फाइनेंस ऑफिस में दिनदहाड़े फायरिंग रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की । उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

- रेवदर कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। जीरावल चौराहे के पास स्थित श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में कैम्पर वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने धावा बोल दिया और ऑफिस में घुसकर एक कर्मचारी पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, साहिल पुत्र महबूब निवासी बासन ने रिपोर्ट दी कि करीब 4.30 बजे वह श्री सरेसी ऑटो फाइनेंस ऑफिस में बैठा था, तब शिशुपाल सिंह पुत्र हरिसिंह राव निवासी दांतराई और उसके साथ एक अन्य युवक ऑफिस के अंदर आए और पूछा कि तेरा सेठ हरीश घांची कहां है, हम उसे मारने के लिए आए हैं। उसने कहा सामने नंबर लिखे हैं, आप कॉल कर दो, तब शिशुपाल उस पर गुस्सा हो गया और गाली देते हुए पेंट के पीछे से पिस्टल निकाली और जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग की । उसने हाथ से बचाव करने की कोशिश कर पिस्टल को धक्का दिया तो पिस्टल से गोली निकलकर काउंटर टेबल पर लगी। इसके बाद उसने उसका हाथ पकड़ा तो उसने दूसरा फायर किया जो दरवाजे से बाहर गया। फायर की आवाज सुनकर पास ही बजाज शोरूम में बैठा हरीश पुत्र वेलाराम घांची निवासी रेवदर दौड़कर आया व बीच बचाव किया और शिशुपाल सिंह के हाथ से पिस्टल छीन ली। इसके बाद वे दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। गाड़ी में उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। हमले के दौरान दो खाली कारतूस, दो जिंदा कारतूस और उसकी पिस्टल ऑफिस में ही पड़ी थी। उसने बताया कि पिस्टल का हत्था लगने से सर पर चोट आई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है । इधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डिप्टी मनोज गुप्ता पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।1
- प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य चल रहा है और मार्ग पर जगह-जगह कंक्रीट व निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात्रि के समय दृश्यता कम होने के कारण मोटरसाइकिल चालक को सड़क पर फैली कंक्रीट दिखाई नहीं दी और वाहन अचानक स्लिप हो गया। हादसे में चालक को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।1
- रेवदर : पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर हुई फायरिंग पांच से छः लोग एकराय होकर पहुंचे थे एक फाइनेंस ऑफिस, जिसमें से दो युवक फाइनेंस ऑफिस के अन्दर घुसने के बाद, अन्दर बैठे एक कर्मचारी पर पिस्टल से की तीन राउंड फायरिंग, लेकिन कर्मचारी ने टेबल के पीछे छुपकर बचाई जान, जिससे टेबल के उपर साफ तोर पर दिख रहे फायरिंग के निशान, सूचना के बाद डिप्टी मनोज गुप्ता मय जाब्ता पहुँचे मोके पर, आसपास मौजूद CCTV में दिखे कुछ संदिग्ध लोग, दिन दहाडे हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल, पुलिस अब मोके पर कर रही है मामले की पुरी जाँच, जीरावल चौराहे के पास स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में की फायरिंग1
- शिवगंज हाईवे पर मोटरसाइकिल और पिकअप वाहन में भीषण टक्कर। मोटरसाइकिल सवार जोर सिंह पुत्र जय सिंह की मौके पर मौत। हादसा शिवगंज पुराने हाईवे पर मेवाड़ा हॉस्पिटल के सामने। तेज गति और लापरवाही से पिकअप चलाने के कारण दुर्घटना। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, दोनों वाहन थाने लाए गए। शव को शिवगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया। मामले की जांच जारी।2
- सुमेरपुर- ट्रोला पलटने से लगी आग, मची अफरा-तफरी, चालक को सुरक्षित निकाला सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-62 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब सोयाबीन तेल से भरा एक ट्रोला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रोला पलटते ही उसके केबिन में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना अधिकारी भगवानराम मीणा पुलिस जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारण ट्रोले के केबिन में चालक फंसा हुआ था और बाहर निकल नहीं पा रहा था। इस दौरान कांस्टेबल दशरथ सिंह ने साहस का परिचय देते हुए आग की लपटों के बीच पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रोले में सोयाबीन का तेल भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-62 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना पर सुमेरपुर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और ट्रोले को पूरी तरह जलने से बचा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रोले को हटवाकर यातायात को सुचारू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रोले का संतुलन बिगड़ना और तेज गति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।2
- जालौर शुक्रवार को पंचायत शिक्षक संयुक्त संगत समिति ने कलेक्ट्रेट के बाहर स्थाईकरण करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिला अध्यक्ष अमरदास वैष्णव ने बताया कि हम पंचायत शिक्षक लंबे समय से स्थाईकरण करने की मांग कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस बार भी बजट में कोई घोषणा नहीं की गई है जिसे हम विरोध कर रहे हैं साथी अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया ज्ञापन में बताया गया यदि हमें स्थाई नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देने के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक मौजूद रहे2
- Post by Rajasthan Aahor3
- रेवदर उपखंड क्षेत्र में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में अलग-अलग गांवों के तीन मंदिरों में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। गुरुवार को विकणवास गांव स्थित सरेसी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलकर मंदिर से चांदी का हार, झूमर और भंडारे में रखी हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। वारदात की सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल रफीक मोहम्मद समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इधर मलावा गांव स्थित खेतलाजी मंदिर में भी चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन भंडारा नहीं टूट पाने के कारण बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। मंदिर परिसर में तोड़फोड़ के निशान मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं एक दिन पूर्व मगरीवाड़ा गांव के बाण माताजी मंदिर में भी चोरी की बड़ी वारदात सामने आई थी। चोर यहां से करीब दो किलो चांदी के आभूषण और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए थे। डीवीआर चोरी होने से पुलिस को जांच में तकनीकी साक्ष्य जुटाने में भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।1