वरिष्ठ नेता काशी सिंह के नेतृत्व में बड़ा राजनीतिक कदम। भारतीय संयुक्त पार्टी का अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी में हुआ विलय। वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं भारतीय संयुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी सिंह *भारतीय संयुक्त पार्टी* के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी में ससम्मान विलय की घोषणा की। इस मौके पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान काशी सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि उनका राजनीतिक जीवन केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जरूरत है कि सभी समान विचारधारा वाले लोग एक मंच पर आकर जनहित के कार्यों को मजबूती दें। उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की नीतियां और विचारधारा आम जनता के हित में हैं, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अपनी पार्टी का विलय करने का निर्णय लिया। काशी सिंह के इस निर्णय को राजनीतिक दृष्टि से एक दूरदर्शी कदम माना जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह विलय संगठन को मजबूत करने और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का जोरदार समर्थन किया और काशी सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताया। इस अवसर पर श्याम नारायण चौबे ने काशी सिंह की सराहना करते हुए उन्हें एक अनुभवी, समर्पित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता बताया। उन्होंने कहा कि काशी सिंह के जुड़ने से अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों दलों का यह एकीकरण आने वाले समय में जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान चौबे का पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समग्र रूप से यह आयोजन न केवल एक स्वागत समारोह रहा, बल्कि वाराणसी के साथ समूचे प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा और संभावनाओं का संकेत भी देता है। काशी सिंह के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय आने वाले समय में क्षेत्रीय राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र कुमार मिश्रा बिरही,राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता विजय कुमार पाण्डेय,जिला अध्यक्ष वाराणसी अभिषेक कुमार पाण्डेय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बालेंदु चौबे प्रदेश सचिव, धर्मेंद्र सोनकर एससी एसटी प्रकोष्ठ, प्रेम नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे

- 📍 यात्रा के दौरान कुछ युवकों द्वारा परशुराम चौक पर चढ़कर नारेबाजी और झंडे लहराने की घटना 🚨 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को किया नियंत्रित 🧭 परशुराम चौक पर किसी मूर्ति या तोड़फोड़ की घटना नहीं — पुलिस का स्पष्ट बयान 🎥 सोशल मीडिया पर भावनाएं आहत होने के दावों पर पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू ⚖️ अफवाह फैलाने और भावनाएं भड़काने वालों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई 🗣️ पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास का बयान — क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम 🚔 पूरे मामले की हर पहलू से जांच जारी, पुलिस बल मौके पर तैनात1
- पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के द्वारा मालों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में सोमवार कों दिनांक 13/अप्रैल /2026 को जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों के कुल 96 मुकदमों के लगभग 175 किलोग्राम मालों का विनष्टीकरण जेआरआर वैस्ट मैंनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर जनपद आगरा में जनपदीय डीडीसी कमेटी की उपस्थिति में नष्ट कराने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध द्वारा दी गयी बाइट- Updated News-14/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- शाहगंज में अवैध शराब बिक्री का खेल, पुलिस की अनदेखी पर उठे सवाल आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुर चौकी के पास अवैध रूप से देशी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सुबह करीब 5 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक ब्लैक में शराब बेची जा रही है, लेकिन पुलिस इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, अवैध शराब की इस बिक्री से इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अनदेखी किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भोगीपुर चौकी के नजदीक ही यह सब खुलेआम चल रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस गंभीर मामले पर कब तक संज्ञान लेता है और इलाके में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by Umesh Kumar1
- बीजेपी की सरकार में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गईं हैं - Akhilesh Yadav1
- Post by Soni Verma1
- बलिया, 14 अप्रैल 2026।* संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कोषागार कार्यालय, बलिया के डिप्टी कैशियर रामचंद्र ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ने हमें संविधान के रूप में समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का मंत्र दिया। कोषागार कार्यालय उनके पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।" *जिले में उत्साह का माहौल* सुबह से ही चौक स्थित अम्बेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट और रेलवे स्टेशन चौराहे पर स्थित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जगह-जगह विचार गोष्ठी और संगोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया।1
- नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं भारत टीवी 24 न्यूज़ सबसे तेज सबसे आगे। आगरा के ग्यासपुरा क्षेत्र से डॉ.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के 135वे जन्म उत्सव के उपलक्ष में भव्य रथ यात्रा निकल गई इस रैली का शुभारंभ ग्यासपुरा से होते हुए पृथ्वीनाथ फाटक, शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, भगत हलबाई चौराहा, साकेत कॉलोनी, भोगीपुरा, इंदिरा कॉलोनी, तिलोक बुद्ध विहार, सागर वाली गली पर आकर समाप्त हुई इस रैली में हजारों की संख्या में भाई बहन एकत्र हुए और डॉ. भीम राव अम्बेडकर साहब जी के मिशन को आगे बढ़ने का संदेश दिया। कहा जाता है डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज–सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।आंबेडकर एक बुद्धिमान संविधान विशेषज्ञ थे, उन्होंने लगभग 60 देशों के संविधानों का अध्ययन किया था। आंबेडकर को "भारत के संविधान का पिता" के रूप में मान्यता प्राप्त है। डॉ भीमराव आंबेडकर ने भारतीय संविधान लिखकर भारत को एक अच्छा देश बनाया । डॉ भीमराव अंबेडकर की जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में ग्यारसपुरा क्षेत्र के लोगों ने बच्चों को पढ़ाई में आगे बढ़ाने के लिए बैग कॉपी ए पेंसिलों का वितरण किया गया एक प्रसाद के रूप में दूध की खीर बांटी गई इस रैली में अभिषेक अंबेडकर, अंकित अंबेडकर, विमल सोनी, दीपक सोनी, उमेश सोनी, विनीत चौधरी, अवधेश बौद्ध, तुषार चौधरी, उमेश, जगदीश, मुंशीबाबू आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाददाता शुभम चौधरी की रिपोर्ट1
- Post by Umesh Kumar1