Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुआ कहकर पैर छुए… और जेवर लेकर फरार! झांसी में बुजुर्ग महिला से ठगी झांसी के सीपरी बाजार इलाके में एक युवक ने बुजुर्ग महिला का भरोसा जीतने के लिए पहले उनके पैर छुए और खुद को रिश्तेदार जैसा बताया। बातों में उलझाकर वह करीब 50–60 हजार रुपये के सोने के झुमके और कंठी लेकर फरार हो गया। आरोपी महिला को बाइक पर थोड़ी दूर तक ले गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।
Aditya Soni
बुआ कहकर पैर छुए… और जेवर लेकर फरार! झांसी में बुजुर्ग महिला से ठगी झांसी के सीपरी बाजार इलाके में एक युवक ने बुजुर्ग महिला का भरोसा जीतने के लिए पहले उनके पैर छुए और खुद को रिश्तेदार जैसा बताया। बातों में उलझाकर वह करीब 50–60 हजार रुपये के सोने के झुमके और कंठी लेकर फरार हो गया। आरोपी महिला को बाइक पर थोड़ी दूर तक ले गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी के सीपरी बाजार इलाके में एक युवक ने बुजुर्ग महिला का भरोसा जीतने के लिए पहले उनके पैर छुए और खुद को रिश्तेदार जैसा बताया। बातों में उलझाकर वह करीब 50–60 हजार रुपये के सोने के झुमके और कंठी लेकर फरार हो गया। आरोपी महिला को बाइक पर थोड़ी दूर तक ले गया, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।1
- बहराइच -: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर के अधीक्षक डॉक्टर थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत करते सीएमओ डॉ संजय कुमार ।1
- उत्तर प्रदेश, बहराइच,- जिले के कतनिया घाट वन जीव प्रभाग अंतर्गत हुई घटना में हाथी के हमले में बाइक सवार महिला की मौत, दो बेटे करण और अर्जुन घायल हो गए l घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है l बिछिया–मिहीपुरवा मार्ग पर बाइक से लौट रही एक महिला और उसके दो बेटों पर अचानक टस्कर हाथी ने हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई मृतका की पहचान 45 वर्षीय मुन्नी देवी, निवासी पारस पुरवा, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दो बेटों—17 वर्षीय करन और 15 वर्षीय अर्जुन—के साथ इलाज कराकर घर लौट रही थीं। तभी निशानगाड़ा और बिछिया के बीच सड़क पर हाथी आ गया और बाइक पर हमला कर दिया। हमले के बाद राहगीरों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर चला गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत बिछिया के एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों के हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। यह घटना निशानगाड़ा रेंज की है या कतर्नियाघाट रेंज की सीमा में, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है l1
- हरखापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे, उत्तराखंड से चरित्र सत्यापन के लिए आए थे घर बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लगी, देखते ही देखते घर में फैल गई। आग की लपटें टीन की छत चीरकर निकलीं। सो रहे पिता-पुत्र रवि (36) और ऋषभ (11) धुएं से बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने गेट तोड़कर उन्हें निकाला, बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जनहानि नहीं हुई।1
- महसी/बहराइच जिले के खैरीघाट थाना अंतर्गत माजरा महादेव में बुढेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर हजारों की संख्या में लोगों ने किया जलाभिषेक1
- Post by आशीष कुमार मिश्र1
- महाशिवरात्रि पर कैसरगंज में हाई अलर्ट, पुलिस का सख़्त पहरा कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कस्बा कैसरगंज में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल गश्त) किया गया।फ्लैग मार्च कस्बे के मुख्य बाजार, प्रमुख धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुज़रा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सघन निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा ड्रोन निगरानी एवं अतिरिक्त गश्त के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। पुलिस की सख़्त मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में हड़कंप रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया।कैसरगंज पुलिस का स्पष्ट संदेश शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।3
- #बहराइच के #मोतीपुर सामुदायिक #स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर #थानेदार के खिलाफ #संविदा कर्मचारी शनिवार को #सड़क पर उतर आए। सभी ने #अधीक्षक के खिलाफ जमकर #नारेबाजी करते हुए #कतर्नियाघाट मार्ग को जाम कर दिया। अधीक्षक के #खिलाफ कार्यवाई की मांग की। इस दौरान जाम में हजारों लोग फंस गए।1