Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुआ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस दबिश का असर देखने को मिला है। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस दबिश का असर देखने को मिला है। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 44/26 के मुख्य अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ़ कुंदन (पिता स्व. दिनेश प्रसाद), निवासी ग्राम रक्सा ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और दबाव के कारण अभियुक्त को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
Prem Kr. Mishra
गुरुआ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस दबिश का असर देखने को मिला है। गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस दबिश का असर देखने को मिला है। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 44/26 के मुख्य अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ़ कुंदन (पिता स्व. दिनेश प्रसाद), निवासी ग्राम रक्सा ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और दबाव के कारण अभियुक्त को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
More news from Bihar and nearby areas
- Post by जन सेवक1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड दिनांक 04/04/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी चतरा के निर्देश के आलोक में एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कौलेश्वरी हटवारिया के पास अपाचे मोटरसाइकिल में दो मोटरसाइकिल सवार को रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर उन्हें पकड़ने के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे के पैर में शीशा गड़ जाने के कारण में पकड़ा गया। पकड़ाये अभियुक्त से पूछने पर उक्त वाहन चोरी का होने का बात बताया जिसमें दूसरा नंबर प्लेट लगाकर यह लोग चला रहे थे। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 05/04/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS-दर्ज किया गया है एवं पकड़ाया अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। एवं भाग गए फिरार अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही है। **गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:** 01 बिष्नु गंझु, पिता मोहन गंझु, पता कोलवा, थाना वशिष्ठनगर, जिला चतरा **जप्त सामानों की विवरणी:** एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल *छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :-* • पु.अ.नि प्रभात कुमार थाना प्रभारी, हंटरगंज स.अ.नि. अजय महतो • हंटरगंज थाना सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे2
- Post by Ajay Kumar/ ghar Chanda1
- एटीएम कार्ड बदलकर 1 लाख रुपये की ठगी। गोह(औरंगाबाद) जिले के गोह में एटीएम ठग गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला गोह थाना मुख्याल का है, जहां मीरपुर निवासी मो. आबिर हसन शातिर ठगों का शिकार बन गए। *कैसे हुई ठगी* ठगों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर गया जिले के कोंच में खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित गोह चौक स्थित (PNB) के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। जानकारी के अनुसार कार्ड मशीन में डालते ही वह अंदर फंस गया। उस वक्त वहां कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी बीच पीड़ित की नजर एक व्यक्ति पर पड़ा जहां उन्हें बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। और सहायता के नाम पर ठगों ने उन्हें आश्वस्त किया कि कार्ड निकल जाएगा। परंतु कुछ ही पलों में उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। बाद में दुबारा 50 हजार निकासी की गई, परन्तु उसका मैसेज नहीं आया। फिलहाल पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है। मामले में मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिली है, आस पास के सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है।1
- हसपुरा औरंगाबाद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान हुआ शहीद हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले शम्भो पर निवासी राकेश कुमार जो सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान छतीसगढ़ में शहीद हो गया1
- पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगम गांव में छापामारी कर 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टेगम गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से अफीम का डोडा रखा गया है। सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका गंझु (पिता– संतोषी गंझु) के घर पर छापा मारा, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखा 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया। मौके से आरोपी अमेरिका गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नरोमा फाउंडेशन के द्वारा गया जिले से मैट्रिक / इंटर में उत्कृष्ट अंक हासिल कर बिहार में गया जिले का नाम बिहार में रौशन करनेवाले होनहार छात्र छात्राओं एवं उनके पूजनीय शिक्षक / अभिभावकों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि मानपुर मुफ़्फ़शील थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु IPS दीप्ति मोनाली, विशिष्ट अतिथि BDO वजीरगंज प्रभाकर सिंह, शिक्षक अनिल कुमार सिंह,एस के मेहता , योगेंद्र कुमार, पिंटू कुमार,करुण गुप्ता, दीपक तिवारी सभी लोगो ने उपस्थित मेघावी छात्र छतराओ के साथ जिले के समस्त छात्र छात्राओं को मार्गदर्शित करते हुए अनुशासित होकर कठिन मेहनत करने का संदेश दिया । इस कार्यक्रम में नरोमा फाउंडेशन के अध्यक्ष हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, सेक्रेटरी ई॰ अदिति आनंद और नरोमा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पवन त्रिपाठी ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो और अंगवस्त्र सेकर स्वागत किया । और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगो के साथ नरोमा फाउंडेशन के समस्त सदस्यों को प्रति आभार व्यक्त किया4
- शहर तेलपा पंचायत में सिलेंडर फटने से आग आज करपी प्रखंड के शहर तेलपा में आग आज शहर तेलपा सब्जी मंडी में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग1
- बिहार में अब तक सरकार पलटने की खबरें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। यहाँ सरकार नहीं, बल्कि शराब से लदी एक स्कॉर्पियो ही पलट गई!और इसके साथ ही एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल खड़े हो गए हैं।आइए अब आपको पुरी खबर विस्तार से बताते हैँ!नवादा में शराब से लदी स्कॉर्पियो पलटी, शराबबंदी कानून पर फिर उठे सवाल! बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच एक बार फिर इसकी जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। नवादा जिले के रजौली ओवरब्रिज के समीप शराब से लदी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और सड़क पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बिखर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और ओवरब्रिज के पास पलट गई। वाहन के पलटते ही उसमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर फैल गईं। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि सड़क पर बिखरी शराब को किसी ने हाथ तक नहीं लगाया और लोग दूर खड़े होकर केवल देखते रहे। इससे जहां लोगों की कानून के प्रति जागरूकता झलकती है, वहीं यह दृश्य कई सवाल भी खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य में शराबबंदी को लेकर सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं बार बार सामने आ रही हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब जिले में पहुंच कैसे रही है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही, मौके से बरामद शराब की खेप को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था। यह घटना एक बार फिर शराबबंदी कानून की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है। सरकार जहां शराबमुक्त बिहार का दावा करती है, वहीं जमीनी स्तर पर इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई उजागर करती नजर आ रही हैं।बिहार में वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इस तरह की घटनाएं बार बार यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कैसे सड़कों पर खुलेआम पहुंच रही है।फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।1