डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र पर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, स्थायी समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन बार-बार मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट से ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित; समस्या दूर करने के लिए समय-सीमा तय करने की मांग कन्नौद, 10 अक्टूबर। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार बिजली बंद होने और मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार होने वाली कटौती पर नियंत्रण किया जाए और बिजली बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए। इसके साथ ही कम वोल्टेज एवं बार-बार होने वाले विद्युत फॉल्ट को दूर करने, शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और लापरवाही के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग से लिखित आश्वासन देने और समाधान की निश्चित समय-सीमा तय करने का आग्रह किया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों की इन समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।
डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र पर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, स्थायी समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन बार-बार मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट से ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित; समस्या दूर करने के लिए समय-सीमा तय करने की मांग कन्नौद, 10 अक्टूबर। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व
सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार बिजली बंद होने और मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार होने वाली कटौती पर नियंत्रण किया जाए और बिजली बंद करने से
पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए। इसके साथ ही कम वोल्टेज एवं बार-बार होने वाले विद्युत फॉल्ट को दूर करने, शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और लापरवाही के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग से लिखित आश्वासन देने और समाधान की निश्चित समय-सीमा तय करने का आग्रह किया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों की इन समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत कन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से 12 घंटे के भीतर मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित पिता सूरजभान निवासी कैथल, हरियाणा को इंदौर-नागपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। कन्नौद पुलिस की सतर्कता से 12 घंटे में नाबालिग को कराया मुक्त, हरियाणा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार कन्नौद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से 12 घंटे के भीतर मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित पिता सूरजभान निवासी कैथल, हरियाणा को इंदौर-नागपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बालिका के पिता ने उसके रात 2 बजे से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देश पर एएसपी सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में दो टीमें गठित की गईं। तकनीकी सहायता और नाकाबंदी के जरिए बालिका को तलाश किया गया। आरोपी हार्वेस्टर पर काम करने आया था और बालिका को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।1
- गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में मंदसौर। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 33 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। गेहूं की बोरियों के पीछे छिपाकर रखे गए 160 कट्टों से बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ट्रक भानपुरा से दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा था। विभाग तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रहा है।2
- देवास। माँ तुलजा भवानी के दरबार में तैयारियां जोरों पर ।।1
- पुनासा/मुंदी खंडवा जिले के छैगांवमाखन में इंदौर जा रही बस को पीछे से मारी टक्कर, फिर चालक-कंडक्टर और क्लीनर के साथ मारपीट1
- पितृ मोक्ष अमावस्या हंडिया घाट से 10 किलोमीटर दूर सिंह घाट सदस्य चली आई पितृ अमावस्या पर हर्ष अध्ययन अपने पितरों की पूजा अर्चना करते हैं और अपने पुरखों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं1
- जन विश्वास अभियान ग्राम बरखेड़ा हसन समस्याओ का निराकण,संभागायुक्त ने शासन की योजनाओं की दी जानकारी हेमन्त त्रिपाठी ब्योरो चीफ जन विश्वास अभियान ग्राम बरखेड़ा हसन सीहोर जिला श्यामपुर तहसील ग्राम बरखेड़ा हसन मे जन विश्वास अभियान क़े अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. शिविर मे जन समस्याओ क़े निराकरण क़े लिए सभी विभाग क़े अधिकारी मौजूद रहे।संभागायुक्त ने आमजन की समस्या क़े निवारण क़े लिए भोपाल से संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा, पी एस श्री विवेक पोरवाल खनीज विभाग, सीहोर कलेक्टर श्री बालागुरु क़े, पुलिस अधीक्षक सोनाली सक्सेना, विधायक श्री सुदेश राय, विरिष्ट भा जा पा नेता ने जन सुनवाई कर संबंधित विभाग से तत्काल निराकरण करवाया, शिविर मे 61आवेदन प्राप्त हुवे सबसे अधिक राजस्व विभाग क़े आवेदन आये।जिनका निराकरण किया, सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने पंचायत द्वारा किये गए कार्यों का लोकापर्ण किया,कक्षा निर्माण विधायक निधि से मंदिर प्रांगण मे,, सी सी रोड, चबूतरा, ग्राम मे स्वच्छ्ता क़े लिए कचरा वाहन, आदि का लोकार्पण किया, व्हीट संभागयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा1
- विधानसभा में उठी आवाज अब जमीन पर नजर आ रही है… हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर हन्नुखेड़ी में पहले ही दिन 97 कृष्ण मृगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद से शुरू हुआ यह अभियान कृष्ण मृगों के संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद बन रहा है। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की पहल से वन्यजीव संरक्षण को मिली नई रफ्तार विधानसभा में उठी आवाज अब जमीन पर नजर आ रही है… हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर हन्नुखेड़ी में पहले ही दिन 97 कृष्ण मृगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम की मदद से शुरू हुआ यह अभियान कृष्ण मृगों के संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की नई उम्मीद बन रहा है। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी की पहल से वन्यजीव संरक्षण को मिली नई रफ्तार। #कालापीपल #कृष्णमृग #Blackbuck #WildlifeRescue #WildlifeConservation #MadhyaPradesh #HelicopterRescue #KunoNationalPark #घनश्यामचंद्रवंशी #वन्यजीवसंरक्षण #RescueOperation #BreakingNews1
- पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, जब देर रात जंजालखेड़ी घाट पर कार का टायर फटने से परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए डायल 112 की टीम पहुंची। रात के करीब 3 बजे सुनसान घाट और आसपास जंगल होने के कारण यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद कार की स्टेपनी बदलकर वाहन को चलने योग्य बनाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मां नर्मदा के दर्शन के लिए नेमावर रवाना किया। देर रात जंजालखेड़ी घाट पर फंसे श्रद्धालुओं की मददगार बनी डायल 112 पुलिस, खुद बदली कार की स्टेपनी रात 3 बजे जंगल के बीच मदद को पहुंची पुलिस, मां नर्मदा के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को सुरक्षित किया रवाना कन्नौद/ पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, जब देर रात जंजालखेड़ी घाट पर कार का टायर फटने से परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए डायल 112 की टीम पहुंची। रात के करीब 3 बजे सुनसान घाट और आसपास जंगल होने के कारण यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद कार की स्टेपनी बदलकर वाहन को चलने योग्य बनाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मां नर्मदा के दर्शन के लिए नेमावर रवाना किया। जानकारी के अनुसार, आष्टा से नेमावर में मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की कार का टायर जंजालखेड़ी घाट पर फट गया था। देर रात होने और आसपास मैकेनिक उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्री परेशान हो गए। इसी दौरान थाना कन्नौद अंतर्गत रात्रि गश्त कर रही एफआरवी-23 की टीम को सूचना मिली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया और निर्देशानुसार मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सहायता का भरोसा दिलाया। मैकेनिक नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी रात अधिक होने के कारण टायर ठीक करने के लिए कोई मैकेनिक नहीं मिला। इसके बाद एफआरवी-23 पर तैनात पुलिसकर्मियों और पायलट ने स्वयं पहल करते हुए कार की स्टेपनी बदली। वाहन चलने योग्य होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस त्वरित सहायता से राहत महसूस कर रहे यात्रियों ने टीम की सराहना की और आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्परता से काम कर रही डायल 112 टीम पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा डायल 112 के पायलट एवं पुलिसकर्मियों को पीड़ितों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य में एफआरवी-23 पर तैनात आरक्षक 1089 कुलदीप सिंह, एनसीसी विजय गुर्जर एवं पायलट रवि अंकेल का योगदान रहा। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।4