फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े फायरिंग, कर्मचारी बाल-बाल बचा सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।
फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े फायरिंग, कर्मचारी बाल-बाल बचा सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।
- सिरोही: जीरावल चौराहे के पास के पास स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच से छह लोग एकराय होकर ऑफिस पहुंचे थे। इनमें से दो युवक ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां मौजूद एक कर्मचारी पर पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।हालांकि कर्मचारी ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत टेबल के पीछे छुपकर अपनी जान बचा ली। टेबल के ऊपर गोली लगने के स्पष्ट निशान देखे जा सकते हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से क्षेत्र में भय का वातावरण है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है।1
- रेवदर : पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर हुई फायरिंग पांच से छः लोग एकराय होकर पहुंचे थे एक फाइनेंस ऑफिस, जिसमें से दो युवक फाइनेंस ऑफिस के अन्दर घुसने के बाद, अन्दर बैठे एक कर्मचारी पर पिस्टल से की तीन राउंड फायरिंग, लेकिन कर्मचारी ने टेबल के पीछे छुपकर बचाई जान, जिससे टेबल के उपर साफ तोर पर दिख रहे फायरिंग के निशान, सूचना के बाद डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता पहुँचे मोके पर, आसपास मौजूद CCTV में दिखे कुछ संदिग्ध लोग, दिन दहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस अब मोके पर कर रही है मामले की पुरी जाँच, जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में की फायरिंग1
- शिवगंज हाईवे पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर। मोटरसाइकिल सवार जोर सिंह पुत्र जय सिंह की मौके पर मौत। हादसा शिवगंज पुराने हाईवे पर मेवाड़ा हॉस्पिटल के सामने। तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाने के कारण दुर्घटना। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों वाहन थाने लाए गए। शव को शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। मामले की जांच जारी।2
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगवानराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण ट्रोले के केबिन में चालक फंसा हुआ था और बाहर निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल दशरथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रोले में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-62 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रोले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रोले को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रोले का संतुलन बिगड़ना और तेज गति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।2
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र में देर शाम तीन बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रानी की ओर से आ रही एक बाइक के सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराने के कारण हुई। पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी इन दोनों से टकरा गई, जिससे सड़क पर सवार चार युवक गिर पड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फालना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को रानी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद खिमेल गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र गणेशराम बावरी, खिमेल निवासी 30 वर्षीय श्रवण पुत्र हजाराराम और रानी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में घायल हुए चौथे युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Mukesh Lal1
- जमाल खान बाली।फालना ब्रह्माकुमारी सेंटर पर शिवरात्रि का त्योहार मनाया* फालना बाली ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय फालना सेंटर पर आज महाशिवरात्रि का पर्व सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी एवम् समाज सेवी अमित मेहता, अधिवक्ता कमल श्रीमाली और कैलाश जोशी आदि लोगो की उपस्थिति में झंडारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर सेंटर की संरक्षिका मीरा दीदी ने महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व माह अर्थात ‘महान’,रात्रि अर्थात ‘अज्ञान की रात’ और जयंती अर्थात ‘जन्मदिवस’ परमपिता परमात्मा शिव तब आते हैं जब वह अज्ञान अंधकार की रात्रि प्रबल हो जाती है परम आत्मा का ही नाम शिव, है इसका संस्कृत अर्थ है ‘सदा कल्याणकारी’, अर्थात जो सभी का *कल्याण करता है शिवरात्रि वह शिव जयंती भारत में द्वापर युग से मनाई जाती है यह दिन हम ईश्वर के इस धरा कि इस पर अवतरण के समय की याद में मनाते हैं शिव के अलावा और किसी को हम ‘परम आत्मा’ नहीं कहते ब्रह्मा,विष्णु,शंकर को देवता कहते हैं बाक़ी सभी है मनुष्य तो हम उसी निरंकार परमपिता ( सभी आत्माओं के रूहानीबाबा) अवतरण का यादगार दिवस मनाते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं अंत में सभी बाबा के भक्तों को प्रसादी वितरित की गई एवं इस अवसर पर संतोषी बहन,ललिता बहन,भारती बहन,अमित मेहता,कमल श्रीमाली,सुख सिंह खंगारोत,विरेंदर सिंह,बंसीलाल मालवीय,अशोक बछेटा,हीरालाल चौधरी,मूल चंद डाबी,सुरेंद्र सिंह,बाबूलाल मालवीय,सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थीत रहे*1
- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और मार्ग पर जगह-जगह कंक्रीट व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर फैली कंक्रीट दिखाई नहीं दी और वाहन अचानक स्लिप हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1