Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay Kumar/ ghar Chanda
- Munna KumarAurangabad, Bihar😤1 hr ago
- Munna KumarAurangabad, Bihar💣1 hr ago
- Munna KumarAurangabad, Bihar😤1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- *औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंकों के साथ किया गया बैठक।* *इस बार दाउदनगर क्षेत्र के बैंक ऋण मामले हेतु दाउदनगर में ही लगेगा बैंक का शिविर।* औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल द्वारा 09 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु अग्रणी बैंक प्रबन्धक आनन्द वर्धन, बिहार ग्रामीण बैंक रोहित कुमार,, समेत इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पदाधिकारियों के साथ अपने प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में सचिव द्वारा बैंकिंग से जुडे सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा दृनिर्देश के अनुरूप बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करायें तथा पक्षकारो को अधिक से अधिक राहत प्रदान करें। इसके साथ-साथ उनके द्वारा यह कहा गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों के सुविधा को देखते हुए इस बार से दाउदनगर अनुमण्डलीय न्यायालय में बैंक ऋण से संबंधित शिविर का भी व्यवस्था किया जायेगा। जिसमें दाउदनगर क्षेत्र से आने वाले न सिर्फ वाद कारियों को सहुलियत होगी, साथ ही दाउदनगर क्षेत्र के बैंक के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने बैंक के ऋण मामलों के निस्तारण करने हेतु आसानी होगी। उनके द्वारा उपस्थित बैंकिंग क्षेत्र से जुडे पदाधिकारियों को कहा सरकारी अनुदान पर बैंक शाखाओं द्वारा सूद लगाने तथा वसूलने की कार्रवाई से सम्बन्धित मामला प्रकाश में आया है, जिसके लिए सभी बैंक से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्थापित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिष्चित किया जाए जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देष्यों को प्राप्त किया जा सके। उनके द्वारा कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित मामलें में पक्षकार अधिक राहत पाने के उद्देश्य से आतें है, इसलिए ऐसे मामलों में बैंक से जुडे सभी पदाधिकारियों को लचिला रूप अपनाकर ऋण वादों का निस्तारण करना चाहिए और ऋण से जुडे जिन मामलों में अनुदान दिया जा सकता है अनुदान का लाभ ऋणधारियों को प्राप्त हो इस प्रक्रिया का अनुपालन भी आवशयक रूप से करना चाहिए। सचिव ने लोगांं से यह अपील की है कि, वे इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण करायें। जिला विधिक सेवा प्राधिकार उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं का निदान करने हेतु तत्पर है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से सम्पर्क कर सकते है। बाइट जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्रीमती तान्या पटेल1
- Post by Ajay Kumar/ ghar Chanda1
- Post by Akhilesh bhaiya1
- गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या मामले में पुलिस दबिश का असर देखने को मिला है। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 44/26 के मुख्य अभियुक्त प्रभात कुमार उर्फ़ कुंदन (पिता स्व. दिनेश प्रसाद), निवासी ग्राम रक्सा ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और दबाव के कारण अभियुक्त को कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दहेज हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी1
- हसपुरा औरंगाबाद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान हुआ शहीद हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी टोले शम्भो पर निवासी राकेश कुमार जो सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान छतीसगढ़ में शहीद हो गया1
- पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेगम गांव में छापामारी कर 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि टेगम गांव के कुछ घरों में अवैध रूप से अफीम का डोडा रखा गया है। सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमेरिका गंझु (पिता– संतोषी गंझु) के घर पर छापा मारा, जहां से प्लास्टिक के बोरे में रखा 51 किलो अफीम का डोडा बरामद किया गया। मौके से आरोपी अमेरिका गंझु को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में कुंदा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। छापामारी टीम में सीओ दीपक कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड दिनांक 04/04/2026 को वरीय पुलिस पदाधिकारी चतरा के निर्देश के आलोक में एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया था एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कौलेश्वरी हटवारिया के पास अपाचे मोटरसाइकिल में दो मोटरसाइकिल सवार को रोका गया दोनों मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागने लगे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर उन्हें पकड़ने के क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया तथा दूसरे के पैर में शीशा गड़ जाने के कारण में पकड़ा गया। पकड़ाये अभियुक्त से पूछने पर उक्त वाहन चोरी का होने का बात बताया जिसमें दूसरा नंबर प्लेट लगाकर यह लोग चला रहे थे। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/26 दिनांक 05/04/26 धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS-दर्ज किया गया है एवं पकड़ाया अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। एवं भाग गए फिरार अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही है। **गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:** 01 बिष्नु गंझु, पिता मोहन गंझु, पता कोलवा, थाना वशिष्ठनगर, जिला चतरा **जप्त सामानों की विवरणी:** एक ब्लू रंग का अपाची मोटरसाइकिल *छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नाम :-* • पु.अ.नि प्रभात कुमार थाना प्रभारी, हंटरगंज स.अ.नि. अजय महतो • हंटरगंज थाना सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे2
- हसपुरा औरंगाबाद भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस मनाया गया औरंगाबाद जिले में भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी उपस्थित रहे1