Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेवदर : पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर हुई फायरिंग पांच से छः लोग एकराय होकर पहुंचे थे एक फाइनेंस ऑफिस, जिसमें से दो युवक फाइनेंस ऑफिस के अन्दर घुसने के बाद, अन्दर बैठे एक कर्मचारी पर पिस्टल से की तीन राउंड फायरिंग, लेकिन कर्मचारी ने टेबल के पीछे छुपकर बचाई जान, जिससे टेबल के उपर साफ तोर पर दिख रहे फायरिंग के निशान, सूचना के बाद डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता पहुँचे मोके पर, आसपास मौजूद CCTV में दिखे कुछ संदिग्ध लोग, दिन दहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस अब मोके पर कर रही है मामले की पुरी जाँच, जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में की फायरिंग
Rajasthan ki Awaz
रेवदर : पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर हुई फायरिंग पांच से छः लोग एकराय होकर पहुंचे थे एक फाइनेंस ऑफिस, जिसमें से दो युवक फाइनेंस ऑफिस के अन्दर घुसने के बाद, अन्दर बैठे एक कर्मचारी पर पिस्टल से की तीन राउंड फायरिंग, लेकिन कर्मचारी ने टेबल के पीछे छुपकर बचाई जान, जिससे टेबल के उपर साफ तोर पर दिख रहे फायरिंग के निशान, सूचना के बाद डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता पहुँचे मोके पर, आसपास मौजूद CCTV में दिखे कुछ संदिग्ध लोग, दिन दहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस अब मोके पर कर रही है मामले की पुरी जाँच, जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में की फायरिंग
More news from Rajasthan and nearby areas
- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और मार्ग पर जगह-जगह कंक्रीट व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर फैली कंक्रीट दिखाई नहीं दी और वाहन अचानक स्लिप हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- रेवदर : पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर हुई फायरिंग पांच से छः लोग एकराय होकर पहुंचे थे एक फाइनेंस ऑफिस, जिसमें से दो युवक फाइनेंस ऑफिस के अन्दर घुसने के बाद, अन्दर बैठे एक कर्मचारी पर पिस्टल से की तीन राउंड फायरिंग, लेकिन कर्मचारी ने टेबल के पीछे छुपकर बचाई जान, जिससे टेबल के उपर साफ तोर पर दिख रहे फायरिंग के निशान, सूचना के बाद डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता पहुँचे मोके पर, आसपास मौजूद CCTV में दिखे कुछ संदिग्ध लोग, दिन दहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस अब मोके पर कर रही है मामले की पुरी जाँच, जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में की फायरिंग1
- शिवगंज हाईवे पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर। मोटरसाइकिल सवार जोर सिंह पुत्र जय सिंह की मौके पर मौत। हादसा शिवगंज पुराने हाईवे पर मेवाड़ा हॉस्पिटल के सामने। तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाने के कारण दुर्घटना। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों वाहन थाने लाए गए। शव को शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। मामले की जांच जारी।2
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगवानराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण ट्रोले के केबिन में चालक फंसा हुआ था और बाहर निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल दशरथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रोले में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-62 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रोले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रोले को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रोले का संतुलन बिगड़ना और तेज गति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।2
- रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की । उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।1
- बाली खीमेल के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल, एक पाली पाली रे। फालना थाना क्षेत्र के खीमेल स्थित पवन वाटिका के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में रानी निवासी अजय मदनलाल माली (होली चौक), प्रेम गणेश बावरी एवं श्रवण हंजाराम निवासी खीमेल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अजय मोडाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रानी अस्पताल से पाली रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रानी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। दुसरा घायल रोहित मालवीय रानी प्रावेट हास्पीटल मे भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।1
- फालना पुलिस थाना क्षेत्र में देर शाम तीन बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रानी की ओर से आ रही एक बाइक के सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराने के कारण हुई। पीछे से आ रही तीसरी बाइक भी इन दोनों से टकरा गई, जिससे सड़क पर सवार चार युवक गिर पड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत फालना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को रानी स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद खिमेल गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र गणेशराम बावरी, खिमेल निवासी 30 वर्षीय श्रवण पुत्र हजाराराम और रानी निवासी 18 वर्षीय अजय पुत्र मदनलाल को मृत घोषित कर दिया। तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे में घायल हुए चौथे युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- रात्रि में नितोड़ा से ईसरा जाते हुए रोड बनने के कारण कंक्रीट पड़ी होने से मोटरसाइकिल स्लिप हो गई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया |1