शिक्षा महोत्सव आज, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन, देश के 18 से 20 राज्यों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के करियर एक्सपर्ट्स शामिल होंगे रांची। 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद अपने भविष्य को लेकर असमंजस में रहने वाले छात्रों के लिए राजधानी रांची में बुधवार 15 अप्रैल को ‘शिक्षा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल रेडिसन ब्लू में सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक रवींद्र साहू ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सही करियर विकल्प, उपयुक्त कोर्स और आधुनिक स्किल्स के बारे में जागरूक करना है। इस आयोजन में देश के 18 से 20 राज्यों की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज के करियर एक्सपर्ट्स शामिल होंगे, जो छात्रों को वन-टू-वन काउंसलिंग देकर उनके सवालों के जवाब देंगे। साथ ही छात्रों को ‘जॉब सीकर’ के बजाय ‘जॉब क्रिएटर’ यानी उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महोत्सव में बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मेसी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज के साथ-साथ इंडस्ट्री आधारित स्किल्स की जानकारी दी जायेगी, ताकि छात्र अपने करियर को बेहतर दिशा दे सकें। आयोजकों के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्कॉलरशिप और फीस माफी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो। जो छात्र या अभिभावक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे ‘शिक्षा महोत्सव’ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष आयोजित महोत्सव में 900 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जबकि इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

- झारखंड के रांची में लापता 18 महीने की मासूम अदिति पांडेय के मामले में नया मोड़ आया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले से कुछ अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस परिवार को मिल रही धमकी भरे और फ्रॉड कॉल्स की भी जांच कर रही है।1
- झारखंड के एक आदिवासी गांव में ग्रामीण पिछले 20 साल से पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए उस गड्ढे का पानी पीना पड़ रहा है, जिसमें जंगली सूअर नहाते हैं।1
- रांची में एक संदिग्ध लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी है, सबकी निगाहें अब DNA रिपोर्ट पर टिकी हैं। अदिति पांडे के पिता के बयान ने भी मामले में नया मोड़ ला दिया है।1
- झारखंड के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने 13 माह के लंबित मानदेय भुगतान की माँग को लेकर राँची में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। भारी बारिश के बीच पुलिस से उनकी जमकर झड़प हुई, लेकिन देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। प्रशिक्षकों ने सरकार से तुरंत भुगतान की अपील की है, अन्यथा आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।1
- झारखंड में एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।1
- रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री प्लेटफॉर्म गैप में गिरकर घिसटने लगा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ हेड कांस्टेबल रवि शंकर प्रधान ने तुरंत कार्रवाई कर अपनी बहादुरी से उसकी जान बचाई। ओडिशा निवासी विनय टोप्पो ने बताया कि संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।1
- झारखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगह पर पनाह लेने की अपील की गई है। यह चेतावनी अगले कुछ घंटों के लिए प्रभावी रहेगी।1
- रांची के ईस्टर्न कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नर्सिंग छात्रों ने सेवा, समर्पण और मानवता की शपथ ली। कॉलेज प्रबंधन ने नर्सिंग को मानवता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।1