logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस्तर में विकास की रफ्तार तेज: 86 सड़कों का भूमिपूजन, 235 किमी नेटवर्क तैयार होगा जगदलपुर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। करीब 235 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए समय पर और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने पर जोर दिया।

22 hrs ago
user_Thamir Kashyap
Thamir Kashyap
बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
22 hrs ago

बस्तर में विकास की रफ्तार तेज: 86 सड़कों का भूमिपूजन, 235 किमी नेटवर्क तैयार होगा जगदलपुर में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) के तहत बस्तर जिले की 86 सड़कों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। करीब 235 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए समय पर और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने पर जोर दिया।

More news from Balrampur and nearby areas
  • राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बन रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर राजपुर नगरवासियों का एक बार फिर आक्रोश देखने को मिला। नगरवासियों को जैसे ही सूचना मिल की आरओ विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर राजपुर के रास्ते बलरामपुर जा रहे हैं तो उन्होंने महुआपारा में राम हॉस्पिटल के पास देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे नगरवासियों ने उन्हें घेर लिया और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और जमकर नारे बाजी करने लगे। राजपुर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों ने एक बार फिर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगरवासियों के जैसे ही सूचना मिला की रायपुर से आरओ डिपार्टमेंट में पदस्थ एक्सक्यूटिव इंजीनियर आ रहे हैं नगरवासियों की भीड़ राजपुर के महुआपारा राम हॉस्पिटल के पास जुटने लगे।देखते ही देखते नगरवासियों की भारी भीड़ जमा हो गया। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे लोग सड़कों और आ गए और उनके वाहन को रोक लिया। जिसके बाद नगरवासियों ने उन्हें वाहन से उतरकर बात करनी चाही परंतु काफी समय तक इंजीनियर वाहन में ही बैठे रहे जिसके बाद नगरवासी उग्र हो गए और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और एनएच के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। नगरवासियों के उग्र रवैयेको देख इंजीनियर अपने वाहन से उतरकर राजपुर के नगरवासियों से बात की।नगरवासियों की एक ही माँग थी कि नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को कम किया जाए। नगरवासियों ने कहा कि वर्तमान सड़क के हिसाब से नाली का निर्माण कराया जाए सड़क को लेबल करने की वजह से कहीं कहीं नाली की ऊँचाई काफी ज्यादा हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।काफी देर तक बातचीत के बाद अन्ततः एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि राजपुर में बन रहे नाली की ऊंचाई करीब आधा मीटर कम करने हेतु आरओ रायपुर से बात कर कराने की कोशिश करेंगे। आश्वसन के बाद नगरवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
    3
    राजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बन रहे नाली निर्माण की ऊँचाई को लेकर राजपुर नगरवासियों का एक बार फिर आक्रोश देखने को मिला। नगरवासियों को जैसे ही सूचना मिल की आरओ विभाग के एक्सक्यूटिव इंजीनियर राजपुर के रास्ते बलरामपुर जा रहे हैं तो उन्होंने महुआपारा में राम हॉस्पिटल के पास देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे नगरवासियों ने उन्हें घेर लिया और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और जमकर नारे बाजी करने लगे।
राजपुर में बन रहे नाली की ऊँचाई को लेकर नगरवासियों ने एक बार फिर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नगरवासियों के जैसे ही सूचना मिला की रायपुर से आरओ डिपार्टमेंट में पदस्थ एक्सक्यूटिव इंजीनियर आ रहे हैं नगरवासियों की भीड़ राजपुर के महुआपारा राम हॉस्पिटल के पास जुटने लगे।देखते ही देखते नगरवासियों की भारी भीड़ जमा हो गया। जैसे ही एक्सक्यूटिव इंजीनियर पहुँचे लोग सड़कों और आ गए और उनके वाहन को रोक लिया। जिसके बाद नगरवासियों ने उन्हें वाहन से उतरकर बात करनी चाही परंतु काफी समय तक इंजीनियर वाहन में ही बैठे रहे जिसके बाद नगरवासी उग्र हो गए और सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए और एनएच के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। नगरवासियों के उग्र रवैयेको देख इंजीनियर अपने वाहन से उतरकर राजपुर के नगरवासियों से बात की।नगरवासियों की एक ही माँग थी कि नगर में बन रहे नाली की ऊँचाई को कम किया जाए। नगरवासियों ने कहा कि वर्तमान सड़क के हिसाब से नाली का निर्माण कराया जाए सड़क को लेबल करने की वजह से कहीं कहीं नाली की ऊँचाई काफी ज्यादा हो रहा है जिससे आने वाले दिनों में शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।काफी देर तक बातचीत के बाद अन्ततः एक्सक्यूटिव इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि राजपुर में बन रहे नाली की ऊंचाई करीब आधा मीटर कम करने हेतु आरओ रायपुर से बात कर कराने की कोशिश करेंगे। आश्वसन के बाद नगरवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    22 hrs ago
  • बालोद में सदर बाजार अतिक्रमण पर तीखा विवाद! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी बोलीं – “जो कार्रवाई हो रही है, वो जिला प्रशासन के निर्देश पर”; प्रदर्शनकारियों ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं तो जिला बंद की चेतावनी बालोद जिले में सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुद्दे पर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यावहारिक रूप से जो संभव है, वही किया जा रहा है और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं हैं। इस बयान के बाद स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शशि भूषण चंद्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, उपाध्यक्ष दानी साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर सदर बाजार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अगर तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पूरे बालोद जिले में बंद का आह्वान करने जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी समझाइश बेअसर रही। प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख नहीं बदला और अल्टीमेटम देकर प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन अल्टीमेटम और चेतावनी को देखते हुए आने वाले दिनों में यह विवाद और उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि वह अगले एक हफ्ते में सदर बाजार के अतिक्रमण को हटाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है। दोस्तों, विकास और सुव्यवस्था दोनों जरूरी हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर आंदोलन से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। नगर पालिका और जिला प्रशासन से अपील है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से करें, ताकि आम व्यापारियों और दुकानदारों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं प्रदर्शनकारियों से भी निवेदन है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन को समय दें, ताकि बिना किसी विवाद के सदर बाजार को व्यवस्थित किया जा सके। शांति और समाधान ही सबसे अच्छा रास्ता है। द छत्तीसगढ़ – सच्ची खबर, सही समय पर। अगली खबर तक, सतर्क रहिए, शांत रहिए।
    1
    बालोद में सदर बाजार अतिक्रमण पर तीखा विवाद! नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी बोलीं – “जो कार्रवाई हो रही है, वो जिला प्रशासन के निर्देश पर”; प्रदर्शनकारियों ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, नहीं तो जिला बंद की चेतावनी
बालोद जिले में सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुद्दे पर अब तनाव बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जो भी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह जिला प्रशासन के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यावहारिक रूप से जो संभव है, वही किया जा रहा है और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं हैं।
इस बयान के बाद स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। क्रांति सेना के प्रदेश सचिव शशि भूषण चंद्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा निषाद, उपाध्यक्ष दानी साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से जवाब-तलब किया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर तीखा विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को सख्त अल्टीमेटम देते हुए कहा कि एक हफ्ते के अंदर सदर बाजार को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। अगर तय समयसीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पूरे बालोद जिले में बंद का आह्वान करने जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
मौके पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। सीएमओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी समझाइश बेअसर रही। प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख नहीं बदला और अल्टीमेटम देकर प्रदर्शन समाप्त किया।
फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है, लेकिन अल्टीमेटम और चेतावनी को देखते हुए आने वाले दिनों में यह विवाद और उग्र रूप ले सकता है। अब सभी की नजरें जिला प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि वह अगले एक हफ्ते में सदर बाजार के अतिक्रमण को हटाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।
दोस्तों, विकास और सुव्यवस्था दोनों जरूरी हैं, लेकिन किसी भी मुद्दे पर आंदोलन से पहले संवाद का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। नगर पालिका और जिला प्रशासन से अपील है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से करें, ताकि आम व्यापारियों और दुकानदारों को अनावश्यक परेशानी न हो। वहीं प्रदर्शनकारियों से भी निवेदन है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन को समय दें, ताकि बिना किसी विवाद के सदर बाजार को व्यवस्थित किया जा सके।
शांति और समाधान ही सबसे अच्छा रास्ता है।
द छत्तीसगढ़ – सच्ची खबर, सही समय पर।
अगली खबर तक, सतर्क रहिए, शांत रहिए।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • छुरा पटवारी रिश्वत कांड एक पटवारी का कथित रिश्वत कांड सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकेशन: गरियाबंद गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…जहाँ कल ही आडियो वाले मामले मे पुलिस विभाग मे बड़ी कार्यवाही किये थे... वायरल ऑडियो-वीडियो में पटवारी खुद बड़े अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात करता सुनाई दे रहा है छुरा क्षेत्र के हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू का कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप में पटवारी खुलेआम रिश्वत लेने की बात कर रहा है और यह भी दावा कर रहा है कि रकम तहसीलदार और आरआई तक पहुंचानी पड़ती है। इतना ही नहीं, एक अन्य वायरल हिस्से में पटवारी द्वारा “बियर लाने” जैसी बात सामने आने से सरकारी कामकाज और कार्यालय की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि— क्या कार्रवाई सिर्फ पटवारी तक सीमित रहेगी? या फिर जांच की आंच बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी? फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है… लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
    1
    छुरा पटवारी रिश्वत कांड
एक पटवारी का कथित रिश्वत कांड सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
लोकेशन: गरियाबंद
गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…जहाँ कल ही आडियो वाले मामले मे पुलिस विभाग मे बड़ी कार्यवाही किये थे...
वायरल ऑडियो-वीडियो में पटवारी खुद बड़े अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात करता सुनाई दे रहा है
छुरा क्षेत्र के हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू का कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप में पटवारी खुलेआम रिश्वत लेने की बात कर रहा है और यह भी दावा कर रहा है कि रकम तहसीलदार और आरआई तक पहुंचानी पड़ती है।
इतना ही नहीं, एक अन्य वायरल हिस्से में पटवारी द्वारा “बियर लाने” जैसी बात सामने आने से सरकारी कामकाज और कार्यालय की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
इस पूरे मामले के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल ये है कि—
क्या कार्रवाई सिर्फ पटवारी तक सीमित रहेगी?
या फिर जांच की आंच बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी?
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है…
लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    49 min ago
  • मध्य प्रदेश के सतना में एक अस्पताल में एक बच्चे का पथरी का ऑपरेशन करने के नाम पर डॉक्टर साहब ने उस बच्चे की दोनों किडनी निकाल ली देखिये अब ये सब खुले आम हो रहा हैं डॉक्टर को बस पैसा चाहिए भले उसके लिए एक घर मे अंधेरा हो जाए... अब आम इंसान कहा किसके पास जाएगा डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं और ये हम इंसानो को रास्ते के मवेशी समझ ते हैं.....
    1
    मध्य प्रदेश के सतना में एक अस्पताल
में एक बच्चे का पथरी का ऑपरेशन
करने के नाम पर डॉक्टर साहब ने उस
बच्चे की दोनों किडनी निकाल ली देखिये अब ये सब खुले आम हो रहा हैं डॉक्टर को बस पैसा चाहिए भले उसके लिए एक घर मे अंधेरा हो जाए... अब आम इंसान कहा किसके पास जाएगा डॉक्टर को हम भगवान का दर्जा देते हैं और ये हम इंसानो को रास्ते के मवेशी समझ ते हैं.....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • धमधा मैं अवैध लकड़ी जप्त रिपोर्टर -हेमंत उमरे क्षेत्र में इन दिनों अवैध लकड़ी की कटाई व परिवहन जोरों पर है । फसल के कटते ही धमधा क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार सक्रिय हो जाते हैं और लगातार किसानों से कम दाम पर लकड़ी खरीद कर बैखौफ होकर लकड़ी की तस्करी करते हैं । ताज़ा मामला धमधा से आया है जहां अवैध रुप से प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे खुर्द से मेटाडोर वाहन में भर कर कुम्हारी ले जा रहा था। वाहन धमधा नगर मे ही खराब हो गया जो कौतुहल का विषय बन गया, राहगिरो को जब पता चला की इस वाहन में फलदार वृक्ष व प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई है इसकी शिक़ायत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरी मेटाडोर वाहन CG 04CV 8800 को जप्त कर प्रकरण क्रमांक 6984/22 के तहत कार्यवाही की गई।और लकड़ी सहित वाहन को धमधा डीपो में रखा गया है। क्षेत्र में लगातार अवैध व फलदार वृक्षो की लकड़ी का परिवहन धड़ल्ले से किया जाता है । लकड़ी तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर अलग अलग मार्गों से दीन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में लकड़ी की तस्करी करते हैं,सुत्रो की मानें तो तस्करी वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से कुम्हारी में पहुंचाया जाता है। आज जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्यवाही से लकड़ी तस्कर व ठेकेदारो में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा की वन विभाग अवैध लकड़ी परिवहन पर अब तक लगाम लगातीं है।
    1
    धमधा मैं अवैध लकड़ी जप्त 
रिपोर्टर -हेमंत उमरे 
क्षेत्र में इन दिनों अवैध लकड़ी की कटाई व परिवहन जोरों पर है ।
फसल के कटते ही धमधा क्षेत्र में लकड़ी ठेकेदार सक्रिय हो जाते हैं और लगातार किसानों से कम दाम पर लकड़ी खरीद कर बैखौफ होकर लकड़ी की तस्करी करते हैं ।
ताज़ा मामला धमधा से आया है जहां अवैध रुप से प्रतिबंधित लकड़ी का परिवहन धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे खुर्द से मेटाडोर वाहन में भर कर  कुम्हारी ले जा रहा था।
वाहन धमधा नगर मे ही खराब हो गया जो कौतुहल का विषय बन गया, राहगिरो को जब पता चला की इस वाहन में फलदार वृक्ष व प्रतिबंधित लकड़ी भरी हुई है इसकी शिक़ायत वन विभाग को दी गई।
वन विभाग की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंचकर लकड़ी से भरी मेटाडोर वाहन CG 04CV  8800 को जप्त कर प्रकरण क्रमांक 6984/22 के तहत कार्यवाही की गई।और लकड़ी सहित वाहन को धमधा डीपो में रखा गया है।
क्षेत्र में लगातार अवैध व फलदार वृक्षो की लकड़ी का परिवहन धड़ल्ले से किया जाता है ।
लकड़ी तस्कर पुष्पा फिल्म की तर्ज पर अलग अलग मार्गों से दीन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में लकड़ी की तस्करी करते हैं,सुत्रो की मानें तो तस्करी वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से कुम्हारी में पहुंचाया जाता है।
आज  जिले में तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्यवाही से लकड़ी तस्कर व ठेकेदारो में हड़कंप मचा हुआ है।
अब देखना होगा की वन विभाग अवैध लकड़ी परिवहन पर अब तक लगाम लगातीं है।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • ❤️🫵🫂
    1
    ❤️🫵🫂
    user_Rekha Saytode
    Rekha Saytode
    Kharora, Raipur•
    7 hrs ago
  • नमस्कार, आप देख रहे हैं THE CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई के हुडको क्षेत्र में स्थित एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज में खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गैरेज में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की खबर यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि गैरेज, दुकान, गोदाम और घरों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील सामान पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित स्थान पर रखें। बिजली के वायरिंग सिस्टम और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके। किसी भी जगह आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। बिना सुरक्षा उपकरणों के आग बुझाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। भीड़ इकट्ठा न करें और दमकल कर्मियों को अपना काम करने दें। आप सभी से भी अपील है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, बच्चों को आग और गैस सिलेंडर से दूर रखें, और किसी भी आपात स्थिति में जिम्मेदारी के साथ काम लें। आपकी सतर्कता ही बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए THE CHHATTISGARH के साथ।
    1
    नमस्कार, आप देख रहे हैं THE CHHATTISGARH 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई के हुडको क्षेत्र में स्थित एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज में खड़ी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गैरेज में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की खबर यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि गैरेज, दुकान, गोदाम और घरों में गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और अन्य ज्वलनशील सामान पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित स्थान पर रखें। बिजली के वायरिंग सिस्टम और उपकरणों की समय-समय पर जांच कराते रहें, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
किसी भी जगह आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। बिना सुरक्षा उपकरणों के आग बुझाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। भीड़ इकट्ठा न करें और दमकल कर्मियों को अपना काम करने दें।
आप सभी से भी अपील है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें, बच्चों को आग और गैस सिलेंडर से दूर रखें, और किसी भी आपात स्थिति में जिम्मेदारी के साथ काम लें। आपकी सतर्कता ही बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है।
ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए THE CHHATTISGARH  के साथ।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर से देवभोग मार्ग पर ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर की गई कार्यवाही। 🚨 यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़, शिकायत करने पर की जाएगी उचित कार्यवाही। गरियाबंद, यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आज गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नही जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।“ गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
    1
    गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर से देवभोग मार्ग पर ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर की गई कार्यवाही।
🚨	 यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़, शिकायत करने पर की जाएगी उचित कार्यवाही।
गरियाबंद, यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आज गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नही जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।“ 
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    56 min ago
  • दो नादान बच्चे जो खेलते खेलते नदी के पास पहुंचे, और फिर नाहने के लिए दोनों नदी मे चले गये और फिर वो हुआ जो वो बच्चों ने सोचा नहीं था, डूब गए और फिर ऊपर नहीं आये गाँव के बाकि लोगो ढूढ़ने मे लग गये फिर गाँव के तैराको ने पूरी नदी मे ढूंढ़ने पर दोनों बच्चों कई बॉडी निकाली गईं बॉडी पूरी तरह अकड़ गईं थीं और कई हिस्सों को मछलियों ने नोंच खाया...
    1
    दो नादान बच्चे जो खेलते खेलते नदी के पास पहुंचे, और फिर नाहने के लिए दोनों नदी मे चले गये  और फिर वो हुआ  जो  वो बच्चों ने सोचा नहीं था, डूब गए और फिर ऊपर नहीं आये गाँव के बाकि लोगो ढूढ़ने मे लग गये फिर गाँव के तैराको ने पूरी नदी मे ढूंढ़ने पर दोनों बच्चों कई बॉडी निकाली गईं बॉडी पूरी तरह अकड़ गईं थीं और कई हिस्सों को मछलियों ने नोंच खाया...
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.