली छात्रऔर ग्रामीण: कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर स्कूली छात्र और ग्रामीण , आलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने बंद की आंखें मथुरा जिले के गांव नगला उटावट में गांव के मुख्य मार्ग पर कीचड़ भरा होने से गांव के स्कूली छात्र और ग्रामीण निकलने को मजबूर है। गांव के राहगीर दिलशाद डाक्टर ने कहा कि मुख्य मार्ग पर घुटनों तक कीचड़ भरा हुआ है और ग्रामीण उसी कीचड़ से होकर गुजरते हैं गांव निवासी रवींद्र सिंह ने बताया कि ये गांव का मुख्य मार्ग है और सभी गांव वाले इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र कीचड़ से होकर गुजरते हैं और स्कूल जाने के लिए या तो किसी वाहन से होकर गुजरना पड़ता है नहीं तो कीचड़ में गिर जाते है। गांव निवासी बुजुर्ग श्यामलाल ने बताया कि कई वर्षों से इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, बहुत बड़ी परेशानी है। ग्रामीण सुनील ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग की ऐसी हालत के कारण गांव में रिश्तेदार भी आने से कतराते है और मुख्य मार्ग होने से सभी को इसी कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार गांव ग्राम प्रधान, सचिव और खंड विकास अधिकारी से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार से मांग है कि इस रास्ते से कीचड़ को खत्म करके गांव को नरक से बचाएं। इस दौरान रहीस, सुलेखा, समसु, जैकम,नवल डाक्टर, टोंटा बनिया, दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।2
- आज पलवल अलीगढ़ रोड ईश्वरी गार्डन में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री गौरव गौतम खेल कूद मंत्री हरियाणा सरकार, एवं भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश के महासचिव श्री नागेन्द्र शर्मा जी ने उपस्थिति सभी लोगों को संबोधित किया। और 17 sep को देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को खास बनाने का आव्हान किया।2
- गोवर्धन के अड़ींग गांव में किया जा रहा बिहारी जी का कुआं पूजन गोवर्धन तहसील की अड़ींग में श्री बिहारी जी का कुआं पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें सैकड़ो महिलाएं पुरुष बच्चे नाचते गाते झूमते हुए बिहारी जी का डोला निकाल रहे हैं भक्तों का कहना है कि हमारे बिहारी जी का जन्म हो चुका है हमने उनकी छठी भी पूछी थी और अब कुआं पूजन का प्रोग्राम कर रहे हैं और सभी भक्तों में बड़ा उत्साह है और यह ब्रज की परंपरा रही है कि अपने आराध्य श्री कृष्णा जिन्हें बिहारी जी के नाम से भी जाना जाता है उनका हम जन्म से लेकर के कुआं पूजन तक सभी प्रोग्राम लगातार करते हैं1
- गांव रावली में बूचड़खाने के खिलाफ महापंचायत, ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी नूंह जिले के ग्राम पंचायत रावली में बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों की महापंचायत शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ईदगाह परिसर में आयोजित पंचायत में सरपंचों, ग्रामीणों और काफी गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बूचड़खाने से हो रही कथित परेशानियों को लेकर अपनी आवाज उठाई। संघर्ष समिति ने बताया कि फैक्टरी को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत भेजी जा चुकी है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, फैक्टरी प्रबंधन ने ग्रामीणों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।1
- कुम्हेरः नगर निकाय आम चुनाव-2026 डीग जिले में 6 नगर निकायों की मतगणना 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए निर्धारित किए गए स्थल, कक्ष एवं टेबल, नगरपालिका कुम्हेर के 24 वार्डों के लिए रामजी लाल स्वर्णकार राउमावि, कुम्हेर के कमरा नंबर 4 में 4 टेबल लगाई गई, जहां 6 राउंड में गिनती कार्य पूर्ण किया जाएगा कुम्हेरः नगर निकाय आम चुनाव-2026 डीग जिले में 6 नगर निकायों की मतगणना 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना के लिए निर्धारित किए गए स्थल, कक्ष एवं टेबल, नगरपालिका कुम्हेर के 24 वार्डों के लिए रामजी लाल स्वर्णकार राउमावि, कुम्हेर के कमरा नंबर 4 में 4 टेबल लगाई गई, जहां 6 राउंड में गिनती का कार्य पूर्ण किया जाएगा, मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, मतगणना कक्षों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, मतगणना कक्ष में प्रवेश के अधिकृत व्यक्ति के लिए निर्धारित प्रवेश पास का पालन अनिवार्य, पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को राज्य निर्वाचन आयोग या जिला प्रशासन द्वारा जारी, अधिकृत पास के आधार पर ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा1
- बृहद गौ संरक्षण केंद्र ग्राम पेठा के सामने गड्ढे में फसी गो माता, ग्राम प्रधान का कहना हमारी गाय नहीं है मामला गोवर्धन तहसील के ग्राम पंचायत पेठा का है जहां बृहद को संरक्षण केंद्र बना हुआ है जिसके सामने एक गए गड्ढे में गोबर और कीचड़ में फंसी हुई है और बेहद गंभीर स्थिति में है जब इस बारे में गौशाला कर्मचारी और ग्राम प्रधान से बात की तो उनका कहना यह हमारी गौशाला की गाय नहीं है यदि कोई गाय गौशाला के सामने है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी है क्या योगी सरकार में गायों को यही प्राथमिकता मिल रही है आप खुद देखिए गाय की हालत1