logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : जहानागंज के लाल अखिल पांडेय ने UPPSC में लहराया परचम, बनेंगे GST असिस्टेंट कमिश्नर आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 के परीक्षा परिणामों ने आजमगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। जिले के विकास खण्ड जहानागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मपुर गांव के निवासी अखिल पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक में शानदार सफलता हासिल की है। माटी के लाल ने ​पहले प्रयास में रचा इतिहास - ​अखिल पांडेय (पुत्र शैलेन्द्र पांडेय) ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर मुख्य मेरिट लिस्ट में 55वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने 'असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स/GST)' के पद के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान (रैंक 1) हासिल किया है। ​जिले में खुशी की लहर ​जैसे ही अखिल की सफलता की सूचना उनके पैतृक गांव धर्मपुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने जम कर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। सेवानिवृत ग्राम पंचायत अधिकारी सुबाष चन्द्र पाण्डेय ने कहाँ की अखिल की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता पहले ही प्रयास में कदम चूमती है। ​विधायक अखिलेश यादव ने दी बधाई - ​मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अखिलेश यादव ने अखिल पांडेय के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विधायक ने कहा: - ​"अखिल पांडेय जी को यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयनित होने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके परिवार को भी इस गौरवपूर्ण क्षण की शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के छात्र और नौजवान अखिल जी से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।" ​युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत - ​अखिल पांडेय की सफलता अब जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रदेश स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल करना उन सभी छात्रों के लिए एक मिसाल है जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं।

1 hr ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6b5f93df-da8e-4c9d-8abb-5a87cd0c0483

आजमगढ़ : जहानागंज के लाल अखिल पांडेय ने UPPSC में लहराया परचम, बनेंगे GST असिस्टेंट कमिश्नर आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 के परीक्षा परिणामों ने आजमगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है। जिले के विकास खण्ड जहानागंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धर्मपुर गांव के निवासी अखिल पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक में शानदार सफलता हासिल की है। माटी के लाल ने ​पहले प्रयास में रचा इतिहास - ​अखिल पांडेय (पुत्र शैलेन्द्र पांडेय) ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर मुख्य मेरिट लिस्ट में 55वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने 'असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स/GST)' के पद के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान (रैंक 1) हासिल किया है। ​जिले में खुशी की लहर ​जैसे ही अखिल की सफलता की सूचना उनके पैतृक गांव धर्मपुर पहुंची, पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने जम कर मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। सेवानिवृत ग्राम पंचायत अधिकारी सुबाष चन्द्र पाण्डेय ने कहाँ की अखिल की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य निर्धारित हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता पहले ही प्रयास में कदम चूमती है। ​विधायक अखिलेश यादव ने दी बधाई - ​मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अखिलेश यादव ने अखिल पांडेय के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। विधायक ने कहा: - ​"अखिल पांडेय जी को यूपी पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयनित होने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके परिवार को भी इस गौरवपूर्ण क्षण की शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र के छात्र और नौजवान अखिल जी से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करेंगे।" ​युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत - ​अखिल पांडेय की सफलता अब जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रदेश स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल करना उन सभी छात्रों के लिए एक मिसाल है जो प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आज मंगलवार को आजमगढ़ के देवखरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुँचे l जहाँ उन्होंने कार्यक्रम दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। ​भ्रष्टाचार और महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा, "आज समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार के पास जनहित की कोई योजना नहीं है, केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।" ​"बार-बार लाइन में लगवाई जा रही है जनता" ​शिवपाल यादव ने नोटबंदी से लेकर वर्तमान डिजिटल प्रक्रियाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार जनता को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा, "पहले नोटबंदी के नाम पर पूरी जनता को लाइन में खड़ा कर दिया गया था। अब 'SIR' (सर) और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर फिर से वही स्थिति पैदा की जा रही है। जनता इन लंबी लाइनों और जटिलताओं से तंग आ चुकी है।" ​अपराध नियंत्रण और विदेश नीति पर उठाए सवाल ​सपा महासचिव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी विफल करार दिया। ​"पीडीए से घबराई हुई है भाजपा" ​भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के खिलाफ फैलाई जा रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल झूठ और अफवाह का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाजवादी पार्टी का 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संगठन इतना मजबूत हो चुका है कि भाजपा के अंदर घबराहट पैदा हो गई है।" ​शिवपाल यादव ने अंत में दावा किया कि जनता अब इस सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आगामी समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।
    1
    आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने आज मंगलवार को आजमगढ़ के देवखरी स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुँचे l जहाँ उन्होंने कार्यक्रम दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है।
​भ्रष्टाचार और महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा, "आज समाज का हर वर्ग परेशान है। सरकार के पास जनहित की कोई योजना नहीं है, केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।"
​"बार-बार लाइन में लगवाई जा रही है जनता"
​शिवपाल यादव ने नोटबंदी से लेकर वर्तमान डिजिटल प्रक्रियाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार जनता को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने कहा, "पहले नोटबंदी के नाम पर पूरी जनता को लाइन में खड़ा कर दिया गया था। अब 'SIR' (सर) और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के नाम पर फिर से वही स्थिति पैदा की जा रही है। जनता इन लंबी लाइनों और जटिलताओं से तंग आ चुकी है।"
​अपराध नियंत्रण और विदेश नीति पर उठाए सवाल
​सपा महासचिव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकार का अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी विफल करार दिया।
​"पीडीए से घबराई हुई है भाजपा"
​भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के खिलाफ फैलाई जा रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल झूठ और अफवाह का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "समाजवादी पार्टी का 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संगठन इतना मजबूत हो चुका है कि भाजपा के अंदर घबराहट पैदा हो गई है।"
​शिवपाल यादव ने अंत में दावा किया कि जनता अब इस सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आगामी समय में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🚨 थाना धम्मौर पुलिस का रात्रि में घर में घुसकर तांडव! 📍#सुलतानपुर: धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भाटी से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी के मामले में पुलिस बिना वारंट रात में आरोपी के घर पहुंची और जबरन घर में घुस गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और लूट-पाट की, साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। 👉 बताया जा रहा है कि मामला अंकित यादव से जुड़ा है, जिनके परिजनों ने पुलिस टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 📱 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। ⚠️ आरोप यह भी है कि विरोध करने पर पुलिस ने परिजनों को ही थाने ले जाकर बैठा लिया। ❗ फिलहाल, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। #Sultanpur #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews #GroundReport
    1
    🚨 थाना धम्मौर पुलिस का रात्रि में घर में घुसकर तांडव!
📍#सुलतानपुर: धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भाटी से एक गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि छेड़खानी के मामले में पुलिस बिना वारंट रात में आरोपी के घर पहुंची और जबरन घर में घुस गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और लूट-पाट की, साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई।
👉 बताया जा रहा है कि मामला अंकित यादव से जुड़ा है, जिनके परिजनों ने पुलिस टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
📱 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश बढ़ता दिख रहा है।
⚠️ आरोप यह भी है कि विरोध करने पर पुलिस ने परिजनों को ही थाने ले जाकर बैठा लिया।
❗ फिलहाल, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।
#Sultanpur #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews #GroundReport
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • हम लोग बहुत बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन यह नाला बनने को तैयार नहीं
    1
    हम लोग बहुत बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन यह नाला बनने को तैयार नहीं
    user_Abdullah Shaikh
    Abdullah Shaikh
    सगड़ी, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है। मऊ को आपकी बहुत याद आएगी। आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा। मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी। आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...! आपकी बहुत याद आएगी। Dr Elamaran IPS
    1
    मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है।
मऊ को आपकी बहुत याद आएगी।
आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा।
मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले -
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी।
आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...!
आपकी बहुत याद आएगी।
Dr Elamaran IPS
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली। डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उस समय उजागर हो गई, जब जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने टांडा क्षेत्र के हयातगंज स्थित 30 शैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भारी लापरवाही सामने आई, जहां पूरे अस्पताल में मात्र एक नर्स ही ड्यूटी पर मौजूद मिली।
डीएम ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची डायल 112 पुलिस को पब्लिक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा पब्लिक ने पुलिस पर हमला बोलते हुए न सिर्फ उनकी पिटाई की बल्कि वर्दी को फाड़ डाला घटना को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन महिला सहित चार को पुलिस ने अपने हिरासत में अभी तक लिया है ।
    1
    अंबेडकर नगर के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए पहुंची डायल 112 पुलिस को पब्लिक के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा पब्लिक ने पुलिस पर हमला बोलते हुए न सिर्फ उनकी पिटाई की बल्कि वर्दी को फाड़ डाला घटना को लेकर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तीन महिला सहित चार को पुलिस ने अपने हिरासत में अभी तक लिया है ।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की थाना जीयनपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध शस्त्र और कारतूस भी बरामद किए हैं। ​मुख्य अंश: ​आरोपी: रिशु पुत्र चन्द्रभान, निवासी हरैया, थाना जीयनपुर। ​बरामदगी: एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद। ​कार्रवाई: आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज। ​घटना का विवरण ​पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्रों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस सतर्क थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर प्रदर्शन कर रहा था। ​31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक मनिकाडीह क्षेत्र के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और बहरीपुर नहर पुलिया के पास जाल बिछाया। दोपहर करीब 12:45 बजे पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिशु के रूप में हुई। ​कानूनी कार्रवाई ​थाना जीयनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। ​पुलिस टीम ​सराहनीय कार्य करने वाली इस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे: ​उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल ​कांस्टेबल ललित नारायण सिंह ​कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह ​स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रदर्शन करने वाले अन्य असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की थाना जीयनपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध शस्त्र और कारतूस भी बरामद किए हैं।
​मुख्य अंश:
​आरोपी: रिशु पुत्र चन्द्रभान, निवासी हरैया, थाना जीयनपुर।
​बरामदगी: एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 100 रुपये नकद।
​कार्रवाई: आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज।
​घटना का विवरण
​पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शस्त्रों और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीयनपुर पुलिस सतर्क थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर प्रदर्शन कर रहा था।
​31 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वायरल वीडियो में दिखने वाला युवक मनिकाडीह क्षेत्र के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाई और बहरीपुर नहर पुलिया के पास जाल बिछाया। दोपहर करीब 12:45 बजे पुलिस ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान रिशु के रूप में हुई।
​कानूनी कार्रवाई
​थाना जीयनपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
​पुलिस टीम
​सराहनीय कार्य करने वाली इस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
​उपनिरीक्षक हरीश कुमार शुक्ल
​कांस्टेबल ललित नारायण सिंह
​कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह
​स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, जिससे सोशल मीडिया पर इस तरह के प्रदर्शन करने वाले अन्य असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.