Shuru
Apke Nagar Ki App…
लापरवाही पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह सख्त, आठ अधिकारियों को नोटिस।
Sajid Pathan
लापरवाही पर कलेक्टर ऋतुराज सिंह सख्त, आठ अधिकारियों को नोटिस।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देवास। माँ तुलजा भवानी के दरबार में तैयारियां जोरों पर ।।1
- गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में गेहूं की आड़ में 33 क्विंटल डोडाचूरा तस्करी, दो आरोपी हिरासत में मंदसौर। गरोठ-भानपुरा क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से करीब 33 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। गेहूं की बोरियों के पीछे छिपाकर रखे गए 160 कट्टों से बरामद डोडाचूरा की कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ट्रक भानपुरा से दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे की ओर जा रहा था। विभाग तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रहा है।2
- खेत में कल्टीवेटर करते समय 40 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर ग्राम नांदोन में खेत में कल्टीवेटर करते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गुरुवार को करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक भी कुएं में जा गिरा, लेकिन उसने तैरकर जान बचा ली। जानकारी अनुसार कल्टीवेटर का काम करते समय खेत की मेड़ पर मोड़ते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पास ही स्थित गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी अधिक था। ट्रैक्टर के साथ कुएं में गिरे चालक ने किसी तरह तैरकर कुएं से बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे के बाद ट्रैक्टर को कुएं से निकालने के प्रयास शुरू किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह बड़ी क्रेन मौके पर पहुंची लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण ट्रैक्टर को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद कुए का पानी कम किया गया। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार रात ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया।1
- नवरात्रि-दशहरा पर्व को लेकर खुड़ैल पुलिस अलर्ट, 85 गांवों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान!1
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत कन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से 12 घंटे के भीतर मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित पिता सूरजभान निवासी कैथल, हरियाणा को इंदौर-नागपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। कन्नौद पुलिस की सतर्कता से 12 घंटे में नाबालिग को कराया मुक्त, हरियाणा ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार कन्नौद। ऑपरेशन मुस्कान के तहत कन्नौद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से 12 घंटे के भीतर मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी रोहित पिता सूरजभान निवासी कैथल, हरियाणा को इंदौर-नागपुर रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बालिका के पिता ने उसके रात 2 बजे से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोत के निर्देश पर एएसपी सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में दो टीमें गठित की गईं। तकनीकी सहायता और नाकाबंदी के जरिए बालिका को तलाश किया गया। आरोपी हार्वेस्टर पर काम करने आया था और बालिका को बहला-फुसलाकर हरियाणा ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।1
- नए स्थल पर सजेगा लक्ष्य गरबा महोत्सव, गरबा के साथ फूड जोन और खरीदारी का आकर्षण इंदौर में लक्ष्य गरबा महोत्सव 2026 इस बार नए आयोजन स्थल पर आयोजित होगा। नटराज नगर की जगह अब कल्याण मार्केट के सामने, रेती मंडी चौराहे पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में मां आद्यशक्ति की आराधना और पारंपरिक गरबा के साथ लोककलाओं की प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा 41 फूड स्टॉल, खरीदारी और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था भी रहेगी। वीओ: नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले लक्ष्य गरबा महोत्सव की तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम के संरक्षक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, संयोजक भारत पटवारी, अध्यक्ष तन्मय सिंह चौहान और कार्यक्रम संयोजक दिलीप सुरगे हैं। आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष महोत्सव को धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन के संगम के रूप में तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए प्रवेश पास के माध्यम से दिया जाएगा। गरबा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए पारंपरिक वेशभूषा अनिवार्य रखी गई है। आयोजन स्थल पर 41 फूड स्टॉल का विशेष फूड जोन बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सूट, साड़ियां, पारंपरिक परिधान, हस्तशिल्प और अन्य उपयोगी वस्तुओं की दुकानें भी लगेंगी। बच्चों के लिए झूले और खेलकूद की व्यवस्था रहेगी। वहीं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य दर्शकों के बैठने के लिए अलग एवं व्यवस्थित इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का उद्देश्य गरबा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोककलाओं को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। एंकर आउट्रो: नए आयोजन स्थल पर लक्ष्य गरबा महोत्सव परिवार श्रद्धा और संस्कृति के साथ गरबा, खानपान और खरीदारी का अनुभव देने की तैयारी कर रहा है।1
- इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहुंची T20 मैच को लेकर इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहुंचीं, T20 मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इंदौर में क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों टीमें इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए। मैच को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के इंदौर पहुंचने के साथ ही शहर में क्रिकेट का माहौल बन गया है। एयरपोर्ट से दोनों टीमों को होटल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। टीमों के आवागमन के लिए रूट तय किए गए हैं, वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। कल शाम 7 बजे से मुकाबला खेले जाने को लेकर स्टेडियम के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पुलिस ने यातायात और पार्किंग को लेकर इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने और मैच के बाद वापस लौटने में परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्धारित रूट और सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। फिलहाल भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर इंदौर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अब क्रिकेट प्रेमियों को कल शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार है।4
- पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, जब देर रात जंजालखेड़ी घाट पर कार का टायर फटने से परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए डायल 112 की टीम पहुंची। रात के करीब 3 बजे सुनसान घाट और आसपास जंगल होने के कारण यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद कार की स्टेपनी बदलकर वाहन को चलने योग्य बनाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मां नर्मदा के दर्शन के लिए नेमावर रवाना किया। देर रात जंजालखेड़ी घाट पर फंसे श्रद्धालुओं की मददगार बनी डायल 112 पुलिस, खुद बदली कार की स्टेपनी रात 3 बजे जंगल के बीच मदद को पहुंची पुलिस, मां नर्मदा के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को सुरक्षित किया रवाना कन्नौद/ पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, जब देर रात जंजालखेड़ी घाट पर कार का टायर फटने से परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए डायल 112 की टीम पहुंची। रात के करीब 3 बजे सुनसान घाट और आसपास जंगल होने के कारण यात्रियों को कोई मदद नहीं मिल रही थी। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने खुद कार की स्टेपनी बदलकर वाहन को चलने योग्य बनाया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित मां नर्मदा के दर्शन के लिए नेमावर रवाना किया। जानकारी के अनुसार, आष्टा से नेमावर में मां नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए जा रहे यात्रियों की कार का टायर जंजालखेड़ी घाट पर फट गया था। देर रात होने और आसपास मैकेनिक उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्री परेशान हो गए। इसी दौरान थाना कन्नौद अंतर्गत रात्रि गश्त कर रही एफआरवी-23 की टीम को सूचना मिली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराया और निर्देशानुसार मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सहायता का भरोसा दिलाया। मैकेनिक नहीं मिला तो पुलिसकर्मियों ने खुद संभाली जिम्मेदारी रात अधिक होने के कारण टायर ठीक करने के लिए कोई मैकेनिक नहीं मिला। इसके बाद एफआरवी-23 पर तैनात पुलिसकर्मियों और पायलट ने स्वयं पहल करते हुए कार की स्टेपनी बदली। वाहन चलने योग्य होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया। पुलिस की इस त्वरित सहायता से राहत महसूस कर रहे यात्रियों ने टीम की सराहना की और आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्परता से काम कर रही डायल 112 टीम पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोत द्वारा डायल 112 के पायलट एवं पुलिसकर्मियों को पीड़ितों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद श्री आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में इन निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य में एफआरवी-23 पर तैनात आरक्षक 1089 कुलदीप सिंह, एनसीसी विजय गुर्जर एवं पायलट रवि अंकेल का योगदान रहा। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।4