रेवदर में मंदिरों पर चोरों का धावा: दो दिन में तीन वारदातें, ग्रामीणों में रोष- रेवदर उपखंड क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग गांवों के तीन मंदिरों में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को विकणवास गांव स्थित सरेसी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर मंदिर से चांदी का हार, झूमर और भंडारे में रखी हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रफीक मोहम्मद समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इधर मलावा गांव स्थित खेतलाजी मंदिर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन भंडारा नहीं टूट पाने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। मंदिर परिसर में तोड़फोड़ के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं एक दिन पूर्व मगरीवाड़ा गांव के बाण माताजी मंदिर में भी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई थी। चोर यहां से करीब दो किलो चांदी के आभूषण और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। डीवीआर चोरी होने से पुलिस को जांच में तकनीकी साक्ष्य जुटाने में भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
रेवदर में मंदिरों पर चोरों का धावा: दो दिन में तीन वारदातें, ग्रामीणों में रोष- रेवदर उपखंड क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग गांवों के तीन मंदिरों में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को विकणवास गांव स्थित सरेसी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर मंदिर से चांदी का हार, झूमर और भंडारे में रखी हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रफीक मोहम्मद समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इधर मलावा गांव स्थित खेतलाजी मंदिर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन भंडारा नहीं टूट पाने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। मंदिर परिसर में तोड़फोड़ के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं एक दिन पूर्व मगरीवाड़ा गांव के बाण माताजी मंदिर में भी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई थी। चोर यहां से करीब दो किलो चांदी के आभूषण और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। डीवीआर चोरी होने से पुलिस को जांच में तकनीकी साक्ष्य जुटाने में भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
- रात्रि में नितोड़ा से ईसरा जाते हुए रोड बनने के कारण कंक्रीट पड़ी होने से मोटरसाइकिल स्लिप हो गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया |1
- सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- *बोर्ड की परीक्षा कक्षा 12वीं में फर्स्ट पेपरअंग्रेजी का था।* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसालिया में 12वी के छात्र छात्राओं ने बताया गया था। अच्छा हुआ पेपर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसालिया की में परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोसालिया की केंद्राधीक्षक शशि चौरडिया ने बताया की 13 फरवरी 2026 से बोर्ड परीक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो गई बोर्ड परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार पंवार ने बताया कि जानकारी दी की परीक्षा केंद्र पर कुल पंजीकृत विद्यार्थी 151थे जिसमें से 149 विद्यार्थी 02 अनुपस्थित रहे और उपस्थित विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दी। प्रधानाचार्य शशि चौरडिया ने यह भी बताया की बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी से के रूप में उप प्रधानाचार्य जैसा राम मीणा उपस्थित थे। विद्यार्थियों के अनुसार बोर्ड पेपर आसान था। परीक्षा प्रभारी प्रदीप कुमार पंवार ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए छात्र छात्राओं परीक्षा में उपस्थित थे।1
- बाली खीमेल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल, एक पाली पाली रे। फालना थाना क्षेत्र के खीमेल स्थित पवन वाटिका के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में रानी निवासी अजय मदनलाल माली (होली चौक), प्रेम गणेश बावरी एवं श्रवण हंजाराम निवासी खीमेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय मोडाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रानी अस्पताल से पाली रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दुसरा घायल रोहित मालवीय रानी प्रावेट हास्पीटल मे भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र में देर शाम तीन बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रानी की ओर से आ रही एक बाइक के सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराने के कारण हुई। पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी इन दोनों से टकरा गई, जिससे सड़क पर सवार चार युवक गिर पड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फालना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को रानी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद खिमेल गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र गणेशराम बावरी, खिमेल निवासी 30 वर्षीय श्रवण पुत्र हजाराराम और रानी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में घायल हुए चौथे युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- जमाल खान बाली।फालना ब्रह्माकुमारी सेंटर पर शिवरात्रि का त्योहार मनाया* फालना बाली ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- जमाल खान बाली।फालना उप कारागृह बाली का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषप्रद बाली (पाली)। एल. एन. मंत्री, जिला कलेक्टर पाली जिला, शुक्रवार को बाली पहुंचे और यहां स्थित उप कारागृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। सभी व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने बंदियों से सीधे संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता योजना के तहत पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी भी बंदियों को दी। 70 बंदी मिले निरुद्ध जेल में कुल 70 बंदी निरुद्ध पाए गए। कलेक्टर मंत्री ने उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए कि बंदियों के अधिकारों एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान रसोईघर, बैरकों, स्वच्छता व्यवस्था और चिकित्सीय सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया। भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई को संतोषजनक पाया गया। चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर जिला कलेक्टर ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार विश्रोई, जेल प्रभारी गुलाब पूरी तथा बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के अंत में जिला कलेक्टर एल. एन. मंत्री ने जेल प्रशासन की व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- फालना ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- जालौर जिले की चितलवाना तहसील के अणखोल गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव के बीच चौराहे तक पानी की सप्लाई नियमित रूप से पहुंच रही है, लेकिन मेघवाल समाज के मोहल्ले में पिछले करीब दो महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पटवार भवन के पास रहने वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव के एक हिस्से में पानी आना और दूसरे हिस्से में पूरी तरह बंद रहना प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पाइपलाइन की जांच कर सप्लाई बहाल की जाए, ताकि सभी समाज के लोगों को बराबर पानी की सुविधा मिल सके। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है।2