Shuru
Apke Nagar Ki App…
सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल, धानवी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई 'सामाजिक सरोकार की दीवार', सवाई माधोपुर। धानवी फाउंडेशन और विभिन्न सहयोगियों के संयुक्त तत्वाधान में लालसोट हाईवे गणेश होटल के पास बजरिया पर 'सामाजिक सरोकार की दीवार' का शुभारंभ, लोग अपने घरों से साफ-सुथरे और अनुपयोगी कपड़े इस दीवार पर जमा करा सकेंगे, जिन्हें जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। कपड़े वितरण और जमा कराने का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। रणथंभौर हेरिटेज सोसायटी के सचिव कैलाश जैन, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक मधुसूदन सिंह, बैंक मैनेजर गजेंद्र सिंह नरूका और पार्षद अनुराधा शर्मा ने फीता काटकर इस सेवा कार्य का उद्घाटन किया।
Bhagwan sharma
सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल, धानवी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई 'सामाजिक सरोकार की दीवार', सवाई माधोपुर। धानवी फाउंडेशन और विभिन्न सहयोगियों के संयुक्त तत्वाधान में लालसोट हाईवे गणेश होटल के पास बजरिया पर 'सामाजिक सरोकार की दीवार' का शुभारंभ, लोग अपने घरों से साफ-सुथरे और अनुपयोगी कपड़े इस दीवार पर जमा करा सकेंगे, जिन्हें जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। कपड़े वितरण और जमा कराने का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। रणथंभौर हेरिटेज सोसायटी के सचिव कैलाश जैन, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक मधुसूदन सिंह, बैंक मैनेजर गजेंद्र सिंह नरूका और पार्षद अनुराधा शर्मा ने फीता काटकर इस सेवा कार्य का उद्घाटन किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल, धानवी फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई 'सामाजिक सरोकार की दीवार', सवाई माधोपुर। धानवी फाउंडेशन और विभिन्न सहयोगियों के संयुक्त तत्वाधान में लालसोट हाईवे गणेश होटल के पास बजरिया पर 'सामाजिक सरोकार की दीवार' का शुभारंभ, लोग अपने घरों से साफ-सुथरे और अनुपयोगी कपड़े इस दीवार पर जमा करा सकेंगे, जिन्हें जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। कपड़े वितरण और जमा कराने का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। रणथंभौर हेरिटेज सोसायटी के सचिव कैलाश जैन, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक मधुसूदन सिंह, बैंक मैनेजर गजेंद्र सिंह नरूका और पार्षद अनुराधा शर्मा ने फीता काटकर इस सेवा कार्य का उद्घाटन किया।1
- खैरदा मोक्षधाम में फिर चोरी, शटर के ताले तोड़कर सामान ले उड़े चोर सवाई माधोपुर। खैरदा स्थित मोक्षधाम में एक बार फिर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मोक्षधाम के शटर के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में बड़ा लोहे का बक्सा, घी, चावल, बूरे से भरे स्टील के डिब्बे, ग्लास, कटोरी, कई बाल्टियां, स्टील की कई चरियां तथा मोक्षधाम में एकत्रित करीब 150 रुपये की नकदी शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके से ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद महेंद्र जी कौशल से निवेदन कर शटर की मरम्मत करवाई गई और सुरक्षा के लिहाज से 100 रुपये का नया ताला लगवाया गया। मोक्षधाम जैसी सार्वजनिक एवं धार्मिक उपयोग की जगह पर बार-बार चोरी की घटना होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और मोक्षधाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई है।1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में निकाला भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत विजयदशमी उत्सव के तहत स्वयंसेवकों ने किया कदमताल, शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा संचलन सवाई माधोपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव के अवसर पर रविवार को पुराने शहर स्थित शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विजयदशमी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर जयपुर प्रांत के शहर बौद्धिक प्रमुख योगेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और संघ के विचारों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय परिसर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। संचलन हरसहायजी के कटले, रामद्वारा बस स्टैंड और गुरुद्वारा रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस विद्यालय पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। जिला कार्यवाह नरेंद्र मोहन गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी उत्सव के तहत शहर में पथ संचलन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि संचलन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। पथ संचलन के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी में मचा हड़कंप, एएसपी कार्यालय की छत पर चढ़ी महिला; पुलिस की तत्परता से टला हादसा गंगापुर सिटी शहर में उस समय हलचल मच गई, जब एक महिला अचानक एडिशनल एसपी कार्यालय की छत पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ गई और महिला को सुरक्षित नीचे लाने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए महिला को सकुशल नीचे उतार लिया। पुलिस की तत्परता के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही। फिलहाल महिला के छत पर चढ़ने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।1
- श्योपुर में पेड़ काटते समय युवक को लगा करंट मौके पर मौत श्योपुर में श्मशान घाट में पेड़ काटते समय एक युवक को बिजली का करंट लग गया है जिससे उसकी मौके पे ही दर्दनाक मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि बिना परमिट के मजदूरों को पेड़ पर चढ़ाया गया जिससे एक मजदूर की मौत हुई है।1
- 🙏 जय माता दी 🚩 भोपाल के छोटा तालाब स्थित काली माता मंदिर में रात 9 बजे माता रानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ❤️🙏 मंदिर का सुंदर वातावरण और माता रानी की भव्य प्रतिमा देखकर मन को शांति और सुकून मिला। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की ओर से सभी भक्तों को जय माता दी। माता रानी सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें। 🙏🚩 आप सभी पर माता रानी की कृपा बनी रहे। ❤️ जय माता दी | जय भोपाल | जय श्योपुर ❤️ #KaliMataMandir #Bhopal #ChhotaTalab #53Vlogs #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #जयमातादी #भोपाल #श्योपुर1
- *_ब्रेकिंग श्योपुर :_* *चीते के शिकार की घटना बड़ी दुर्घटना, निचले अधिकारियों पर कार्रवाई से नहीं चलेगा *_ब्रेकिंग श्योपुर :_* *चीते के शिकार की घटना बड़ी दुर्घटना, निचले अधिकारियों पर कार्रवाई से नहीं चलेगा काम : अतुल चौहान* श्योपुर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अतुल चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में चीते के शिकार की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर और बड़ी दुर्घटना है। उन्होंने कहा कि केवल निचले स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से काम नहीं चलेगा। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।1
- सवाई माधोपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव के अवसर पर रविवार को पुराने शहर स्थित शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य पथ संचलन निकाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विजयदशमी उत्सव के साथ हुआ। इस अवसर पर जयपुर प्रांत के शहर बौद्धिक प्रमुख योगेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और संघ के विचारों पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय परिसर से पथ संचलन प्रारंभ हुआ। संचलन हरसहायजी के कटले, रामद्वारा बस स्टैंड और गुरुद्वारा रोड सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस विद्यालय पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। जगह-जगह हुए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। जिला कार्यवाह नरेंद्र मोहन गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष विजयदशमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी उत्सव के तहत शहर में पथ संचलन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि संचलन का उद्देश्य स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। पथ संचलन के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना अधिकारी मांगेलाल सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।1