Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवास। माँ तुलजा भवानी के दरबार में तैयारियां जोरों पर ।।
Sajid Pathan
देवास। माँ तुलजा भवानी के दरबार में तैयारियां जोरों पर ।।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास। माँ तुलजा भवानी के दरबार में तैयारियां जोरों पर ।।1
- गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में मंदसौर। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 33 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। गेहूं की बोरियों के पीछे छिपाकर रखे गए 160 कट्टों से बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ट्रक भानपुरा से दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा था। विभाग तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रहा है।2
- खेत में कल्टीवेटर करते समय 40 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर ग्राम नांदोन में खेत में कल्टीवेटर करते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुरुवार को करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी कुएं में जा गिरा, लेकिन उसने तैरकर जान बचा ली। जानकारी अनुसार कल्टीवेटर का काम करते समय खेत की मेड़ पर मोड़ते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पास ही स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक था। ट्रैक्टर के साथ कुएं में गिरे चालक ने किसी तरह तैरकर कुएं से बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे के बाद ट्रैक्टर को कुएं से निकालने के प्रयास शुरू किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह बड़ी क्रेन मौके पर पहुंची लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद कुए का पानी कम किया गया। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार रात ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया।1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | उज्जैन, मध्यप्रदेश शनिचरी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम में उमड़ा आस्था का सैलाब उज्जैन के त्रिवेणी घाट स्थित श्री शनिदेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। भगवान शनिदेव के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी। पुष्पमालाओं से सजा शनिदेव का दरबार। मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन ने संभाली यातायात, पार्किंग एवं दर्शन व्यवस्था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भाई श्री नारायण यादव की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी। पूरे क्षेत्र में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का माहौल।1
- जिनका पिंडदान और तर्पण करने वाला कोई नहीं उनका सहारा बानी महाकाल सेवा समिति और सुल्तान ए हिंद एकता कमेटी इंदौर गांधी हाल इन्दौर मे जिनका कोई नहीं उनका , उनका अंतिम सहारा बनी सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति गांधी हॉल में अस्थि पूजन, पिंडदान और तर्पण ओंकारेश्वर में किया अस्थि विसर्जन इंदौर शहर में एक संस्था ऐसी भी है जो उन लोगों की अंतिम यात्रा का सहारा बन रही है, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं होता। लावारिस और निराश्रित अवस्था में दम तोड़ने वालों की अस्थियों को सम्मान के साथ मोक्ष दिलाने का काम सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति कर रही है।शनिवार को संस्था द्वारा इस मानवीय परंपरा को आगे बढ़ाया गया। गांधी हॉल, इंदौर में निराश्रित एवं अज्ञात दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विधि-विधान से अस्थि पूजन, पिंडदान और तर्पण किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सभी अस्थियों को लेकर संस्था के सदस्य पवित्र माँ नर्मदा के तट श्री ओंकारेश्वर पहुंचे, जहां अस्थि विसर्जन कर मोक्ष यात्रा का समापन किया गया।इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म संस्था के अध्यक्ष करीम खान ने बताया कि कई बार सड़क हादसे, बीमारी या अन्य कारणों से ऐसे लोगों की मौत हो जाती है जिनके परिजनों का पता नहीं चल पाता। ऐसे में पुलिस कार्रवाई के बाद उनका अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन अस्थियां लावारिस रह जाती हैं हमारी समिति उन अस्थियों को एकत्र कर विधि-विधान से उनका पूजन और विसर्जन करती है ताकि दिवंगत आत्मा को शांति मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि इंसानियत का धर्म सबसे बड़ा है। जीते जी भले ही किसी का कोई न हो, लेकिन मृत्यु के बाद हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है। इसी सोच के साथ संस्था पिछले कई वर्षों से काम कर रही है।विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है संस्था गौरतलब है कि सुल्ताने इंदौर एकता सेवा समिति लावारिस एवं निराश्रित शवों के अंतिम संस्कार के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। संस्था अब तक सैकड़ों निराश्रित शवों का कफन-दफन और अंतिम संस्कार कर चुकी है। संस्था का भावपूर्ण संदेश है- "जिनका कोई नहीं, उनके हम हैं1
- डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र पर बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, स्थायी समाधान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन बार-बार मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट से ग्रामीणों के कामकाज प्रभावित; समस्या दूर करने के लिए समय-सीमा तय करने की मांग कन्नौद, 10 अक्टूबर। डोकाकुई विद्युत वितरण केंद्र से जुड़े विभिन्न गांवों में गुडबेल, देवली, भवाना, श्यामनगर, पांगरा एंव क्षेत्र बार-बार हो रही बिजली कटौती, बिना पूर्व सूचना मेंटेनेंस, कम वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट की समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है। इन समस्याओं से परेशान समस्त विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार बिजली बंद होने और मेंटेनेंस के नाम पर होने वाली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ताओं ने यह भी मांग रखी कि मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार होने वाली कटौती पर नियंत्रण किया जाए और बिजली बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए। इसके साथ ही कम वोल्टेज एवं बार-बार होने वाले विद्युत फॉल्ट को दूर करने, शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने और लापरवाही के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन के माध्यम से उपभोक्ताओं ने समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग से लिखित आश्वासन देने और समाधान की निश्चित समय-सीमा तय करने का आग्रह किया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना होगा कि विद्युत विभाग ग्रामीणों की इन समस्याओं को कितनी गंभीरता से लेता है और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।3
- हेडलाइन: इंदौर में भारी ट्रैफिक के बीच ओवरलोडेड ट्रॉली ले जा रहे लड़के से विवाद का आरोप! 📍 लोकेशन: रोबोट चौराहा, मार्केट रोड, इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर के रोबोट चौराहा मार्केट रोड पर भारी ट्रैफिक के बीच जरूरत से ज्यादा सामान से भरी ट्रॉली ले जा रहे लगभग 16 साल के एक लड़के के साथ विवाद होने का मामला सामने आया है। संबंधित व्यक्ति के अनुसार, पीछे से भारी ट्रैफिक आ रहा था। ऐसे में उन्होंने लड़के को सड़क के किनारे चलने के लिए कहा, ताकि अन्य वाहनों को परेशानी न हो। आरोप है कि इस दौरान लड़के ने बदतमीजी से बात की। व्यक्ति का यह भी आरोप है कि जब वह बाद में एटीएम पहुंचा, तो लड़का वहां भी आ गया और दोबारा बहस करने लगा। यह घटना सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की जरूरत को सामने लाती है। लड़के की उम्र और घटना के सभी विवरणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। #IndoreNews #HindiNews #RobotChouraha #MadhyaPradeshNews #RoadSafety1
- लापरवाही पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह सख्त, आठ अधिकारियों को नोटिस।1