Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क पर स्टंटबाज़ी पड़ी भारी — गिरवां पुलिस का एक्शन, बाइक सीज, चालान ठोंका बांदा से बड़ी खबर… सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों पर गिरवां पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट के वीडियो का संज्ञान लिया… जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन नंबर UP 93 CL 1788 को सीज कर चालान किया गया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन जब्त किया, बल्कि युवकों के परिजनों को भी थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। पुलिस का साफ संदेश है — सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालने वाले स्टंट बिल्कुल न करें… यह न सिर्फ आपकी, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है। आमजन से अपील — यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
LK Tiwari Ram G
सड़क पर स्टंटबाज़ी पड़ी भारी — गिरवां पुलिस का एक्शन, बाइक सीज, चालान ठोंका बांदा से बड़ी खबर… सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों पर गिरवां पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्टंट के वीडियो का संज्ञान लिया… जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन नंबर UP 93 CL 1788 को सीज कर चालान किया गया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन जब्त किया, बल्कि युवकों के परिजनों को भी थाने बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। पुलिस का साफ संदेश है — सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए जान जोखिम में डालने वाले स्टंट बिल्कुल न करें… यह न सिर्फ आपकी, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी खतरनाक हो सकता है। आमजन से अपील — यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्लोक गौतम के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली देहात और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 अप्रैल 2026 की रात्रि को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अभियुक्त घायल हुआ।पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर भैंस चोर, जिन्होंने हाल ही में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, चोरी की भैंस बेचने के लिए चहितारा गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्विस लेन के पास रोड पर चेकिंग और घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान अभियुक्त अपनी पिकअप लोडर लेकर भागने लगे। पुलिस का पीछा करने पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के किनारे दीवार से टकरा गई। जब पुलिस ने अभियुक्तों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फिरोज खान उर्फ अनीश (सिमौर रोड, महबूबनगर, थाना गाजीपुर) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। अन्य दो अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जाँच में यह पता चला कि अभियुक्तों ने पिकअप लोडर से रात्रि में पूर्व नियोजित योजना के तहत भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 10 भैंस/पडिया/पडा चोरी की थी, जिनमें से 3 मौके पर बरामद हुईं और बाकी 7 को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में काट दिया गया। बरामदगी:03 चोरी की भैंस/पडिया/पडा 01 पिकअप लोडर (घटना में प्रयुक्त) 02 अवैध तमंचा 02 जिन्दा कारतूस, 04 खोखा कारतूस 95,000 रुपये नगद गिरफ्तार अभियुक्त:फिरोज खान उर्फ अनीश (सिमौर रोड, महबूबनगर, गाजीपुर) – मुठभेड़ में घायल चंदन (खैदीपुर, असोथर, फतेहपुर) पंकज सिंह (बंशूपुरवा, खागा, फतेहपुर) पुलिस टीम:चन्द्रप्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष कोतवाली देहात उ0नि0 आनन्द कुमार, प्रभारी एसओजी उ0नि0 राजेश मौर्या, प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 दुर्विजय सिंह, थाना कोतवाली देहात हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, एसओजी हेड कांस्टेबल आशीष शर्मा, सर्विलांस कांस्टेबल अमित त्रिपाठी, एसओजी कांस्टेबल ऋषभ कुमार, एसओजी अपराधिक इतिहास अभियुक्तों का संक्षिप्त विवरण:फिरोज खान उर्फ अनीश:विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे दर्ज चंदन:बीएनएस और आर्म्स एक्ट में पहले से आरोपित पंकज सिंह:बीएनएस और आर्म्स एक्ट में पहले से आरोपित पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से यह संदेश गया कि बांदा पुलिस अपराधियों के लिए बख्शने वाली नहीं है। पुलिस जनपद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लगातार जारी रखेगी और जनपदवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।1
- बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर गुरुवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भक्तो में मंदिर में पूजा पाठ किया, उसके बाद शाम 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसमें शोभायात्रा कमासिन रोड,मां मढ़ीदाई मंदिर से होते हुवे मुख्य चौराहा से औगासी रोड, सुंदर कुआं से पुनः हनुमान मंदिर में रात्रि 8 बजे समापन किया गया,, जिसमें भव्य शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियां रही, झांकियां में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, राम दरबार हनुमान जी की झांकी शामिल रही। वही भालू आकर्षण का केंद्र रहा है, वही शोभा यात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं युवक जमकर थिरके इस मौके पर आयोजन समिति से राकेश कुमार मोदनवाल सुनील आर्य, शिव शंकर गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता लल्लन भैया, गोलू मोदनवाल, आयुष, शैलेंद्र,पीयूष बाजपेई, जीतू धुरिया, आकाश चौरसिया, कामता सोनी, शुभम वाजपेई, आशीष सोनी, संतोष अग्रवाल ,शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से शोभायात्रा में बबेरू कोतवाली का फ़ोर्स मौजूद रहा।1
- जनपद महोबा: विकास खंड पनवाड़ी के ग्राम नेपुरा में विभागीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आंगनबाड़ी विभाग ने 18 महीने पहले मृत हो चुकी महिला को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि निर्धारित समय में जवाब न देने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में रिहायशी कच्चे मकान में आग लग जाने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। विदोखर मेदनी निवासी गिरिजा देवी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे उसके कच्चे घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी है।3
- #महोबा। जिला पुरुष चिकित्सालय के वार्ड संख्या-3 में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। वार्ड के ड्यूटी स्टाफ रूम में तैनात स्वास्थ्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी स्टाफ रूम में आराम करते या आपसी बातचीत में व्यस्त रहते हैं, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सहायता के लिए इंतजार करना पड़ता है। कई तीमारदारों ने शिकायत की है कि जरूरत पड़ने पर भी स्टाफ तुरंत उपलब्ध नहीं होता, जिससे मरीजों की स्थिति बिगड़ने का खतरा बना रहता है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके। वहीं, इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं।1
- ट्रफिक व्यवस्था पर काबू न पाने के कारण गुस्से से लाल पीले हुए ट्रफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव, गालीबाज ट्रफिक इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, तीन साल बीत जाने के बाद भी ट्रफिक व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे ट्रफिक इंचार्ज, जाम खुलवाने की वजह वाहन चालकों को दे रहे भद्दी भद्दी गलियां, ट्रफिक इंचार्ज हरविंद यादव हमीरपुर पुलिस की जनपद में करा रहे किरकिरी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे का मामला।1
- बाइक से खतरनाक स्टंट करना युवकों को पड़ भारी,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने की सख्त कार्रवाई1
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम अतरैया डेरा की एक विधवा संत वेशधारी महिला से हिस्ट्रीसीटर ने झांसा देकर एक लाख रुपये ले लिए। वापस मांगने पर हत्या करने की धमकी देकर सूरत चला गया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। अतरैया डेरा निवासी संत वेशधारी विधवा मिडिया निषाद ने बताया कि उसकी जान पहचान पड़ोसी गांव मिहुना निवासी जगभान यादव से थी। यह हत्या के एक मामले में अभियुक्त था। उसने कहा कि उसे सजा हो सकती है। सजा से बचने के लिए एक वकील करने की जरूरत है। जिसमें एक लाख रुपये देना है। उसने झांसे में आकर 50 हजार पेटीएम के माध्यम से तथा 50 हजार नकद दिए थे। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।3
- नवागंतुक एसपी के आते ही पुलिस व एसओजी की टीम हुई एक्टिव, मिली सफलता, कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरों के पास से चोरी की गई 6 ट्राली एक ट्रैक्टर किया बरामद, शातिर चोर सुनसान इलाकों में खड़ी ट्रैक्टर–ट्राली की रेकी कर उन्हें किया करते थे चोरी, शातिर चोरों के खिलाफ जनपद के अन्य थानों में भी चोरी के मामले हैं दर्ज, सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौखी मोड़ के पास से किया गिरफ्तार।3