Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर की सड़कों में विकास नहीं टूटी फूटी दिया उपमुख्यमंत्री रहते जयपुर की गंदगीगड्ढों में
भीमाराम
जयपुर की सड़कों में विकास नहीं टूटी फूटी दिया उपमुख्यमंत्री रहते जयपुर की गंदगीगड्ढों में
More news from राजस्थान and nearby areas
- उप जिला अस्पताल की उपेक्षा पर सरकार को घेरा, विकास कार्य जल्द शुरू करने की मांग उप जिला अस्पताल की उपेक्षा पर सरकार को घेरा, विकास कार्य जल्द शुरू करने की मांग बायतु। बायतु विधायक हरीश चौधरी ने उप जिला अस्पताल सहित क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उप जिला अस्पताल लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विधायक ने अस्पताल में डॉक्टर क्वार्टर के निर्माण, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और विकास कार्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार को जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराना चाहिए।1
- बायतु विधायक हरीश चौधरी का उप जिला अस्पताल सहित क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बायतु विधायक हरीश चौधरी का उप जिला अस्पताल सहित क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सरकार पर साधा निशाना बायतु बायतु विधायक हरीश चौधरी का उप जिला अस्पताल सहित क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सरकार पर साधा निशाना, विधायक हरीश चौधरी ने उप जिला अस्पताल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा,उन्होंने डॉक्टर क्वार्टर के निर्माण, अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और रुके हुए विकास कार्यों को जल्द शुरू करने की मांग की,उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और विकास कार्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- मोकलसर में मोकड़ मामाजी धाम पर मेले का हुआ आयोजन भक्तों ने दर्शन कर खुशहाली की कामना की मोकलसर कस्बे के पहाड़ी पर स्थित मोकड़ मामाजी धाम पर आयोजित मेले का हुआ आयोजन। मेले में में भक्त भाविकों ने मामाजी धाम पर पहुंचकर मामाजी को नारियल ओर प्रसाद चढ़ाकर खुशी की कामना की । वहीं पर स्थानीय भजन कलाकारों ने भजनों के द्वारा माहौल को भक्तिमय बना दिया । इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।2
- रूडीफ की लापरवाही से फूटी पाइपलाइन, 10 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा, सड़क बनी नदी बालोतरा : शहर के नया बस स्टैंड के बाहर बीपीएल क्वार्टर रोड पर रूडीफ की कथित लापरवाही एक बार फिर सामने आई। मुख्य पाइपलाइन फटने से तेज दबाव के साथ करीब 10 फीट ऊंचाई तक पानी का फव्वारा उठता रहा और देखते ही देखते हजारों लीटर पेयजल सड़क पर बह गया। घटना के दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने रूडीफ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। पेयजल की बर्बादी और खराब कार्यों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि *"पाप का घड़ा फूट गया"*।_1
- EO-RO भर्ती घोटाला: 7 लाख में ब्लूटूथ से नकल करने वाली महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार, 3 साल से थी फरार राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने EO-RO भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने और पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के खजवाना गांव निवासी 23 वर्षीय कोमल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित EO-RO भर्ती परीक्षा-2022 में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए संगठित तरीके से नकल करवाई गई थी। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी पोरव कालेर और उसके चाचा तुलछाराम कालेर ने एक नकल गिरोह बनाया था, जिसने 14 मई 2023 को आयोजित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से कई अभ्यर्थियों को नकल करवाई। जांच में पता चला कि कोमल ने भी परीक्षा पास कराने के लिए ₹7 लाख में सौदा किया था। नियुक्ति मिलने के बाद यह राशि देने की बात तय हुई थी। मामले का खुलासा होने के बाद वह फरार हो गई और गिरफ्तारी से बचने के लिए जोधपुर व नागौर में रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छिपकर रह रही थी। एसओजी के अनुसार, इस मामले में अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कोमल वर्ष 2020 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। RPSC द्वारा परीक्षा निरस्त किए जाने के बाद से वह लगातार फरार थी। फिलहाल एसओजी आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। #newsfeed #newstoday #NewsUpdate #BreakingNews #BREAKING1
- हैदराबाद में भारी बारिश – ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता लकड़ी का पुल, अयोध्या जंक्शन और मासब टैंक पर निरीक्षण मंगलवार को हैदराबाद शहर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। इस परिप्रेक्ष्य में ट्रैफिक विभाग के संयुक्त आयुक्त जॉयल डेविस, आईपीएस ने स्वयं कक्षेत्रीय निरीक्षण किया। उनके साथ अविनाश कुमार, आईपीएस (डीसीपी ट्रैफिक-I), काजल सिंह, आईपीएस (डीसीपी ट्रैफिक-II) और राहुल हेगड़े, आईपीएस (डीसीपी ट्रैफिक-III) भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जलभराव वाले स्थलों पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 🚦 नागरिकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की अपील: - घर से बाहर न निकलें: जब तक अत्यावश्यक न हो, लोग सुरक्षित रूप से घरों में ही रहें। - वाहन सावधानी से चलाएँ: गति नियंत्रित रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। - अतिरिक्त समय रखें: आवश्यक यात्रा के लिए सामान्य से अधिक समय लेकर निकलें। - आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें: सोशल मीडिया पर हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी अपडेट्स को ही मानें।1
- देखिए एक प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ जी को कैसे गाली दे रहा है यह कहां का वीडियो है स्पष्ट पता नहीं है परंतु इस लड़की के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी को गाली दे रहा है इसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए वीडियो आगे शेयर करें1
- 10 महीने बाद एसीबी के हत्थे चढ़ा 30 लाख की रिश्वत का आरोपी पटवारी, डिजिटल दुनिया से बना लिया था पूरी दूरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को 30 लाख रुपए की रिश्वत मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी पटवारी नरेंद्र मीणा को जयपुर के चंपापुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पूरी तरह डिजिटल दुनिया से दूरी बना ली थी। उसने मोबाइल फोन, ऑनलाइन पेमेंट और किसी भी डिजिटल एप का इस्तेमाल बंद कर दिया था। इतना ही नहीं, उसने अपने परिजनों, रिश्तेदारों और दोस्तों से भी संपर्क तोड़ रखा था, जिससे उसकी तलाश काफी चुनौतीपूर्ण हो गई। आरोपी तक पहुंचने के लिए एसीबी ने पारंपरिक पुलिस नेटवर्क का सहारा लिया। डीएसपी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने उसके पुराने ठिकानों और परिचितों पर लगातार नजर रखी। आखिरकार सूचना मिली कि नरेंद्र मीणा अपने गांव चंपापुरा आया हुआ है। इसके बाद एसीबी ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, हाथोज क्षेत्र में 10 बीघा जमीन के नामांतरण के बदले आरोपी पटवारी ने 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में 30 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। शिकायत मिलने पर एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और 5 लाख रुपए नकद तथा 25 लाख रुपए के डमी नोटों के साथ कार्रवाई की। हालांकि, आरोपी खुद रिश्वत लेने नहीं पहुंचा और उसने अपने कथित दलाल विकास शर्मा को भेज दिया। एसीबी ने मौके पर दलाल को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप की भनक लगते ही पटवारी फरार हो गया था। अब करीब 10 महीने बाद एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर मामले में बड़ी सफलता हासिल की। #NewsUpdate #newstoday #newsfeed #breakingnewstoday #BreakingNews1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन जालौर, सोमवार। गौ माता के संरक्षण एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को समर्पित 'गौ सम्मान अभियान' के तहत सोमवार को जालौर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों और गौ भक्तों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गौ संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं— संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। गौ माता को 'राष्ट्रमाता' अथवा 'राष्ट्रीय आराध्य' का राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाए। गौ सेवा के लिए केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन कर प्रभावी केंद्रीय कानून लागू किया जाए। कार्यक्रम के बाद गौ भक्तों ने शांतिपूर्ण ढंग से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी, गौ सेवक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समाचार नेशन | ब्यूरो चीफ: कयूम खान | जालौर1